Mansoon season in india

फोटो: Times of India

आज से फिर दिल्ली में बरसेंगे बादल, जारी हुआ येलो अलर्ट

जैसे जैसे अक्टूबर का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। अब मौसम विभाग ने दिल्ली और आस पास के इलाकों में अक्टूबर 23 और 24 को बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिल्ली में अक्टूबर 24 के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के साथ यूपी और बिहार में भी बारिश की आशंका है। इस बारिश के बाद और ज़्यादा ठंड बढ़ने की उम्मीद है। 

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Delhi, Bihar, Uttar Pradesh

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Onions

फोटो: NDTV

आम आदमी की जेब पर फिर भारी पड़ सकते हैं प्याज के दाम

देश मेंं एक बार फिर से प्याज़ के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसा मानसून के वापस आने की वजह से हो रहा है। मानसून मेें प्याज की फसल नष्ट होने के कारण महाराष्ट्र में स्टॉक में रखे पुराने प्याज की मांग तेजी से बढ़ रही है जिसके चलते प्याज़ के भाव लगातर बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल रिटेल बाजार में प्याज का दाम 50-60 रुपये किलो है। अभी इसके दाम और बढ़ने की उम्मीद है।

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Onions, Maharashtra, Price Hike, Mansoon season

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansoon in delhi

फोटो: Hindustan Times

मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट: दिल्ली

दिल्ली एनसीआर में सितंबर 11 से लगातार हो रही बारिश से सितंबर 13 को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सितंबर 13 को दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 1944 में सितंबर में 417 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद इस सितंबर में अब तक 390 मिमी बारिश हो चुकी है। इस साल सितंबर में हुई बारिश ने दिल्ली में 121 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

सोम, 13 सितंबर 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Delhi-NCR, Mansoon season, rainfall

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansoon in delhi

फोटो: India TV

सितंबर 10 को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की आशंका

दिल्ली में सितंबर 10 की सुबह कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले दो घंटो में भारी बारिश की आशंका भी जताई है। बारिश का यह सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है। दिल्ली में अब तक सितंबर में होने वाली बारिश ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Delhi-NCR, rainfall, Mansoon season

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansoon season in india

फोटो: Tribune India

अगले तीन दिनों तक दिल्ली, मुंबई में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सितंबर 7 से अगले 3 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी सितंबर 7 और 8 को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। सितंबर के महीने में अब तक मुम्बई में 227 मिमी बारिश दर्ज की गई है। साथ ही कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अगले तीन दिन तेज बारिश होने की भी संभावना है।

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, Mumbai, Mansoon season, raining

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansoon season in india

फोटो: Deccan Herald

आज से अगले चार दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली में जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार की बारिश पिछली बारिश की तरह मूसलाधार नहीं होगी। दिल्ली के अलावा दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कई इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्य भी शामिल हैं। दिल्ली में इस साल सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।  

सोम, 06 सितंबर 2021 - 10:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Delhi-NCR, Mansoon season, rainfall

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansoon season in india

फोटो: The Indian Express

दिल्ली सहित कई राज्यो में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर अगस्त 30 से 6 से 7 दिन हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। हालांकि अगस्त 29 को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के अलावा ओडिशा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश की कुछ जगहों में सितंबर एक तक भारी बारिश का अनुमान है। केरल और यूपी में भी भारी बारिश की संभावना है।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, IMD, Delhi-NCR, raining

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansoon season in india

फोटो: ThoughtCO

ओडिशा में इस साल औसत से भी कम हुई बारिश: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में अगस्त 29 से बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल ओडिशा में मानसून के मौसम में औसत से भी 31 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जो काफी चिंता का विषय है। ओडिशा में इस बार 611.11 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो हर मानसून सीजन में औसतन 881.9 मिलीमीटर होती थी। 

शनि, 28 अगस्त 2021 - 10:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Mansoon season, Delhi, Odisha

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansoon season in india

फोटो: Business Standard

मौसम विभाग ने जताई दिल्ली, यूपी और बिहार में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की आशंका जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगस्त 27 तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं अगस्त 27 को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज़ बारिश होने की भी संभावना है। बिहार में भारी बारिश की वजह से पूरे राज्य में अगस्त 27 तक येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Delhi, Uttar Pradesh, Bihar

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Raining in Delhi

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में अगस्त 20 से जारी बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। लेकिन इसी बारिश ने यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। दिल्ली के आज़ाद मार्केट अंडरपास में 1.5 फुट पानी भरने से उसे बंद कर दिया है। इसके साथ मूलचंद अंडरपास को भी बंद कर दिया गया है। वही दूसरी तरफ आईटीओ और मिंटो ब्रिज पर भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगस्त 21 के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शनि, 21 अगस्त 2021 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Delhi, IMD, raining

Courtesy: Aajtak News