फोटो: AisaNews
श्रीलंका में बढ़ी कुपोषण की समस्या, खाद्य पदार्थों का संकट : यूनिसेफ
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के मुताबिक श्रीलंका में गंभीर खाद्य संकट पैदा हो गया है। यहां खाद्य पदार्थों की कमी के कारण कुपोषण की समस्या में बढ़ोतरी हुई है। यूनिसेफ के मुताबिक गरीब लड़के और लड़कियों को इससे सबसे अधिक नुकसान हुआ है। दक्षिण एशिया के लिए यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशक, जॉर्ज लारिया-अडजेई के मुताबिक खाद्य असुरक्षा के कारण श्रीलंका में गंभीर सामाजिक समस्याएं पैदा हो गई है। इस कारण गरीबी, बीमारी और मृत्यु में बढ़ोतरी हो सकती है।
Tags: UNICEF, Srilanka, malnutrition, hunger crisis
Courtesy: NDTV News
फोटो: Jagran
दुनिया के 10 में से तीन भारतीय पाए गए कुपोषित : संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट
भारत की 70% आबादी को हेल्दी डाइट से वंचित है, जिस कारण देश के 22 करोड़ से अधिक लोग कुपोषण का शिकार हो गए है। संयुक्त राष्ट्र की द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2022 की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 तक भारत में 97.33 करोड़ लोगों को हेल्दी डाइट नहीं मिल रही थी। वर्ष 2017 में 75%, 2018 में 71.5%, 2019 में 69.4% लोग हेल्दी डाइट से वंचित थे।
Tags: United Nations, United Nations Report, Undernourished, malnutrition
Courtesy: aajtak.in
फोटो: foreverfit
केंद्र सरकार पोषित बच्चों के लिए शुरू करेगी खास अभियान, किया जाएगा प्रचार
केंद्र सरकार का महिला और बाल कल्याण मंत्रालय पोषित बच्चों के लिए खास अभियान शुरु करने जा रहा है। ये अभियान अगले वर्ष जनवरी आठ से जनवरी 14 के बीच शुरु किया जाएगा। इसमें 0 से छह साल तक के स्वस्थ्य बच्चों को शामिल किया जाएगा। इस अभियान की थीम "स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा" है। इसका उद्देश्य है कि बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता पैदा की जाए। ये अभियान देश के भविष्य से संबंधित होगा।
Tags: Union government, malnutrition, kids, Women and Child Development
Courtesy: Zee News
फोटो: Science News
भारत में 33 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, आरटीआई में सामने आई जानकारी
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि भारत में 33 लाख बच्चे कुपोषित है। इनमें से आधे बच्चे अधिक गंभीर श्रेणी में आते हैं जो कि महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात से ताल्लुक रखते है। आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 14 तक 17.76 लाख बच्चे गंभीर तौर से कुपोषित थे जबकि मध्यम तौर पर कुपोषित बच्चों की संख्या 15.46 लाख थी। पिछले एक वर्ष में कुपोषित बच्चों की संख्या में 91% का इजाफा हुआ है।
Tags: malnutrition, Women and Child Development, Ministry of Women and Child Development
Courtesy: AajTak News
फोटोः Oneindia Hindi
भूख और कुपोषण की समस्या में अपने पड़ोसी देशों से पिछड़ा भारत
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 के रिपोर्ट के अनुसार भूख और कुपोषण की समस्या में 116 देशों की सूची में भारत अभी 101वें स्थान पर आ गया है। इसी इंडेक्स की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार भारत 94वें स्थान पर था। वहीं 2021 की रिपोर्ट में पाकिस्तान 92वें स्थान पर और नेपाल और बांग्लादेश 76वें स्थान पर आ गया है, जो भारत से काफी आगे है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स संस्था खाने का माध्यम और मात्रा को दर्शाती है।
Tags: Hunger, malnutrition, National, World
Courtesy: News Nation TV
फोटो: Prepare Exams
जीवन में भोजन का महत्व समझाता है 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस'
'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' हर साल जून 7 को पूरे विश्व में मनाया जाता है। जून 7, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बदलते विषयों को ध्यान में रखकर 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' मनाना शुरू किया, जिसकी पहल विश्व स्वास्थय संगठन ने की थी। इस साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 की थीम “स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन” रखी गई है, जो भोजन के उत्पादन और खपत से संबंधित है। इसके अलावा आज के दिन हम लोग बीमारियों को काबू करने, पता लगाने और रोकथाम की कोशिश… read-more
Tags: food, malnutrition, world food safety day 2021, health care
Courtesy: Brifly News
फोटो: UNICEF
दुनियाभर में 55 देशों के करीब 15.5 करोड़ लोग कर रहे भुखमरी का सामना
संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 2021 ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस के अनुसार दुनियाभर के 55 देशों के करीब 15.5 करोड़ लोग 2020 के दौरान से गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों के उच्चतम स्तर पर है, जोकि 2019 में करीब 13.5 करोड़ था। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में 55 देशों में रहने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के करीब 7.5 करोड़ बच्चे… read-more
Tags: malnutrition, un report, Food security, Food and Nutrition, Worldwide
Courtesy: Downtoearth News