SUV

फोटो: ET Auto

महिंद्रा की एसयूवी को मिला‘इंडियन कार ऑफ द इयर’ का अवॉर्ड

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कई एसयूवी गाड़ियां ग्राहकों को काफी पसंद है। ICOTY की जूरी ने Mahindra XUV700 को "इंडियन कार ऑफ द इयर" का अवॉर्ड मिला है। इस गाड़ी की मार्केट में जबरदस्त मांग है। इसकी एक लाख से अधिक यूनिट्स बाजार में बिक चुके है। इस कार को लेकर जुरी ने कहा कि भारतीय कंपनियां भी वर्ल्ड क्लास कारें बनाने लगी है। आनंद महिंद्रा ने भी इस उपलब्धि पर read-more

शनि, 12 मार्च 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Anand Mahindra, Mahindra, SUV, SUVs

Courtesy: AajTak News

Mahindra Logo

फोटो: Autocar India

अगस्त 14 को लॉन्च होगी महिंद्रा XUV700

महिंद्रा XUV700 को अगस्त 14 को लॉन्च किया जाएगा। बाजार में महिंद्रा की XUV700 अलकाजार और टाटा सफारी जैसी बेहतरीन गाड़ियों से टक्कर लेगी। इसे डीजल और पेट्रोल दोनों विकल्प में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने अपना लोगो भी बदला है। XUV700 में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसा दमदार फीचर दिया गया है। इस गाड़ी की कीमत 14 लाख से ऊपर होने की संभावना है। 

 

बुध, 11 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Tech Mahindra, Mahindra&Mahindra Ltd., Mahindra XUV700, Mahindra, SUVs

Courtesy: Aaj Tak News

Photo leaks of Mahindra xuv700

फ़ोटो: the financial express

2021 के आखिर में लांच होगी महिंद्रा XUV700

महिंद्रा की नई कार XUV700 की तस्वीरे लांच से पहले लीक हो गई हैं, जिससे गाड़ी की सारी जानकारी सामने आ गई है। इस बार की XUV की डिज़ाइन पहले एसयूवी की तुलना में अलग होगी। XUV700 पेट्रोल और डीज़ल दोनो तरह के इंजन से लैस हो सकती है, जो 200PS और 185PS की पॉवर देगा। इसमें वाइड-इन-सेगमेंट रूफ, स्मार्ट पॉप-अप हैंडल और स्मार्ट फ़िल्टर टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसे 2021 के अंत मे लांच किया जाएगा।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mahindra, New XUV, 200ps, SUV

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

XUV 700

फोटो: MOTORBEAM

भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प के साथ 'Mahindra XUV 700'

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 को लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह कंपनी की फुल साइज़ एसयूवी है, जिसकी भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग हुई है। इस एसयूवी में इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन का विकल्प भी उपलब्थ है। इसमें क्लीन सिस्टम होगा जो घरेलू ग्राहकों के लिए काफी पसंदीदा रहेगा।एसयूवी पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्पों के साथ मिलेगी। इस एसयूवी में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है… read-more

शनि, 29 मई 2021 - 03:05 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Mahindra, SUV, Launching, New feature

Courtesy: Dainik Jagran

XUV 700

फोटो: Business Standard

भारत में जल्द लांच की जाएगी नयी Mahindra XUV700: रिपोर्ट

भारत में महिंद्रा नई एसयूवी XUV700 के लाँन्च की तैयारी में लग गई है। कंपनी द्वारा कार को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। यह कार-पेट्रोल और डीजल इंजन के कुल 11 वेरिएंट्स में मिल जाएगी। टीमबीएचपी के अनुसार महिंद्रा फिलहाल कार को 180bhp, 190bhp और 210bhp वाले डीजल इंजन के तीन वेरिएंट्स के साथ टेस्ट कर रही है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें मर्सिडीज के जैसा इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है।

रवि, 23 मई 2021 - 12:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Mahindra, New feature, Car Launching, New XUV

Courtesy: Live Hindustan

Effect of lockdown on car production

फोटो: BBC News

लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हुआ पुणे स्थित वाहन कंपनियों का प्रोडक्शन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से पुणे स्थित वाहन कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है, जिसमें महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इसुजू, मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन, बजाज, जेबीएम जैसी कंपनियों का उत्पादन सीधी तौर पर प्रभावित होने वाला है। इस वजह से उपभोगता को वाहनों के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा। वहीं महिंद्रा जो कम कर्मचारियों के साथ काम कर रहा है व टाटा मोटर्स जिसने उत्पादन बंद करने की बात कही है, इनके वाहनों के लिए और भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 09:52 PM / by Shruti

Tags: Pune, Car production, Mahindra, TATA Motors, Lockdown

Courtesy: Drives Parks News

Mahindra Bolero

फोटो: Design Car Rental

महिंद्रा ने लॉन्च की बोलेरो एक्सेसरीज पैकेज

महिंद्रा ने अपनी अपडेटेड बोलेरो के लिए जेन्युइन एक्सेसरीज पैकेज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस पैकेज में ग्रिल, हेडलाइट, फ्रंट और रियर बम्पर, अलॉय व्हील्स, रूफ रेल, फॉक्स स्किड प्लेट, फॉक्स वुडेन इन्सर्ट जैसे एक्सेसरीज को शामिल किया है। इस एक्सेसरीज पैकेज की कीमत 1,04,800 रुपये रखी गई है। बता दें, कंपनी ने नई बोलेरो में 1.5लीटर का डीजल इंजन लगाया है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए हैं।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 07:24 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Mahindra, bolero, accessories, Automobile

Courtesy: Drives Parks News

Mahindra Scorpio S3+

फोटो: Justdial

Mahindra कंपनी ने लॉन्च किया स्कॉर्पियो का सबसे सस्ता और नया वैरिएंट

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारत में अपना एक नया और सबसे सस्ता वैरिएंट S3+ लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.67 लाख रुपए तय की गई है। इस स्कार्पियो वैरिएंट को अलग सीटिंग ऑप्शन 7, 8 और 9 सीटर में खरीद सकेंगे। स्कॉर्पियो S3+ के बेस वैरिएंट में  2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, ब्लैक ग्रिल, साइड क्लैडिंग, पावर आउटलेट् एवं 17 इंच स्टील व्हील के साथ पेश किया गया है। 

रवि, 14 फ़रवरी 2021 - 12:20 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Mahindra, Scorpio, Scorpio S3+, Tech Mahindra

Courtesy: Dainik Bhaskar

Supreme Court

फोटो: The Hindu

सुप्रीम कोर्ट में सितम्बर 1 को होगी मोरेटोरियम बढ़ाने के फैसले पर सुनवाई

जानकारी के अनुसार आरबीआई, EMI भुगतान यानी मोरेटोरियम की सुविधा को अगस्त 31 से ज़्यादा आगे बढ़ाने के फैसले के पक्ष में नहीं हैं। परन्तु, सुप्रीम कोर्ट ने मोरेटोरियम योजना को दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इस याचिका की सुनवाई सितम्बर 1 को होगी। एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन, कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और एसबीआई समेत कई बैंकर्स का कहना है कि, ''अस्थायी उपायों के जरिए कर्ज लेने वालों का समाधान नहीं हो सकता है, और इस सुविधा का कई लोग अनुचित लाभ… read-more

रवि, 30 अगस्त 2020 - 04:02 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: EMI, Supreme Court of India, HDFC BANK, Mahindra

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR