Manish Tewari

फोटो: The Economic Times

भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को मिले भारत रत्न: मनीष तिवारी

कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने जनवरी पांच को मांग की है कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी से अनुरोध किया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम भी भगत सिंह के नाम पर होना चाहिए। उन्होंंने कहा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर "शहीद-ए-आजम भगत सिंह हवाई अड्डा" किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने जनवरी 26 से  पूर्व ये मांग की है।… read-more

बुध, 05 जनवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Congress Party, Congress, Manish Tewari

Courtesy: Navbharat

Parliament

फोटो: The Indian Express

विपक्ष के हंगामे के कारण दो बजे तक के लिए राज्यसभा स्थगित, निलंबित सांसदों का है मामला

संसद के शीतकालीन सत्र का दिसंबर 13 को 11वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सांसदों के निलंबन वापसी पर विपक्ष ने हंगामा किया। इसके बाद दोपहर दो बजे तक के लिए राज्यसभा को स्थगित किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि सांसदों का निलंबन वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 12:45 PM / by रितिका

Tags: parliament, winter session, Mallikarjun Kharge, Manish Tewari

Courtesy: News 18 Hindi

Manish Tiwari

फोटो: lokmatnews.in

अब मनीष तिवारी ने यूपीए सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने 10 flash points,20 years नाम की एक किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने 26/11 मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कोई ठोस कार्यवाही ना करने के लिए तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार पर निशाना साधा। मनीष ने सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं करने को सरकार की कमजोरी बताया। मनीष तिवारी द्वारा मनमोहन सिंह सरकार की आलोचना किए जाने के बाद विपक्ष ने भी इस मामलो पर निशाना साधते हुए सवाल किए है।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 07:30 PM / by अमित व्यास

Tags: Indian National Congress, new book, Manish Tewari

Courtesy: TV9 bharatvarsh