फोटो: UC Berkeley News
मंगल ग्रह पर नासा को मिली रहस्यमयी पत्थरों की चट्टान
अमेरिकी स्पेस एजेंसी के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर मिले दुर्लभ पत्थरों की तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों में 45 किमी चौड़े जेजेरो क्रेटर पत्थर की चट्टान को देखा जा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस जगह पर अरबों साल पहले झील और नदी का डेल्टा रहा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि 2031 तक इन पत्थरों के सैंपल धरती पर लाये जाएंगे। नासा के इस रोवर ने फरवरी 19 को मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग की थी।
Tags: NASA, Mars Mission, America, Space
Courtesy: Jagran News
फोटो: GIZMOCHINA
मार्स रोवर की याद में Oppo फाइंड एक्स3 फोन का हुआ अनावरण
Oppo ने फाइंड एक्स3 प्रो फोन के संस्करण का अनावरण किया है। चीन के पहले मार्स रोवर को ले जाने वाले लैंडर के मंगल पर उतरने को ध्यान में रखते हुए इसका नाम फाइंड एक्स3 प्रो मार्स एक्सप्लोरेशन एडिशन रखा गया है। ओप्पो फाइंड एक्स3 प्रो मार्स एक्सप्लोरेशन एडिशन एक नए ग्रे पेंट जॉब में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि फोन रियर पैनल धातु की चमक के साथ हाई-फॉग एजी ग्लास में भी मौजूद है।
Tags: Oppo, Mars, New feature, Mars Mission
Courtesy: Khas Khabar
फोटो: Space.com
मंगल ग्रह पर पहुंचा चीन का तियानवेन-1 अंतरिक्ष यान
चीन की नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक उनका अंतरिक्ष यान तियानवेन-1 मंगल ग्रह पर उतर गया है। इस अंतरिक्ष यान में एक रोवर, एक लैंडर और एक ऑर्बिटर शामिल है। चीन ने यह जुलाई 23, 2020 को लॉन्च किया था। जो 3 महीने ऊपरी कक्षा की परिक्रमा करने के बाद मंगल ग्रह पर लैंड कर गया। इससे पहले चीन ने मंगल ग्रह की पैन्क्रोमैटिक व्यू वाली तस्वीर प्रकाशित की थी।
Tags: China, China National Space Administration, Tianwen-1, Mars Mission
Courtesy: IndiaTv
फोटो: BBC
मंगल ग्रह पर उतरा नासा का रोवर ‘पर्सिवियरेंस’, करेगा जीवन की खोज
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्षयान पर्सिवियरेंस मार्स रोवर ने तक़रीबन आधा अरब किलोमीटर की दूरी तय कर मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है। रोवर ने मंगल ग्रह पर मौजूद सतह जेजेरो क्रेटर(गड्ढ़ा) पर लैंड किया है, जो मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा है। इस अंतरिक्षयान को मंगल पर जीवन की तलाश के लिए भेजा गया है। नासा ने मंगल ग्रह की ट्वीटर के जरिये रोवर द्वारा ली गयी तस्वीर साझा करते हुए खुशी जताई है। प्लूटोनियम पावर्ड रोवर मंगल पर उतरने वाला नासा… read-more
Tags: NASA, Mars Mission, satellites, rover satellite
Courtesy: BBC NEWS