फोटो: India TV News
केंद्र ने जल जीवन मिशन के तहत राज्य के लिए 2,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं: माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मार्च 19 को कहा कि केंद्र ने घरों में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन के तहत राज्य के लिए 2,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। साहा ने पाइप्ड वाटर स्कीम को लागू करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद दिया।
Tags: Tripura, Manik Saha, sanctioned, jal jeevan mission 2023
Courtesy: The Print
फोटो: The Economic TIimes
माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, राजभवन में ली शपथ
त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर माणिक साहा अगरतला स्थित राजभवन में मई 15 को शपथ ली। बिप्लव कुमार देब द्वारा मई 14 को इस्तीफा दिए जाने के बाद साहा को सीएम बनाया गया है। त्रिपुरा में वर्ष 2023 में होने वाले चुनावों से पूर्व ये अहम बदलाव है। साहा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य होने के साथ पेशे से डेंटल सर्जन है। उन्हें वर्ष 2020 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
Tags: Manipur, Manipur Government, Manik Saha, CM Biplab deb
Courtesy: Amar Ujala