Neeraj Chopra

फोटो: Twitter

नीरज-मिताली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों मिला खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवंबर 13 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। इस दौरान टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए, जिसमें महिला हॉकी टीम, पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी शामिल है। वहीं पैरालंपिक खेलों में देश की शान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया… read-more

शनि, 13 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Neeraj Chopra, Javelin, President Ram Nath Kovind, Major Dhyan Chand Award

Courtesy: Aajtak news

Neeraj Chopra

फोटो: The Economic Times

नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों को आज मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नवंबर 13 को ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार यानी मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार देंगे। इसके अलावा 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल के फिल्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने पांच खिलाड़ियों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं देश की शान बढ़ाने वाले और अलग अलग खेलों के प्रतिष्ठित 10 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य… read-more

शनि, 13 नवंबर 2021 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Khel Ratna, Major Dhyan Chand Award, President Ram Nath Kovind, Neeraj Chopra

Courtesy: ABP News

Manpreet Singh

फोटो: The Statesman

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को खेल का सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले मनप्रीत को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  नवंबर 13 को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 12:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Manpreet Singh, Major Dhyan Chand Award, Khel Ratna, sports

Courtesy: Aaj Tak News