Krishi Vigyan Kendra

फोटो: Krishi Vigyan Kendra

राजस्थान में आम का अनोखा पेड़, सर्दियों में भी लगे फल

राजस्थान के बारां जिले के अंता कृषि विज्ञान केंद्र में सर्दियों के मौसम में आम के पेड़ पर फल लगा है जो अचार के लिए उपयुक्त है। "पॉन्ड्स मेंगीफेरा" नाम की ये आम की जंगली किस्म है जिसकी पत्तियों में आम का स्वाद होता है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीके सिंह ने कहा कि पेड़ पर 32 फले लगे हैं जिससे पौधे तैयार किए जाएंगे। आम के ये प्रजाति विलुप्त हो रही है, जिसके संरक्षण का काम केंद्र कर रहा है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Mangoes, Mango tree, Rajasthan

Courtesy: Zee News

Taiyo No tamago

फोटो: All About Japan

जापान: दुनिया का सबसे महंगा आम है 'ताईयो नो तामागो'

जापान का ताईयो नो तामागो नाम का आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। यह आम दुकानों पर नहीं बल्कि नीलामी के बाद सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को मिलता है। 2017 में दो आमों को 2 लाख 72 हजार रुपए में बेचा गया था। यह आम स्वाद में बेहद मीठा होता है और इसमें अनानास और नारियल का भी हल्का स्वाद होता है। भारत में मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक किसान ने भी इन आमों को उगाया है।

रवि, 13 जून 2021 - 05:01 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Mangoes, Japan, Auction, Fruits

Courtesy: News18

mango tree

फोटो: Wallpaper Access

‘गर्डलिंग’ तकनीक से बूढ़े पेड़ों को बनाया फलदार, मिले 2 लाख किलो से ज्यादा आम

गुजरात के वलसाड में रहने वाले किसान राजेश शाह ने ‘गर्डलिंग’ तकनीक से बूढ़े पेड़ों को फलदार बनाकर पिछले साल आम बागान से 2,30,000 किलो उपज की थी। राजेश का आम का बागान 65 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 100 पेड़ अब 125 साल के और 500 पेड़ 80 साल के हो चुके हैं। राजेश शाह को 2018 में ‘भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान’ (IARI) ने ‘इनोवेटिव फार्मर पुरस्कार’ से नवाजा था।

सोम, 24 मई 2021 - 01:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: girdling, Mangoes, farming, Traditional Method

Courtesy: The Better India