फोटो: Latestly
महाराष्ट्र सरकार ने वापस लिए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ सभी आरोप
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ सभी आरोप हटा दिए हैं। राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में जारी निलंबन आदेशों को भी रद्द कर दिया और कहा कि निलंबन की अवधि में वह ड्यूटी पर थे। महाराष्ट्र सरकार ने 2021 में सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कहा कि सिंह के खिलाफ वर्तमान विभागीय कार्यवाही में आठ आरोप लगाए गए थे।
Tags: Maharashtra Government, drops, all charges, former Mumbai police commissioner, Parambir singh
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: One India
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य बोर्ड के की स्कूलों के लिए शुरुआती गर्मी की छुट्टी की घोषणा
महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 20 को स्कूलों के लिए जल्दी गर्मी की छुट्टी की घोषणा की। राज्य सरकार ने सूचित किया है कि राज्य बोर्ड के प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 21 अप्रैल से शुरू होगा। आदेश के मुताबिक विधर्भ के अलावा राज्य के क्षत्रों में जून 15 को स्कूल खोले जायेंगे। जून 30 से विधर्भ में स्कूल खोले जायेंगे। बता दें कि, अप्रैल 16 हीट वेव के कारण 14 लोगों की… read-more
Tags: Maharashtra Government, announces, early summer vacation, state board schools, heatwave conditions
Courtesy: Money Control
फोटो: Pinterest
एक नाथ शिंदे गुट को चुनाव आयोग ने दिया तलवार ढाल का चुनाव चिन्ह
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव आयोग ने ‘दो तलवारें और ढाल’ चुनाव चिह्न आवंटित किया है। आयोग ने इस चिन्ह को मुक्त और स्वतंत्र घोषित किया है। चुनाव आयोग पार्टी को पहले ही ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ नाम दे चुकी है। इससे पहले एकनाथ गुट की शिवसेना द्वारा दिए गए चुनाव चिन्हों को आयोग ने खारिज कर दिया था। इस गुट ने आयोग को तीन चिन्हों वाली लिस्ट दी थी, जिसके आधार पर आयोग ने ये चिन्ह दिया है।
Tags: Maharashtra Government, Election Commission, ECI, Eknath Shinde
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: ABP live
शिंदे सरकार ने जारी किया हेलो की जगह 'वंदे मातरम' बोलने का आदेश: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने अक्टूबर एक को एक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया, जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नागरिकों या सरकारी अधिकारियों से कॉल प्राप्त करते समय 'हैलो' के बजाय 'वंदे मातरम' का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया। यह संकल्प आज से प्रभावी हो गया है। परिपत्र महाराष्ट्र के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी किया गया है और यह सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्थानीय नागरिक निकायों, सरकारी… read-more
Tags: Maharashtra Government, Order, employees, vande matram, hello
Courtesy: Latestly News
फोटो: Centre for Police Research
अंडरवर्ल्ड पर नकेल कसने की तैयारी में महाराष्ट्र पुलिस, करीबियों का जुटाएगी ब्यौरा
महाराष्ट्र सरकार अब अंडरवर्ल्ड से संबंधित लोगों की सूची बनाएगी और उनकी संपत्ति का ब्यौरा इकट्ठा करेगी। इस संबंध में गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य की पुलिस को निर्देश दिए है। इसमें दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, सलीम फ़्रूट और तमाम लोगों का ब्यौरा शामिल किया जाएगा। बता दें कि पुलिस की रडार पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों की संपत्ति है। अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई लोग रियल इस्टेट में शामिल है।
Tags: Maharashtra Government, Devendra Fadnavis, underworld
Courtesy: Abp News
फोटो: India TV News
'नमस्ते' के बजाय 'वंदे मातरम' कहें: अधिकारियों को महाराष्ट्र सरकार का निर्देश
महाराष्ट्र के नवनियुक्त सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अगस्त 14 को राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फोन पर 'हैलो' कहने के बजाय 'वंदे मातरम' से बातचीत शुरू करें। मुनगंटीवार ने कहा, "नमस्ते एक अंग्रेजी शब्द है और इसे त्यागना आवश्यक है। वन्दे मातरम केवल एक शब्द ही नहीं बल्कि यह हर भारतीय द्वारा अनुभव की जाने वाली भावना है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा… read-more
Tags: Maharashtra Government, employees, vande mataram, hello
Courtesy: Patrika News
फोटो: The Indian Express
महाराष्ट्र कैबिनेट में लंबे इंतजार के बाद हुआ विभागों का बंटवारा, देंवेद्र को मिला गृह और वित्त
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की सरकार में विभागों का बंटवारा अगस्त 14 को हो गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़े और अहम विभाग जैसे गृह और वित्त लिए है जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन जैसे विभाग गए है। कृषि विभाग की जिम्मेदारी अब्दुल सत्तार और शिक्षा विभाग चंद्रकांत पाटिल को दिया गया है।राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्रालय सौंपा गया… read-more
Tags: Maharashtra, Maharashtra Government, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: Punjab Kesari
सामने आई महाराष्ट्र के मंत्रियों की एडीआर रिपोर्ट, 20 में से 15 के खिलाफ आपराधिक मामले
महाराष्ट्र में सरकार का मंत्रिमंडल बन चुका है, जिसके बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 75% मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे है। मंत्रियों ने इसकी जानकारी चुनावी शपथ पत्र में साझा की है। बता दें कि ये विश्लेषण एसोसिएशन ने वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनावों के शपथ पत्रों के जरिए किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 65 % मंत्रियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है।
Tags: Maharashtra Government, Cabinet, maharashtra cabinet
Courtesy: AajTak
फोटो: India TV
बागी शिवसेना नेता का दावा, महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार स्वतंत्रता दिवस से पूर्व
शिवसेना के बागी खेमे के सदस्य और पूर्व मंत्री उदय सामंत ने बताया कि महाराष्ट्र की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार स्वतंत्रता दिवस से पूर्व किया जाएगा। नई सरकार बने एक महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी मंत्रिमंडल गठन नहीं हुआ है। वहीं राज्य में महीने भर से अधिक समय बीतने के बाद भी सरकार का गठन नहीं होने पर विपक्ष भी लगातार हमलावर होता दिख रहा है।
Tags: Shivsena, Maharashtra Government, cabinet expansion
Courtesy: news 18
फोटो: First Post
शिंदे सरकार पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
महाराष्ट्र में बगावत के बाद बनाई गई शिंदे सरकार के भविष्य का फैसला अगस्त तीन को सुप्रीम कोर्ट में होगा। शिवसेना ने कोर्ट से मांग की है कि शिवसेना के 40 विधायक जो शिंदे गुट से मिले उनकी विधायकी रद्द होनी चाहिए। शिवसेना का कहना है कि शिंदे सरकार असंवैधानिक तौर से बनाई गई है। शिवसेना ने मांग की है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ही असली शिवसेना माना जाए।
Tags: Shivsena, Maharashtra Government, Eknath Shinde, Uddhav Thackeray
Courtesy: TV 9 Hindi