फोटोः Motor radar
लांच होने के लिए पूरी तरह तैयार है महिंद्रा न्यू जेनरेशन 2022 स्कॉर्पियन SUV
महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी बिल्कुल नई स्कॉर्पियन लॉन्च करने की तैयारी में है। नई जनरेशन की SUV का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है और कंपनी की यह दमदार कार ढेर सारे नए फीचर्स के साथ आएगी। नए स्कॉर्पियो मॉडल का महीनों से परीक्षण किया जा रहा है। Mahindra इसे बिल्कुल नए अवतार में पेश करने जा रही है जो न सिर्फ दिखने में दमदार होगी बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी देगी।
Tags: Mahindra&Mahindra Ltd., Mahindra Scorpio, SUV
Courtesy: Zee News
फोटो: TV9 Hindi
महिंद्रा और डिफेंस मिनिस्ट्री के बीच करार, कंपनी बनाएगी एंटी सबमरीन वारफेयर
महिंद्रा डिफेंस और रक्षा मंत्रालय के बीच अगस्त 27 को 14 एंटी सबमरीन वारफेयर डिफेंस सूट के लिए 1349. 95 करोड़ रुपये का करार हुआ है। इसकी जानकारी महिंद्रा डिफेंस सिस्टम लिमिटेड के अध्यक्ष एसपी शुक्ला ने ट्वीट कर दी है। इस करार को उन्होंने "आत्मनिर्भर भारत" की पहल में सफलता का प्रतीक बताया है। साथ ही महिंद्रा डिफेंस ने इसे भारतीय कंपनी द्वारा विकसित अपनी… read-more
Tags: Mahindra&Mahindra Ltd., Indian Navy, Defence Ministry, Anti-Submarine
Courtesy: Zee Business
फोटो: Autocar India
अगस्त 14 को लॉन्च होगी महिंद्रा XUV700
महिंद्रा XUV700 को अगस्त 14 को लॉन्च किया जाएगा। बाजार में महिंद्रा की XUV700 अलकाजार और टाटा सफारी जैसी बेहतरीन गाड़ियों से टक्कर लेगी। इसे डीजल और पेट्रोल दोनों विकल्प में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने अपना लोगो भी बदला है। XUV700 में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसा दमदार फीचर दिया गया है। इस गाड़ी की कीमत 14 लाख से ऊपर होने की संभावना है।
Tags: Tech Mahindra, Mahindra&Mahindra Ltd., Mahindra XUV700, Mahindra, SUVs
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: MotorBeam
जल्द लॉन्च हो सकती है महिंद्रा बोलेरो निओ
नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो निओ जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकती है। इसकी लॉन्च डेट की कंपनी ने कोई जानकारी नही दी है, लेकिन इसके जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी अपनी इस एसयूवी के इंटीरियर में कुछ बेहतरीन अपडेट्स दे सकती है। इसके बाहरी लुक में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। बोलेरो निओ में 1.5-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन -3 डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।
Tags: Mahindra&Mahindra Ltd., Mahindra Bolero Neo, new launch, Automobile
Courtesy: Drivespark
फोटो: Tv9 Bharatvarsh
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुरू की ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील’ पहल
महिन्द्रा एन्ड महिन्द्रा ने देश में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील’ नाम की एक पहल की है। महिन्द्रा समूह की ‘महिन्द्रा लॉजिस्टिक’ इकाई इस पहल को चलाएगी। महिन्द्रा समूह के प्रमुख आनन्द महिन्द्रा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "यहां समस्या ऑक्सीजन का कम उत्पादन नहीं बल्कि अस्पताल और घरों तक उसका ट्रांसपोर्टेशन है। हमारी पहल इसी अंतर को खत्म करने की कोशिश है"।
Tags: Mahindra&Mahindra Ltd., Anand Mahindra, oxygen, Oxygen Supply
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: The India Print
ऑटोसेक्टर में बढ़ रही है महिलाओं की हिस्सेदारी, शॉपफ्लोर पर मौजूद कुल कर्मियों में 33 % हैं महिलाएं
एमजी मोटर ने अपने ऑल वूमन क्रू के द्वारा गुजरात स्थित हलोल प्लांट में तैयार किया 50,000वीं हेक्टर के निर्माण की हाल ही में फोटो जारी की थी। एमजी मोटर के अनुसार उनके शॉपफ्लोर पर लगभग 380 महिलाएं हैं, जो शॉपफ्लोर पर मौजूद कुल कर्मियों का 33 फीसदी हैं जिसे जल्द ही कंपनी 50 फीसदी तक पहुंचाना चाहती है। एमजी मोटर के अलावा स्वारज ट्रैक्टर्स, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और टोयोटा जैसी कंपनियां भी लैंगिक विविधता को बढ़ावा दे रही हैं।
Tags: MG Motors India, womens day, WOMEN EMPLOYEES, Toyata, Mahindra&Mahindra Ltd.
Courtesy: Amarujala News
फोटो: DNA India
KIA Motors India ने देश का चौथा यात्री वाहन बन महिंद्रा एंड महिंद्रा को पछाड़ा
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स इंडिया देश का चौथा सबसे बड़ा यात्री वाहन निर्माता बन महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे कर दिया है। किआ ने महिंद्रा को 1,058 यूनिट्स के छोटे अंतर के साथ पीछे कर बढ़त बनाई है, जिसमें कुल 15,380 गाड़ियों की बिक्री कर महिंद्रा पांचवें स्थान पर आ गया। किआ मोटर्स ने पिछले साल फरवरी 2020 में जहां 15,644 गाड़ियां बेचीं थी, तो वहीं इस साल इसी महीने में 16,702 गाड़ियों की बिक्री की है।
Tags: Kia Motors India, Mahindra&Mahindra Ltd., Car maker company, Anand Mahindra, Passenger Vehicle
Courtesy: MONEYCONTROL NEWS
फोटो: Massimo Canducci Twitter
चेन्नई के अरुण प्रभु ने अपने ऑटो को तब्दील किया आलीशान घर में, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक शख्स ने अपने ऑटो को महज 1 लाख रुपये के खर्च में एक आलीशान घर में बदल दिया है। चेन्नई के रहने वाले अरुण प्रभु ने अपने ऑटो को एक मोबाइल घर में बदल दिया हैं जिसमें आम घरों जैसी हर सुख सुविधा उपलब्ध है। वहीं इस घर की छत पर सोलर पैनल्स भी लगा है जो बिना कनेक्शन के इस घर में बिजली आपूर्ति करती है।
Tags: Anand Mahindra, Mahindra&Mahindra Ltd., Chennai, Mobile House
Courtesy: Jagran News