फ़ोटो: the hans india
धोनी ने की फिल्मी दुनिया में एंट्री, खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस
दिग्गज खिलाड़ी मेहंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। जानकारी है कि, धोनी ने अब खुद का फिल्म प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है, जिसका नाम "धोनी एंटरटेनमेंट" रखा गया ह। इसमें सिर्फ हिंदी नहीं बल्कि तमिल,तेलुगू और मलयालम में भी फिल्में बनेंगी। गौरतलब है कि इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले अब तक रोअर ऑफ़ द लायन,ब्लेज़ टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसे प्रोजेक्ट्स हुए हैं और इसके हेड विकास हसीजा है।
Tags: Mahendra Singh Dhoni, film production, dhoni entertainment, film making
Courtesy: News18hindi
फोटो: Punjab Kesari
एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के मेंटर बने महेंद्र सिंह धौनी
एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को मेन्टर बनाया गया है। इस बात को घोषणा बीसीआई ने की। महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले भी कई बार भारतीय टीम के मेंटर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। धोनी ने हमेशा से ही अपने अनुभव को भारतीय टीम के साथ साझा करके उसे सही रास्ता दिखाया है। युवा खिलाड़ियों को धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
Tags: Mahendra Singh Dhoni, appointed, teams mentor, Asia Cup, T20 World Cup
Courtesy: Latestly News
फ़ोटो: Zeenews.in
मैच के बाद धोनी ने दिया बयान, अगले साल भी खेलेंगे आईपीएल
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी ने मई 20 की शाम खेले गए मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए अपने फैंस के लिए खुशखबरी दी है। दरअसल जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या वे अगले साल भी आईपीएल खेलेंगे, तो धोनी ने कहा -"निश्चित रूप से खेलूंगा, क्योंकि चेन्नई को धन्यवाद नहीं कहना अनुचित होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने प्रशंसकों को थैंक यू कहना चाहते है।
Tags: IPL, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Crictracker.com
रविंद्र जडेजा ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, धोनी करेंगे नेतृत्व
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया है। अब टीम का नेतृत्व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। दरअसल जडेजा की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी और इससे जडेजा भी अपनी बैटिंग पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कप्तानी छोड़ते हुए धोनी से कप्तान बनने की अपील की थी ,जिसे धोनी ने स्वीकार लिया है।
Tags: Ravindra Jadeja, Mahendra Singh Dhoni, Chennai Super Kings, IPL
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: DNA India
आईपीएल 2021:आज चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200वां मैच खेलने उतरेंगे धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अक्टूबर 2 को खेले जाने वाले मैच में महेंद्र सिंह धोनी एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। दरअसल धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200वां मुकाबला बतौर कप्तान खेलने उतरेंगे। आज तक आईपीएल के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी एक ही टीम के लिए बतौर कप्तान इतने मैच नही खेला है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स तीन बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है।
Tags: CSK, Mahendra Singh Dhoni, IPL, Captain
Courtesy: Zee News
फोटो: Circle of Cricket
धोनी की फैन हुईं फराह खान, शेयर की फोटो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और डांसिंग क्वनी फराह खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। फराह खान ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि कितने धोनी बहुत शानदार और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। उन्होंने स्पॉट बॉय से लेकर क्लाइंट्स तक सबके साथ हंसकर फोटो खिंचवाई। इससे पहले रणबीर सिंह को भी धोनी के साथ एक फुटबॉल मैच… read-more
Tags: farah khan, sports, Mahendra Singh Dhoni, Bollywood
Courtesy: Zee news Hindi
फोटो : The New Indian Express
40 साल के हुए कैप्टन कूल धोनी, अपने नाम कर रखे हैं कई बड़े रिकॉर्ड
भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी बुधवार 7 जुलाई को 40 साल के हो गए हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 192 बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वो एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। कुल 332 मैचों में कप्तानी और विकेटकीपर के तौर पर बल्लेबाजी कर 183 का स्कोर बनाया, जो रिकॉर्ड है।
Tags: Mahendra Singh Dhoni, MS DHONI, Indian Cricketer, Cricket
Courtesy: Amarujala News
फोटो: The Statesman
एम एस धोनी ने अपनी शादी की 11वीं वर्षगांठ पर पत्नी को उपहार में दी फॉक्सवैगन बीटल
अपनी 11वीं शादी की सालगिरह पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी को एक विंटेज स्काई ब्लू फॉक्सवैगन बीटल कार गिफ्ट की है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर हर्बी की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने पति को धन्यवाद देते हुए कैप्शन में लिखा, "सालगिरह उपहार के लिए धन्यवाद"। धोनी और साक्षी की एक बेटी है, इन्होने जुलाई 4, 2010 को शादी की थी, जब धोनी क्रिकेटर अपने करियर के चरम पर थे।
Tags: Mahendra Singh Dhoni, SAKSHI DHONI, Marriage anniversary
Courtesy: Jagran News
फोटो: ESPNcricinfo
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में कप्तान बनने की उम्मीद कर रहे थे युवराज
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने खुलासा किया कि वो 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तान बनने की उम्मीद कर रहे थे। द्रविड़ ने 2007 में कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था और सचिन ने भी पद संभालने से इंकार कर धोनी को कप्तान बनाने का सुझाव दिया था। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि बाद में युवराज ने साफ किया इससे उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा।
Tags: Yuvraj Singh, Mahendra Singh Dhoni, Sachin Tendulkar, Rahul Dravid, World Cup 2007
Courtesy: Bhaskar
फोटो: Sports Adda
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बयान किया अपना दर्द
पिछले कुछ वर्षों से अपने क्रिकेट करियर में काफी उतार चढ़ाव झेल रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपना दर्द बयान किया है। उन्होंने कहा कि अब टीम में पहले जैसे मौके नहीं मिलते, उन्होंने कहा कि माही भाई को बहुत मिस करता हूँ, उनके जाने के बाद से मैंने मुट्ठी भर मैच ही खेले हैं। आपको बता दें कि धोनी के सन्यास लेने के बाद से कुलदीप को ज्यादा अवसर नहीं मिले हैं, जिससे वो काफी निराश हैं।
Tags: Kuldeep yadav, Mahendra Singh Dhoni, Cricket, Indian Cricket, sports
Courtesy: zee News