फ़ोटो: Google Map
गूगल मैप में हवा की क्वालिटी देखने का फीचर आउट, एप पर मिलेगी गाइड की सुविधा
टेक दिग्गज गूगल ने गूगल मैप्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो अब अमेरिका में एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए एयर क्वालिटी लेयर दिखाएगा। इसके लिए आपको Google Maps में एयर क्वालिटी इंडेक्स को एनेबल करना है। आप AQI देख कर पता लगा सकते हैं कि आपको आउटडोर एक्टिविटी के लिए जाना चाहिए या नहीं। ऐप पर इसके लिए गाइड भी किया जाएगा. भारत में कंपनी इस डेटा को Central Pollution Control Board की मदद से ले रही है।
Tags: Google, Map, AQI, Pollution, AIR
Courtesy: Jagran
फोटो: NDTV
शपथ ग्रहण से पहले विवादों में घिरे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
शपथ ग्रहण से पहले ही उत्तराखंड के नए के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक ट्वीट के कारण विवादों में हैं, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखंड भारत के अजेंडे को गलत बताते हुए भारतीय नक्शे से पी.ओ.के एवं नक्सलाई चीन के इलाके को अलग दर्शाया था। नक्शे को गलत दिखाना हमेशा से ही बहुत संवेदनशील मुद्दा रहा है, हाल ही में नक्शे में लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर पर भी पुलिस केस दर्ज हुआ था।
Tags: Uttarakhand, Indian Politics, BJP Leader, cheifminister, India, Leh, Map, Twitter, Twitter trends
Courtesy: Ndtv Hindi News
Inventiva.co.in
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने पास किया राम मंदिर का नक्शा
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के 13000 वर्ग फिट वाले नक़्शे को अयोध्या विकास प्राधिकरण की मंजूरी मिल गई है। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य पूर्ण होने के लिए 3 से 4 साल का वक्त लग सकता है। रोचक बात यह ही कि राम मंदिर निर्माण में एक ग्राम भी लोहे का प्रयोग नहीं होगा। मंदिर की आयु कम से कम एक हजार वर्ष होगी। राम मंदिर निर्माण में लार्सन एंड टूब्रो कंपनी एवं देश के ही आईआईटी इंजीनियरों की मदद ली जा रही है।
Tags: Ram Mandir, Ayodhya, Map
Courtesy: AAJTAK