Corona

फ़ोटो: India Today

तमिलनाडु में पांव पसार रहा है कोरोना, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

तमिलनाडु का स्वास्थ्य विभाग राज्य में बढ़ते कोविड -19 मामलों को लेकर हाई अलर्ट पर चल रहा है और अधिकारियों को सभी जिलों में प्रोटोकॉल पर जोर देने का निर्देश दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने कहा कि तमिलनाडु ने कोविड संस्करण के नए वैरियेंट बीए.4 और बीए.5 की भी रिपोर्ट मिली है। संक्रमित लोग ठीक हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। साथ ही जो लोग इन संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं उन पर भी निगरानी रखी जा रही है।"

सोम, 06 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: covid 19, Infected, mask, alert, Health Ministry

Courtesy: Jagran

Corona Virous

फोटो: Enavabharat

कोविड मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य किया गया मास्क: महाराष्ट्र

एक नए आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोविड -19 मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिर से सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क अनिवार्य कर दिया है। अब बसों, ट्रेनों, सिनेमा हॉल, सभागारों, अस्पतालों, कॉलेजों, स्कूलों और सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अब मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह निर्णय कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र लिया गया है।  

शनि, 04 जून 2022 - 04:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mask, Maharashtra Government, Coronavirus, mandate

Courtesy: Latestly News

Mask

फोटो: DNA India

सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने से मिली राहत: छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकार ने लोगों को राहत देते हुए सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता समाप्त की है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर अब जुर्माना भी नहीं लगाया जाएगा। राज्य में कोविड 19 संक्रमण के मामलों में कमी के बाद ये फैसला किया गया है। अबतक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों को 500 रुपये का जुर्माना भरना होता था, जिसे अब निलंबित किया गया है।

बुध, 13 अप्रैल 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: Covid-19, mask, Coronavirus

Courtesy: ABP Live

Face ID Unlocking With A Mask

फोटो: Silicon Republic

Apple ने जारी किया फेस मास्क के साथ iPhone अनलॉक करने के लिए अपडेट

Apple ने iPhone यूज़र्स के लिए फेस मास्क के साथ अपने डिवाइस को अनलॉक करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। मार्च 14 को जारी किए गए नए अपडेट के मुताबिक आईओएस 15.4 में मौजूदा आईफोन के लिए बहुत सी सुविधाएं दी गयी हैं। ऐप्पल ने अपने बयान में कहा, "नई सुविधा उपयोगकर्ताओं को फेस आईडी का उपयोग करके अपने आईफ़ोन को अनलॉक करने की अनुमति देती है, जबकि मास्क आईओएस 15.4 के लिए अनन्य है। 

मंगल, 15 मार्च 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: face id unlocking, mask, apple new feature

Courtesy: Zaroorat News

Wearing Mask

फोटो: Health Line

केवल 50% भारतीय ही सही तरीके से पहनते हैं मास्क: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सर्वेक्षण के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद 50% भारतीय नहीं पहनते हैं। 25 शहरों में किए गए सर्वेक्षण में यह पता चला है कि कुल मास्क पहनने वाली आबादी में से 32% की नाक खुली हुई है, जबकि 10% इसे ठोड़ी पर पहनते हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि केवल 7% आबादी ही मास्क का सही इस्तेमाल करती है यानी नाक, मुंह और ठुड्डी को ढक कर रखती है।

शुक्र, 21 मई 2021 - 03:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, mask, Health Ministry

Courtesy: India.com