फ़ोटो: Business Standards
दिल्ली: केजरीवाल सरकार के पटाखा बैन पॉलिसी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे मनोज तिवारी
दिल्ली में प्रदूषण के रोकथाम के लिए केजरीवाल सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब भाजपा नेता सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। कोर्ट में याचिका दायर करते हुए भाजपा नेता ने तर्क दिया है कि जीवन के अधिकार का बहाना देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता को नहीं छीना जा सकता है। वहीं, उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि दिल्ली सरकार को आदेश के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी करने का आदेश दिया जाए।
Tags: Manoj Tiwari, Delhi, Pollution, Firecrackers, Supreme Court
Courtesy: Amar ujala
फोटो: TheLallantop
देवघर एयरपोर्ट से जुड़े मामले में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी पर मामला दर्ज
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देवघर के कुंडा थाने में इन सभी के ऊपर देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोप है। इन सभी पर जबरदस्ती एटीसी की बिल्डिंग में घुसे और चाटर्ड प्लेन के पायलट पर दवाब बनाकर जबरन ATC क्लियरेंस लेने का आरोप है। इस मामले पर एयरपोर्ट पर तैनात डीसीपी रैंक के अफसर ने लिखित में शिकायत दी है।
Tags: Jharkhand, Cases, Manoj Tiwari, Nishikant dubey
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: News18
लाल किला पर होने वाली राम लीला में हिस्सा लेंगे मनोज तिवारी
दिल्ली में इस वर्ष भव्य स्तर पर रामलीला का आयोजन किया जाना है। इस राम लीला में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हिस्सा लेंगे। लव-कुश कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में मनोज तिवारी केवट की भूमिका निभाएंगे। पूरे 12 वर्ग गज के मंच पर 70 फूट का तीन मंजिला स्टेज होगा। इस रामलीला में 250 कलाकार हिस्सा लेंगे। इस रामलीला में कलाकार हवा में भी दृश्यों का मंचन करेगें, जो बेहद अदभुत दिखेगा।
Tags: Ramlila, Manoj Tiwari, BJP, redfort
Courtesy: ABP Live
फोटो: Free Press Journal
मनोज तिवारी भी हुए कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार
दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि वो जनवरी दो की रात से ही असहज और अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण उन्होंने जनवरी तीन को रुद्रप्रयाग प्रचार में हिस्सा नहीं लिया। अब कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ऐहतियात के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है।… read-more
Tags: Manoj Tiwari, Covid-19, Delhi Corona
Courtesy: Hindustan
फोटो: Patrika
अयोध्या की रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों को कोरोना टीके की दोनों डोज अनिवार्य
अयोध्या की रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह फैसला लिया गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इसकी जानकारी दी। अयोध्या में अक्टूबर 15 से होने वाली रामलीला में कई बड़े कलाकार हिसा लेंगे। मनोज तिवारी इस बार अंगद के रोल में नजर आएंगे। अयोध्या की रामलीला को दर्शक दूरदर्शन पर लाइव देख सकेंगे।
Tags: Ayodhya Ramleela, Uttar Pradesh, Coronavirus, Manoj Tiwari
Courtesy: Hindustan News
फोटो: india tv news
बीजेपी सासंद मनोज तिवारी के घर दी एक नन्हे मेहमान ने दस्तक
पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर पर एक नन्हे से मेहमान ने दस्तक दी है। मनोज तिवारी ने एक ट्वीट के द्वारा लोगों के साथ अपने पिता बनने की जानकारी को साझा किया। मनोज तिवारी की पत्नी ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने अपनी बेटी को गोद में लिए हुए एक तस्वीर को शेयर करके ट्वीट किया, ''मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे.. ''
Tags: Manoj Tiwari, Daughter, Actor
Courtesy: ABP LIVE
फ़ोटो: Getty images
तिवारी की केजरीवाल को खुली चुनौती, कहा- आप जगह बताइए, हम बताएंगे कृषि कानून के फ़ायदे
भारतीय जनता पार्टी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे जगह और समय बता दें, हम उन्हें नए कृषि कानूनों के फायदे समझा देंगे। तिवारी ने कहा- "सीएम केजरीवाल के कृषि कानूनों के संदेह को दूर करने के लिए निमंत्रित किया था, लेकिन वो नहीं आए। अगर वो नहीं आ सकते हैं तो अपनी सुविधा के मुताबिक समय और स्थान बताएं, हम वहां आकर कानून के फायदे समझा देंगे।"
Tags: Manoj Tiwari, Arvind Kejriwal, Farmer's Bill
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: Getty images
कमाल के नमकहराम मुख्यमंत्री है अरविंद केजरीवाल- भाजपा नेता मनोज तिवारी
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई है जिसका भाजपा जमकर विरोध कर रही है व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिन्दू विरोधी बता रही है। इसी बीच भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। तिवारी ने अखबार की कटिंग ट्वीट करते हुए लिखा-"कमाल के नमकहराम मुख्यमंत्री है अरविंद केजरीवाल।" बता दे कि इस बयान पर आम आदमी पार्टी के कई नेता मनोज तिवारी की माफ़ी की मांग कर रहे है।… read-more
Tags: Manoj Tiwari, Arvind Kejriwal, BJP Leader
Courtesy: Aajtak news