Rohit Sharma

फोटो: Latestly

Asia Cup 2022: मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा बने T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैच में 11 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शर्मा के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं। विराट कोहली टी20 में तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, T20, asia cup 2022, most t2oi runs, Rohit Sharma, Martin Guptill

Courtesy: Amar Ujala News

Martin Guptill

फोटो: Hindustan Times

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने T20I सबसे ज्यादा रनों का बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले T20I में 40 रनों की धुआंधार पारी खेल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ा है। गप्टिल ने अपनी इस पारी के दम पर T20I में 3399 रन अपने नाम कर लिए हैं। वहीं T20I में मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ही हैं जिनके नाम 3300 से अधिक रन दर्ज है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 09:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Newzealand, Martin Guptill, Netherland, Rohit Sharma

Courtesy: Hindustan

Mohammad Rizwan

फोटो: Cricket Country

इस साल टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने मोहम्मद रिज़वान

साल 2021 पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम रहा है। रिजवान इस साल टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 29 मैचों में 42 छक्के जड़े हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 41, इविन लुईस ने 37, निकोलस पूरन ने 32, एडेन मार्करम ने 27, जोस बटलर ने 26, मिचेल मार्श ने 23, रोहित शर्मा ने 23, दिनेश नकरानी ने 21 और दसवें स्थान पर ग्लेन फिलिप्स ने 18 छक्के जड़े हैं।

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pakistan, Mohammad Rizwan, Rohit Sharma, Martin Guptill

Courtesy: Dainik Bhaskar

Martin Guptill

फोटो: The Cricketer

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में मार्टिन गुप्टिल ने पूरे किए तीन हजार रन

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार छक्का लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। तीन हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने में गुप्टिल को 101 पारियों का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस रिकॉर्ड को हासिल कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी मार्टिन गुप्टिल के ही नाम… read-more

बुध, 03 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Martin Guptill, T20 World Cup, recorD, sports

Courtesy: India TV News