mars

फोटो: The Times of India

मंगल ग्रह पर मिला 7119 किलो कचरा

भारत सरकार के शहरी मामलों के मंत्रालय के डेटा के अनुसार मार्स यानी मंगल ग्रह पर इंसानों ने 7119 किलो कचरा छोड़ा है। यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर आउटर स्पेस अफेयर्स के डेटा के अनुसार 18 देशों ने इंसानों द्वारा बनाए गए कई यंत्र मंगल ग्रह पर भेजी, जिनमें से कई ने कचरा मंगल की सतह पर छोड़ा है, जिसमें बड़े धातु के टुकड़े, जालियां, विशेष प्रकार के कपड़े, चमकते हुए कांच के टुकड़े, कवर, फिलामेंट, स्प्रिंग, नट-बोल्ट आदि शामिल है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Earth, Mars, Mars Planet, planets

Courtesy: AajTak News

mars

फोटो: DW

नासा का दावा, मंगल ग्रह पर मिले पानी के निशान

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को मंगल ग्रह पर पानी के सबूत होने के निशान मिले है। ये निशान पर्सवेरेंस रोवर ने खोजे है। यहां जेजेरो क्रेटर पर ऐसी चट्टान मिली है जिसमें जीवन से संबंधित निशान होने की संभावना है। इसके बाद वैज्ञानिकों ने माना है कि मंगल ग्रह पर किसी समय में सतह पानी से भरी रही होगी। न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक एकत्र किए गए नमूनों को संरक्षित करने के बाद रोबोट पृथ्वी पर लौट रहा है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 08:50 PM / by रितिका

Tags: NASA, nasa solar probe, Mars Planet, Mars

Courtesy: News 18 Hindi

mars

फोटोः Dainik Jagran

मंगल ग्रह के निर्माण में पानी की बड़ी भूमिका हुई साबित

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के परसिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह के जजीरो क्रेटर वाले इलाके की कुछ तस्वीरें भेजी है। उन तस्वीरों से वैज्ञानिकों के दावे सही साबित होते है कि मंगल ग्रह पर अरबों साल पहले पानी हुआ करता था। ग्रह के निर्माण में भी पानी की बहुत बड़ी भूमिका थी। तस्वीरों के अनुसार 3.7 अरब साल पहले इस क्षेत्र में कई बार बाढ़ आई थी और यहां का वातावरण भी अभी से बहुत अलग था। 

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 08:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Mars, NASA, Perseverance rover, red planet

Courtesy: TV9 Hindi News

Mars

फोटो: Shortpedia

बड़ी मात्रा में पानी धारण करने के लिए बहुत छोटा हो सकता है मंगल: अध्ययन

सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में हुए एक नए शोध के मुताबिक मंगल ग्रह बड़ी मात्रा में पानी धारण करने के लिए  बहुत छोटा हो सकता है। इस अध्ययन का निष्कर्ष 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' जर्नल में प्रकाशित हुआ था। किसी भी ग्रह पर जीवन के लिए जल सबसे आवश्यक है। भले ही आज के समय में मंगल की सतह पर पानी नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों ने मंगल के प्रारंभिक इतिहास में पानी के पर्याप्त प्रमाण पाए हैं।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 10:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mars, water, small size

Courtesy: Zaroorat News

china launches first module of future space station

फोटो: Aerotime

तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्री जाएंगे नए स्पेस स्टेशन: चीन

चीन ने मई 31 को तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को नए स्पेस स्टेशन पर भेजने की घोषणा की है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार तियांझू-2 को चीन ने पहले अंतरिक्ष केंद्र की आपूर्ति मिशन के लिए लांच कर दिया है। तकनीकी कारणों की वजह से इसे एक महीने की देरी से लांच किया गया है। गौरतलब है कि, इसी महीने चीन ने मंगल ग्रह की सतह पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है।

सोम, 31 मई 2021 - 03:32 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: China, Space, Mars, Astronaut

Courtesy: Jagran News

Oppo x3

फोटो: GIZMOCHINA

मार्स रोवर की याद में Oppo फाइंड एक्स3 फोन का हुआ अनावरण

Oppo ने फाइंड एक्स3 प्रो फोन के संस्करण का अनावरण किया है। चीन के पहले मार्स रोवर को ले जाने वाले लैंडर के मंगल पर उतरने को ध्यान में रखते हुए इसका नाम फाइंड एक्स3 प्रो मार्स एक्सप्लोरेशन एडिशन रखा गया है। ओप्पो फाइंड एक्स3 प्रो मार्स एक्सप्लोरेशन एडिशन एक नए ग्रे पेंट जॉब में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि फोन रियर पैनल धातु की चमक के साथ हाई-फॉग एजी ग्लास में भी मौजूद है।

सोम, 17 मई 2021 - 01:31 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Oppo, Mars, New feature, Mars Mission

Courtesy: Khas Khabar

NASA Space vegetable plant

फोटो: Aajtak

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में उगाई जायेगी सरसों और अमारा जैसी सब्जियाँ

स्पेस स्टेशन पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के लिए हाल ही में पाक चोई और अमारा सरसों जैसी सब्जियां भेजी गई है, जिसे अब अंतरिक्ष पर उगाने की तैयारी चल रही है। अगर यह सब्जियां अंतरिक्ष स्टेशन पर उगती हैं तो भविष्य में मंगल और चांद पर जाने वाले मिशन में मदद मिलेगी। नासा ने इसकी फोटो ट्वीटर पर शेयर की है। वहीं स्पेस स्टेशन पर उगाई जाने वाली सब्जियों को Veg-03K और Veg-03L… read-more

मंगल, 04 मई 2021 - 04:40 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: International Space Station, Mars, vegetables, astronauts, NASA

Courtesy: Zee News