Palamu

फोटो: ETV Bharat Images

पलामू जिले में माओवादियों ने लगायी छह वाहनों को आग, दो निजी कंपनी के कर्मचारियों पर किया हमला: झारखंड

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 23 अगस्त को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों द्वारा कम से कम छह वाहनों को आग लगा दी गई और एक निजी सड़क निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार  शाम को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 220 किलोमीटर दूर छतरपुर पुलिस थाने की सीमा के तहत हल्दिया घाटी इलाके में हुई।

गुरु, 24 अगस्त 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, six vehicles torched, Assaulted, Maoists, palamu district

Courtesy: India TV News

Jharkhand

फोटो: India TV News

माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवान

एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, राज्य पुलिस के झारखंड जगुआर बल के दो जवान माओवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो इलाके में हुई। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि,"दो जवान माओवादी घात में मारे गए। दोनों जवानो की पहचानअमित तिवारी और गौतम कुमार के रूप में हुई है।"  इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। 

मंगल, 15 अगस्त 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, jaguar force jawans, KILLED, Gunfight, Maoists

Courtesy: Prabhat Khabar

Encounter

फ़ोटो: Indian express

गरियाबंद में घंटेभर चली नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़, अंधाधुंध हुई फायरिंग

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस और नक्सलियों के बीच घंटेभर अंधाधुंध फायरिंग वाली मुठभेड़ हुई। दरअसल एरिया डॉमिनेशन में सर्चिंग के दौरान माओवादी नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जमकर जवाब दिया। खुद पर जवाबी कार्रवाई भारी पड़ती देख माओवादी भाग खड़े हुए।  पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है। यह मुठभेड़ शोभा थाना क्षेत्र के भीमाटीकरा गांव से लगे जंगल में हुई है।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Maoists, Naksal, Encounter, Chattisgarh

Courtesy: Live hindustan

Maoists Trigger Blast On Railway Track In Jharkhand

फोटो: Times Now News

झारखंड में माओवादियों ने रेलवे ट्रैक पर किया विस्फोट, ट्रेन सेवा बाधित

झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के संदिग्ध सदस्यों द्वारा जनवरी 27 की तड़के हुए विस्फोट में रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट के बाद हावड़ा-गया-दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया गया और साथ ही गंगा दामोदर, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के अलावा कई ट्रेनों को रूट बदल दिए गए हैं। माओवादियों… read-more

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, Maoists, blast on railway track

Courtesy: Zeenews

Railway Track

फ़ोटो: Network Rail

झारखंड: माओवादियों ने उड़ाया चाईबासा में रेलवे ट्रैक

झारखंड के चाईबासा में किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से माओवादी नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उखाड़ दिया है जिससे मुम्बई से हावड़ा की रेलवे लाइन सीधे तौर पर बाधित हो गई है। जानकारी के अनुसार इस घटना को अप्रैल 25 की तड़के सुबह ढाई बजे लोटापहाड़ सोनुवा के बीच हावड़ा- मुंबई मेन रेल रूट पर अंजाम दिया है। हालांकि ट्रैक खाली होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 01:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Maoists, naxals, Railway Track

Courtesy: Outlook Hindi News

Maoist

फ़ोटो: Indiatoday

किसान आंदोलन को मिला झारखंड के माओवादियों का समर्थन

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ़ चल रहे किसान आंदोलन को झारखंड के माओवादियों का समर्थन मिल गया है। साथ ही माओवादियों ने किसानों द्वारा मार्च 26 के दिन बुलाये गए 'भारत बंद' का भी समर्थन करते हुए लोगों को उसे सफल बनाने की अपील की है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। बता दें कि झारखंड की राजनीति में माओवादियों का अच्छा खासा प्रभाव है व अन्य विपक्षी पार्टी जैसे कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा व वाम दलों ने पहले ही किसान आंदोलन को… read-more

बुध, 24 मार्च 2021 - 11:46 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Maoists, Jharkhand

Courtesy: Outlook hindi