फोटो: India TV News
मणिपुर सरकार ने दिया बिष्णुपुर में प्रमुख चौकी पर असम राइफल्स की जगह सीआरपीएफ तैनात करने का आदेश
मणिपुर सरकार ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग लमखाई में एक चौकी से असम राइफल्स के जवानों को हटाने का आदेश दिया। यह घटनाक्रम घाटी के जिलों में नागरिकों के प्रति क्रूरता का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के खिलाफ मार्च निकालने के बाद आया है। मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) द्वारस जारी आदेश के मुताबिक राज्य पुलिस और सीआरपीएफ… read-more
Tags: Manipur Government, Orders, replace assam rifles, CRPF
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Outlook India
मणिपुर में हुई लैंडस्लाइड, सेना के सात जवानों की मौत
मणिपुर के नोनी जिले में लैंड स्लाइड हुई है, जिससे सेना का कैंप प्रभावित हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद सेना के सात जवानों समेत 14 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद सेना के 25 जवान लापता है, जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। दरअसल ये हादसा जून 29 की रात को हुआ, जब भारी बारिश के कारण अचानक लैंडस्लाइड हो गई। हादसे के बाद से 23 लोगों को मलबे में से निकाला गया है।
Tags: Manipur, Manipur Government, landslide, Army
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Economic TIimes
माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, राजभवन में ली शपथ
त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर माणिक साहा अगरतला स्थित राजभवन में मई 15 को शपथ ली। बिप्लव कुमार देब द्वारा मई 14 को इस्तीफा दिए जाने के बाद साहा को सीएम बनाया गया है। त्रिपुरा में वर्ष 2023 में होने वाले चुनावों से पूर्व ये अहम बदलाव है। साहा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य होने के साथ पेशे से डेंटल सर्जन है। उन्हें वर्ष 2020 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
Tags: Manipur, Manipur Government, Manik Saha, CM Biplab deb
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: Indtoday
एन बीरेन सिंह ने दूसरी बार ली मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीजेपी के नेता एन बीरेन सिंह ने लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर मार्च 21 को शपथ ली है। उनके साथ ही पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति के साथ 32 विधायकों ने बीजेपी विधायक दल का नेता चुना था। सिंह द्वारा शपथ ग्रहण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया कि उनकी टीम मणिपुर को प्रगति… read-more
Tags: Manipur, Manipur Government, MANIPUR CM, CM N Biren Singh
Courtesy: TV9Hindi