Ali Fazal Richa Chadha Married

फोटो: Aajtak

सितंबर महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा

अली फजल और ऋचा चड्ढा सितंबर 2022 में शादी करने के लिए तैयार हैं। इस जोड़े की शादी 2020 में होनी थी, लेकिन महामारी के कारण शादी की योजना में देरी हुई। अली और ऋचा की शादी में हल्दी और मेहँदी के दो समारोह मुंबई और दिल्ली में आयोजित किये जायेंगे। अली और ऋचा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2019 में 'फुकरे' में साथ काम किया और उसके बाद एक-दूसरे को डेट करने लगे।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ali Fazal, Richa Chadha, married, date

Courtesy: Amar Ujala News

Deepak Chahar married

फोटो: One India

सामने आयी दीपक चाहर की शादी की तारीख

क्रिकेटर दीपक चाहर जून 1 को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की रस्में मई 31 से शुरू होंगी।  शादी में क्रिकेटरों के साथ कई वीआईपी भी हिस्सा लेंगे। दीपक ने पिछले साल दुबई में IPL मैच के बीच में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ किया था और दोनों ने भरे स्टेडियम में अंगूठी पहनकर सगाई की थी। आजकल सोशल मीडिया पर दीपक की शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है।… read-more

रवि, 22 मई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Cricketer, Deepak Chahar, married, jaya bhardwaj

Courtesy: Jagran News

Supreme court of india

फ़ोटो: Getty images

पत्नी कोई संपत्ति नहीं है जो उसे पति के साथ रहने कहा जाए: सुप्रीम कोर्ट

पति-पत्नी के बीच एक विवादित मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विशेष टिप्पणी की है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि पत्नी को पति के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता क्योंकि वो कोई सम्पति या गुलाम नहीं है। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस संजय किशन और हेमंत गुप्ता ने कहा- "आपको क्या लगता है? क्या एक महिला गुलाम या संपत्ति है जो हम ऐसे आदेश दें? क्या महिला कोई संपत्ति है जिसे हम आपके साथ जाने को कहें?"

बुध, 03 मार्च 2021 - 09:58 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Wife, Supreme Court, ladies, married

Courtesy: Live hindustan