फोटो: Weekly Blitz
औरंगाबाद में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 60 लोग अस्पताल में भर्ती: बिहार
बिहार के औरंगाबाद जिले में जून 11 की देर रात एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। घटना रफीगंज प्रखंड के पुथु थाना क्षेत्र के मंझौली गांव की है। रफीगंज प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उपेंद्र दास ने कहा, 'सैकड़ों लोगों ने भोजन किया और करीब 60 मेहमान बीमार पड़ गए। इनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में चल रहा है।
Tags: aurangabad, barati, fell ill, after eating food, Marriage, Bihar
Courtesy: Live Hindustan
फ़ोटो: Truescoop
आप विधायक ने रचाई पार्टी कार्यकर्ता से शादी: पंजाब
पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी विधायक नरिंदर कौर भराज ने पार्टी कार्यकर्ता से पटियाला के गांव रोडेवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में अक्टूबर 7 के दिन शादी रचा ली है। 28 वर्षीय विधायक ने खुद से एक साल बड़े पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह लक्खेवाल संग फेरे लिए हैं। शादी के बाद नरिंदर कौर ने पत्रकारों से कहा कि, आम आदमी पार्टी ने साधारण परिवारों से उम्मीदवार चुनकर सरकार बनाई है, इसीलिए हमने साधारण तरीके से ही शादी की है।
Tags: Aam Aadmi Party, MLAs, Marriage, Punjab
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Quint
ऋचा चड्ढा के हाथों में लगी अली फजल के नाम की मेहंदी
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में शुरू हो गई है। मेहंदी की रस्म की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो में ऋचा के हाथों में गाढ़ी मेहंदी लगी हुई दिख रही है जिसमें अली का नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही उनकी मेहंदी पर ऋचा का आर भी लिखा हुआ है। वहीं अली ने भी अपने हाथ पर मेहंदी से ऋचा का नाम लिखा है।
Tags: Bollywood, Richa Chadha, Ali Fazal, Marriage
Courtesy: AajTak News
फ़ोटो: Hindustan times
अक्टूबर 6 को परिणय सूत्र में बंधेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड अभिनेता अली फजल व अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अक्टूबर 6 के दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शादी का पूरा कार्यक्रम 6 दिन का होगा, जिसमें दिल्ली में सितंबर 30 से प्री वेडिंग फंक्शन होंगे जो 3 दिन तक चलेंगे। इसके बाद दोनों अक्टूबर 6 के दिन मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे और अक्टूबर 7 के दिन दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
Tags: Richa Chadha, Ali Fazal, Marriage, couple
Courtesy: Aajtak
फोटो: India TV News
स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी जनवरी में करेंगे शादी
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी वर्ष 2023 में शादी के बंधन में बंधेंगे। ये जानकारी बीसीसीआई के सूत्र की ओर से मिली है। माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्डकप के बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इसके बाद यानी जनवरी में दोनों ने शादी का फैसला किया है। दोनों की शादी महाराष्ट्र में होगी। शादी के लिए वेन्यू भी फाइनल किया जा चुका है।
Tags: athiya Shetty, Marriage, KL Rahul, Indian Cricketer
Courtesy: AajTak
फोटो: The Times of India
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को लेकर आई बड़ी डिटेल सामने
बॉलीवुड का स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों इस महीने शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें सप्ताह भर तक शादी की रस्में चलेंगी। दोनों दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्में पंजाबी रीति रिवाज से निभाई जाएंगी। दिल्ली में शादी के बाद दोनों अपने बॉलीवुड दोस्तों को मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी देंगे। इसमें फिल्मी दुनिया के चेहरे नजर आएंगे।
Tags: Richa Chadha, Bollywood, Ali Fazal, Marriage
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Wikipedia
शादी, तलाक व कई अन्य चीजों पर समान कानून की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
शादी, तलाक व कई अन्य चीजों पर समान कानून की मांग वाली याचिका पर केंद्र को निर्देश जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 3 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। इस याचिका में नागरिकों के लिए तलाक, गोद लेने, संरक्षकता, उत्तराधिकार, विरासत,भरण-पोषण, विवाह की उम्र, गुजारा भत्ता के लिए समान, धर्म और लिंग के लिहाज से तटस्थ कानून बनाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि किसी भी धर्म के लोगों के लिए कानून समान होना चाहिए।
Tags: Marriage, Supreme Court, equal law, Central Government
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Time
लॉन्च हुआ LGBTQ समाज के लोगों का मेट्रिमोनियल एप्लीकेशन
एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए शादी से जुड़ी एक बड़ी खबर है। अब उनके लिए मेट्रिमोनियल एप्लीकेशन लॉन्च हो गया है। यह एप्लिकेशन मेट्रीमोनी डॉट कॉम ने "रेनबोलव" नाम से शुरू किया है जिसमें इस समुदाय के लोग सीरियस रिलेशन व लाइफ पार्टनर को ढूंढ सकेंगे। वहीं, इस एप्लिकेशन की खासियत की बात करें तो इसमें एलजीबीटीक्यू के 65 से अधिक जेंडर आइडेंटिटीज हैं। बता दें कि विश्व में कई देश में एलजीबीटीक्यू शादियों को भी मान्यता मिल गई है।
Tags: application, LGBTQ, Matrimonial Site, Marriage
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: istock
शादी के 3 महीने बाद प्रेमी संग भागी पत्नी, कारनामा सीसीटीवी में हुआ कैद
उत्तरप्रदेश के संभल के सदर कोतवाली से नई नवेली दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। दरअसल हल्लू सराय निवासी अंकुश ठाकुर की शादी तीन महीने पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी वैशाली के साथ हुई थी। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है, जिसमें वैशाली अपने पति को नींद की गोलियां दूध में मिलाकर दे रही है और फिर रात में गहने और 70 हजार नकदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।
Tags: Bride, Marriage, extra marital affair, ran away
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Hindustan times
अन्ना ने बताया, कब होगी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया व केएल राहुल की शादी को लेकर अब सुनील शेट्टी "अन्ना" ने बयान दिया है। एक न्यूज चैनल के सवाल का जवाब देते हुए अन्ना ने कहा -"जब बच्चे फैसला कर लेंगे, हो जाएगी। अभी राहुल का बहुत टाइट शेड्यूल है।अभी एशिया कप है, फिर ऑस्ट्रेलिया आ रही है, जिसके बाद साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज है और तब टी20 वर्ल्ड कप होगा। एक दिन के रेस्ट-डे पर तो शादी कर नहीं सकते।”
Tags: K l Rahul, athiya Shetty, Sunil Shetty, Marriage
Courtesy: Indiatv