Manu Bhakr

फोटो: Dainik Jagran

शूटर मनु भाकर के क्वालिफिकेशन राउंड में उनकी पिस्टल ने दिया धोखा

भारत की युवा शूटर मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने से 2 अंक पीछे रह गईं। नेशनल राइफल संघ के अधिकारी ने मनु की पिस्टल में तकनीकी खराबी की बात मानी है। मनु ने क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 98 पॉइंट हासिल किए। दूसरे राउंड में उनकी पिस्टल में खराबी आ गई। इसके करीब 5 मिनट बाद उनकी पिस्टल ठीक हुई। उन्होंने दूसरे राउंड में 95, तीसरे 94, चौथे 95, पांचवें 98 और छठे राउंड में 95 अंक बनाए।

रवि, 25 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Manu Bhaker, Shooting, Olympics, Tokyo Olympics, 10 m Air pistol

Courtesy: Dainik Bhaskar

Manu Bhakar

फ़ोटो: Twitter

शूटर मनु भाकर ने एयर इंडिया के अधिकारियों पर लगाए बदसलूकी और रिश्वत मांगने के आरोप

भारत की युवा शूटर मनु भाकर ने एयर-इंडिया के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मनु ने आरोप लगाया है कि सभी पेपर वैलिड होने के बावजूद उन्हें फ्लाइट में बैठने नहीं दिया गया और रिश्वत में 10,200 रुपये मांगे गए है। शूटर मनु भाकर ने ट्वीट कर कहा कि ट्रेनिंग के लिए हथियार साथ होने पर एयर-इंडिया के अधिकारियों ने उन्हें रोका और उनसे अपराधियों जैसा सलूक किया। खेल मंत्री किरण रिजिजू के मदद के बाद उन्हें फ्लाइट… read-more

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 06:11 PM / by Shruti

Tags: Manu Bhaker, Shooter, Air India, Union Sports Minister