फोटो: India TV News
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए मलेशिया के पूर्व पीएम मुहीदीन यासिन
भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेशिया के पूर्व प्रधान मंत्री मुहीदीन यासिन को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। मुहीदीन यासिन ने मार्च 2020 से अगस्त 2021 तक मलेशिया के प्रधान मंत्री के रूप में सेवा की। वह कार्यालय छोड़ने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वाले देश के दूसरे पीएम होंगे।
Tags: Malaysia, ex pm muhyiddin yassin, arrested, Corruption charges
Courtesy: Enavabharat
फोटो: The Weekly Mail
मलेशिया भारत से खरीदेगा 18 तेजस जेट; अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया ने दिखाई दिलचस्पी
सरकार ने अगस्त पांच को जानकारी देते हुए संसद को बताया कि मलेशिया 18 तेजस जेट खरीद रहा है जबकि अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, इंडोनेशिया और फिलीपींस ने भी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) की खरीद में रुचि दिखाई है। सरकार ने कहा, "रक्षा मंत्रालय के तहत एक रक्षा सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने LCA श्रेणी के विमानों के लिए फरवरी 2019 में रॉयल मलेशियाई वायु सेना (… read-more
Tags: Malaysia, Purchase, tejas fighter jet
Courtesy: Jagran News
फोटो: India Today
भारत से लड़ाकू विमान 'तेजस' खरीदेगा मलेशिया, अधिकारियों के बीच चल रही बातचीत
मलेशिया भारत से लड़ाकू विमान तेजस खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विमानों की खरीद के लिए भारत और मलेशिया के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। इसके साथ ही चीन और रूस भी अपने विमान बेचने की कोशिश में हैं। भारत के तेजस का मुकाबला चीन के JF-17, साउथ कोरिया के FA-50, रूस के Mig-35 और Yak-130 से है। भारत का प्रस्ताव है कि अगर मलेशिया तेजस विमान खरीदता है तो वहां मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Tags: Malaysia, India, Tejas, Deal, Russia
Courtesy: News18
फ़ोटो: Tribune India
भारत में बड़ा साइबर हमला, महाराष्ट्र के 70 सहित 500 से अधिक वेबसाइट हैक
भारत में आज बड़ा साइबर हमला हुआ है। भारत की आज 500 से अधिक वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट्स भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शक है कि मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों ये वेबसाइट्स को हैक किया है। एडीजी मधुकर पांडेय ने कहा कि देश में वेबसाइटों को हैक करने के मामलों में मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं।
Tags: India, Cyber Attack, Hack, Malaysia, Indonesia
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: AGL
मलेशिया में हिरासत से भागे 500 रोहिंग्या मुसलमान, पुलिस की बड़ी कार्यवाही
मलेशिया में हिरासत से 528 रोहिंग्या मुसलमान फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 362 लोगों को फिर से हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि 528 रोहिंग्या उत्तरी पिनांग राज्य में बने एक अस्थायी हिरासत केंद्र का ब्लॉक दरवाजा और बैरियर ग्रिल तोड़कर भाग गए थे, लेकिन पुलिस की सख्त चेकिंग से उन्हें हिरासत में लिया गया। बता दें कि मलेशिया शरणार्थियों को कोई दर्जा नहीं देता है।
Tags: Rohingya refugees, Malaysia, Police
Courtesy: Zeenews
फोटो: Malay Mail
जीवन में 200 बार रक्तदान करना चाहते है इब्रॅाहिम, अबतक बचाई कई लोगों की जान
मलेशिया के रहने वाले इब्राहिम मत टैब अपने जीवन में कुल 200 बार में 100 लीटर ब्लड डोनेट यानी रक्त दान करना चाहते है। इब्राहिम वर्ष 1997 से लगातार हर महीने ब्लड डोनेट करते आ रहे है। अबतक वो 166 बार ये सेवा कर चुके है। उनका लक्ष्य 58 वर्ष की आयु से पूर्व 200 बार रक्तदान करने का है। इस उम्र के बाद अगर उनके शरीर ने साथ दिया तो वो आगे भी रक्त दान करते रहेंगे।
Tags: Blood Donation, Blood donation camp, Malaysia
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Travel Daily
मलेशिया में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, लगाया देशव्यापी लॉकडाउन
मलेशिया में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। मलेशिया में कोरोना की वजह से जून 2 को रिकॉर्ड 126 मौतें हुई हैं, जिन्होंने दम तोड़ा उनमें से 123 मलेशिया के नागरिक थे, वहीं तीन विदेशी थे। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए मलेशिया में जून 1 से देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया है। मलेशिया में इस वायरस ने 4 वर्ष या उससे कम आयु वाले 19 हज़ार से अधिक बच्चों को अपना शिकार बनाया है।
Tags: Coronavirus, children, Malaysia, Third wave
Courtesy: Live Hindustan