Eknath Shinde

फोटो: First Post

शिंदे सरकार पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

महाराष्ट्र में बगावत के बाद बनाई गई शिंदे सरकार के भविष्य का फैसला अगस्त तीन को सुप्रीम कोर्ट में होगा। शिवसेना ने कोर्ट से मांग की है कि शिवसेना के 40 विधायक जो शिंदे गुट से मिले उनकी विधायकी रद्द होनी चाहिए। शिवसेना का कहना है कि शिंदे सरकार असंवैधानिक तौर से बनाई गई है। शिवसेना ने मांग की है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ही असली शिवसेना माना जाए।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 09:00 AM / by रितिका

Tags: Shivsena, Maharashtra Government, Eknath Shinde, Uddhav Thackeray

Courtesy: TV 9 Hindi

Maharashtra Government

फोटो: Navbharat Times

महाराष्ट्र के राज्यपाल पर हमलावर हुए उद्धव, कहा जेल जाएं कोश्यारी

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिए गए मुंबई में पैसा नहीं बचेगा के बयान पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया है। उद्धव ने कहा कि कोश्यारी को उनके बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। अब समय आ गया है कि राज्यपाल जेल जाएं या वापस अपने राज्य लौटें। राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई और ठांणे में हिंदुओं को भी बांटने का काम कर रहे है।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Uddhav Thackeray, Shivsena, Maharashtra Government

Courtesy: AajTak

 Maharashtra Government

फोटो: The Netizen News

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में उद्धव के नेतृत्व वाले संगठनों को भंग किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पार्टी पर ही दावा ठोक दिया है क्योंकि उनके साथ कई सदस्य है। शिंदे ने चुनाव आयोग को लिखा कि उद्धव ठाकरे द्वारा नियुक्ति शिवसेना की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में शिवसेना के अधिकतर नेता शामिल है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार से संबंधित छह मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Eknath Shinde, Shivsena, Maharashtra Government, Maharashtra

Courtesy: ndtv

loksabha speaker

फोटो: Navbharat Times

लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखने वाले शिवसेना सांसदों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखने वाले 12 शिवसेना सांसदों को श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। हालांकि इन सांसदों की चिच्ठी पर लोकसभा स्पीकर ने फैसला नहीं लिया है। इन सांसदों ने जुलाई 18 को पत्र लिखकर राहुल शेवाले को नेता की मान्यता देने की मांग की थी। वहीं शिवसेना के उद्धव ठाकरे कैंप का कहना है कि विनायक राउत को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Shivsena, Maharashtra Government, Om Birla, loksabha speaker

Courtesy: ndtv

Eknath Shinde

फोटो: OpIndia

मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं थे एकनाथ शिंदे, खुद दी जानकारी

महाराष्ट्र के मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे। जुलाई तीन को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे थे। मगर सीएम बनना उनकी नियति थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनना बड़ी बात है क्योंकि को पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता है।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Eknath Shinde, Maharashtra Government, Maharashtra, Political crisis

Courtesy: News 18 Hindi

Eknath Shinde and Uddhav Thackeray

फोटो: Free Press Journal

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पार्टी के सभी पदों से हटाया, पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर लिया एक्शन

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों और भाजपा का समर्थन लेकर मुख्यमंत्री पद संभाल चुके है। मगर उद्धव ठाकरे ने शिंदे को पत्र लिखकर उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी के सभी प्रमुख पदों से हटा दिया है। लेटर में ठाकरे ने लिखा कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए है। आपने शिवसेना की सदस्यता छोड़ी है, इसलिए आपके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Uddhav Thackeray, Maharashtra Government, Maharashtra CM, Political crisis

Courtesy: AajTak News

covid 19 cases

फोटो: The Financial Express

महाराष्ट्र में कोविड 19 के 4,205 नए मामले हुए दर्ज, तीन की मौत

महाराष्ट्र में जून 24 को कोविड 19 के 4,205 नए मामले दर्ज किए गए है, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि महाराष्ट्र में किसी मरीज के अधिक गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिल रहे है। अस्पताल में भी मरीजों की संख्या काफी कम है। देश में महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोविड 19 के मामले बढ़ रहे है।

शनि, 25 जून 2022 - 09:02 AM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Maharashtra Government, Covid-19, Coronavirus

Courtesy: AajTak News

Uddhav Thackeray

फोटो: Deccan Herald

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे दे सकते हैं इस्तीफा, जून 22 की शाम तक ऐलान संभव

महाराष्ट्र के मुख्मंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से जून 22 को इस्तीफा दे सकते है। महाराष्ट्र विधानसभा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और ये भंग हो सकती है। हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा हमारी सरकार बहुमत खो देगी। मगर पार्टी की छवि को बरकरार रखना सबसे महत्वपूर्ण और अहम है। बता दें कि पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने ट्वीटर बायो से मंत्री पद हटा दिया है।

बुध, 22 जून 2022 - 02:05 PM / by रितिका

Tags: Uddhav Thackeray, CM Uddhav Thackeray, Maharashtra Government, Maharashtra

Courtesy: Zee News

devendra fadnavis and uddhav thackeray

फोटो: Maharashtra Times

महाराष्ट्र में बीजेपी ने एमएलसी चुनाव में हासिल की जीत

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों का रिजल्ट आ चुका है, जिसमें भाजपा ने 10 में से पांच सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं पांच सीटों पर सत्तारुढ़ गठबंधन ने जीत हासिल की है। चुनाव नतीजे आने के बाद से ही भाजपा में खुशी की लहर है। चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अंतिम समय पर पांच उम्मीदवार मैदान में उतारे, जिससे गठबंधन के हाथ से जीत निकल गई।

मंगल, 21 जून 2022 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Maharashtra Government, mlc, Elections

Courtesy: Zee News

covid 19 maharashtra

फोटो: Free Press Journal

महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोरोना के मामले, मुंबई में सामने आए दोगुने मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जून सात को 1881 कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले फरवरी 18 के बाद से सबसे अधिक है। इसमें एक मामला B.A.5 वेरिएंट का भी दर्ज हुआ है। बता दें कि सिर्फ मुंबई में ही 1242 मामले देखने को मिले हैं। इससे पूर्व जून छह को महाराष्ट्र में 1036 मामले दर्ज हुए थे।

बुध, 08 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: Mumbai, Maharashtra Government, Maharashtra, covid 19

Courtesy: Zee News