Covid-19

फोटो: Froediert

कोविड -19: बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनज़र कर्नाटक में अनिवार्य हुआ मास्क पहनना

देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण बढ़ने के कारण चौथी कोविड -19 लहर के डर के बीच, कर्नाटक सरकार ने सोमवार अप्रैल 25 को फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी को अनिवार्य बनाए रखने का फैसला किया है। राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सुधाकर ने संकेत दिया की कर्नाटक में कोरोना की चौथी लहर अगस्त में आ… read-more

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Fourth Wave, Karnataka, masks, social distancing, MANDATORY

Courtesy: India.Com

covid 19 up schools

फोटो: The Indian Express

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर स्कूलों में बिना मास्क के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि एनसीआर में स्कूलों में अधिक सावधानी बरती जाए। छात्रों को हैंडवॉश और सैनेटाइजेशन के बाद ही स्कल में प्रवेश मिलेगा। सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया है। राज्य में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश जारी हुए हैं।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, UP government, masks

Courtesy: AajTak News

Mask

फोटो: Tamil Asianet News

तमिलनाडु के वेल्लोर में चोरों ने जानवर का मुखौटा पहन कर की आठ करोड़ की चोरी

तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित जोस अलुक्कास शोरूम में चोरों ने जानवर का मुखौटा पहन कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शोरुम के पीछे छेद किया और जानवर का मुखौटा पहन कर शोरुम में घुसे। चोरों ने आठ करोड़ रुपये की सोने और हीरे की ज्वैलरी पर हाथ साफ किया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है चोरों का जल्दी पता चल जाएगा। 

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: animals, masks, Theft, Gold theft

Courtesy: ABP Live

Elon Musk on Taliban

फोटो: The Pigeon Express

एलन मास्क ने मास्क नहीं पहनने पर तालिबानियों का उड़ाया मजाक

दुनिया के मशहूर बिज़नेसमैन और टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने तालिबानी लड़ाकों के फोटो को ट्वीट कर लिखा कि कोरोना काल में भी ये कोई मास्क नहीं पहन रहे! क्या तालिबानियों को डेल्टा वेरिएंट के बारे में नहीं पता। एलन मस्क ने इंटरनेट पर यह फोटो मजे के लिए पोस्ट की थी, लोगों ने पोस्ट पर एलन मस्क की तारीफ की और इसे शेयर भी खूब किया। वहीं कुछ लोगों ने मस्क पर… read-more

सोम, 23 अगस्त 2021 - 03:35 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Taliban terrorists, Covid-19, masks, No-Mask, Elon Musk

Courtesy: NBT News

Kempty Falls

फोटो: Rishikesh Day Tour

मसूरी के केम्प्टी फॉल्स में बिना मास्क के पर्यटकों का हुजूम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर आजकल हजारों आगंतुक आ रहे हैं, और उनमें से कई लोगों को कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करते देखा गया है। कोविड -19-प्रतिबंध हटने के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगंतुकों की आमद में वृद्धि देखी गई। मनाली में खचाखच भरी सड़कों की तस्वीरें कुछ दिनों पहले वायरल हुई थीं, मसूरी के केम्प्टी फॉल्स में जाने वाले बिना मास्क वाले आगंतुकों का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है।

गुरु, 08 जुलाई 2021 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mussoorie, Covid-19, masks

Courtesy: IndiaToday

Mask not necessary in America

फोटो: LATIMES

अमेरिका: वैक्सीन लगवाने के बाद ज़रूरी नहीं है मास्क पहनना

अमेरिका में 'यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' ने बताया कि अमेरिका में जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं वो अब बिना मास्क पहने या 6 फीट की दूरी से अपना काम कर सकते हैं। ये नियम उन जगहों पर लागू नहीं होगा जहां अभी टीकाकरण जारी है। इसे लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि " सीडीसी ने पूर्ण टीका लगा चुके लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता हटा दी है। ये हमारे लिए सराहनीय है"।

शुक्र, 14 मई 2021 - 10:36 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Americans, masks, Coronavirus, Joe Baiden

Courtesy: Amarujala News

Kareena Kapur Khan

फोटो: Vogue

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए करीना कपूर ने पहना 26 हजार रूपये का मास्क

बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्मी सितारे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर करीना कपूर ने अपनी एक मास्क लगाकर फोटो शेयर की है और अपने सभी प्रशंसकों से मास्क पहनने की गुजारिश की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि तस्वीर में करीना कपूर ने जो मास्क पहना हुआ है उसकी कीमत $355 है। इंडियन करेंसी में इस मास्क की कीमत ₹25994 है। करीना कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "यह कोई प्रोपेगेंडा नहीं है। कृपया अपना मास्क लगाए रहे।"… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 07:24 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kareena kapoor khan, Coronavirus, masks

Courtesy: Aajtak News

B S yediyurappa

फ़ोटो: The Indian Wire

कर्नाटक: अगले 15 दिनों तक राज्य में सभी प्रकार के धरना व प्रदर्शन बंद

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए येदियुरप्पा सरकार ने अगले 15 दिनों के लिए सभी धरना व प्रदर्शन रद्द करने का आदेश दिया है। वहीं, राज्य या किसी शहर में लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि, कर्नाटक में कोरोना के मामलों की औसतन संख्या 1377 है जो कि बेहद चिंताजनक है।

मंगल, 30 मार्च 2021 - 02:09 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Coronavirus, Karnataka, masks

Courtesy: Punjab kesari

Rahul lohar

फ़ोटो: Punjab kesari

मध्यप्रदेश: मास्क पर बनाई कोरोना के चलते शहीद हुए 44 डॉक्टरों की तस्वीर

मध्यप्रदेश के नीमच के छोटे से गांव कुचड़ोद के रहने वाले राहुल लोहार ने एक मास्क पर देश-विदेश के उन 44 डॉक्टरों की तस्वीर बनाई है जो कोरोना महामारी से लड़ते हुए शहीद हो गए। राहुल ने सभी 44 डॉक्टरों की तस्वीर एक ही मास्क पर उतारी है और इस काम के लिए उन्हें लगतार 12 घंटे की मेहनत लगी है। राहुल का कहना है कि इस मास्क पर जो भी तस्वीर बनाई गई है सब इको फ्रेंडली कलर से बनाई गई है व ये सभी काफी बारीक मिनिएचर पोट्रेट हैं।

सोम, 01 मार्च 2021 - 11:15 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Paining, masks, Corona Warriors, doctor

Courtesy: Punjab kesari

wearing mask

फोटो: E TIMES

अब बिहार में भी बढ़ाई गयी मास्क ना पहनने पर फाइन की रकम

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब बिहार में भी इसकी रोकथाम के लिए सरकार मॉस्क ना पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगाने का नियम बनाने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बिहार महामारी कोविड-19 विनियमावली, 2020 में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया है। अभी बिहार में मॉस्क ना पहनने पर 50 रुपये का फाइन लिया जाता है, पर लोगों की लापरवाही को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह फाइन बढ़ाकर 10 गुना करने का प्रस्ताव बनाया है, इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार की… read-more

बुध, 25 नवंबर 2020 - 03:33 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, masks, Bihar

Courtesy: DAILYHUNT