Manpreet Singh

फोटो: The Statesman

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को खेल का सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले मनप्रीत को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  नवंबर 13 को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 12:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Manpreet Singh, Major Dhyan Chand Award, Khel Ratna, sports

Courtesy: Aaj Tak News