Dengu

फोटो: CDC News

दिल्ली में साल 2022 में दर्ज हुए डेंगू के कुल 126 मामले, जून में सामने आये कुल 15 मामले

MCD ने बताया कि साल 2022 में दिल्ली में अब तक डेंगू के कुल 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जून महीने में डेंगू के कुल 15 मामले दर्ज किये गए। इसके अलावा साल 2022 में अब तक चिकनगुनिया के 8 और मलेरिया के 21 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि हमेशा बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी होती है पर इस बार जून महीने से ही डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मंगल, 14 जून 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Dengue, registered, Malaria

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

delhi dengue

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली में शुरू हुआ डेंगू का कहर, चार गुणा अधिक मामले आए सामने

दिल्ली में इस वर्ष अबतक डेंगू के 100 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो बीते वर्षों के मुकाबले चार गुणा अधिक है। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017-22 तक मई के महीने में 25 से अधिक मामले दर्ज नहीं हुए है। इस वर्ष बीते सप्ताह ही यहां डेंगू के चार नए मामले दर्ज हुए है। इस साल डेंगू के कुल मामले अबतक 100 पर पहुंग गए है। मलेरिया के भी दो मामले पिछले सप्ताह सामने आए हैं।

मंगल, 24 मई 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Dengue, Malaria, Delhi MCD

Courtesy: AmarUjala

Malaria Vaccine

फोटो: BioSpectrum Asia

दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन को मिली डबल्यूएचओ की मंजूरी

डबल्यूएचओ ने अक्टूबर छह को दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन RTS,S/AS01 को मंजूरी दे दी है। यह मलेरिया की पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसकी व्यापक स्तर पर इस्तेमाल की सिफारिश डबल्यूएचओ ने खुद की हो। घाना, केन्या और मलावी में शुरू हुए एक पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद डबल्यूएचओ द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इससे दुनिया भर में मलेरिया से हर साल होने वाली चार लाख से ज्यादा मौतों को रोकने में भी मदद मिलेगी। 

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 02:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: WHO, Malaria, Malaria Vaccine, Health

Courtesy: News 18 Hindi

Dr Adrian V S Hill-Oxford University-Malaria Vaccine

फोटोः The Telegraph

मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित कर रही है ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी

ब्रिटेन के जेनर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर और जाने माने साइंटिस्ट एड्राइयन हिल ने बताया है कि ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी मलेरिया की वैक्सीन पर काम कर रही है जो 2024 तक आ सकती है। इस वैक्सीन के पिछले क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे सही आने के कारण अब इसका मानव परीक्षण अगले वर्ष 4800 अफ़्रीकी बच्चो पर किया जायेगा। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार हर वर्ष मलेरिया के कारण चार लाख से अधिक मौतें होती है। UNICEF के अनुसार मलेरिया से दुनिया में हर 30 सेकंड एक बच्चे की… read-more

गुरु, 10 दिसम्बर 2020 - 01:17 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Oxford University, Malaria, vaccine

Courtesy: DAINIKBHASKAR