Mayawati

फ़ोटो: Deccan herald

मायावती ने की आरएसएस को बैन करने की मांग, पीएफआई पर कार्यवाही का किया विरोध

बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमों मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर पीएफआई जैसे संगठन देश की अंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है तो ऐसे में उसके जैसे सभी संगठनों को भी बैन करना चाहिए, जिसमें आरएसएस भी है। उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि पीएफआई पर देश भर में कई प्रकार से टारगेट करके विधानसभा चुनावों से पहले उसके सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।… read-more

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, BSP, PFI, RSS

Courtesy: Amar ujala

Mayawati

फोटो: The Times of India

बसपा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का किया ऐलान

बसपा प्रमुख मायावती ने जून 25 को ऐलान किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगी। मायावती ने कहा कि द्रौपदी आदिवासी समुदाय से आती है इसलिए उनका समर्थन करेंगी। मायावती ने विपक्ष पर बरसते हुए कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने से पूर्व विपक्ष ने बसपा से चर्चा नहीं की। ममता बनर्जी और शरद पवार ने उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने के… read-more

शनि, 25 जून 2022 - 10:50 AM / by रितिका

Tags: Mayawati, BSP, Presidential Elections, draupadi murmu

Courtesy: NDTV News

Mayawati and akhilesh yadav

फ़ोटो: One india

अखिलेश पर भड़की मायावती - जो खुद सीएम नहीं बन सके, को मुझे पीएम कैसे बनाते??

बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर एक बार फिर पलटवार किया है। मायावती ने कहा, जो कई-कई पार्टियों से गठबंधन करके भी अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, वे दूसरों को पीएम बनाने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं। बता दें कि अखिलेश ने बयान दिया था कि मायावती ने बसपा के वोट बीजेपी को दिलवा दिए, लेकिन क्या बीजेपी उन्हें राष्ट्रपति बनाएगी।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 06:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, Akhilesh Yadav, Chief Minister, Prime Minister

Courtesy: Aajtak

Mayawati

फ़ोटो: bbc

जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को समाज का भला करने नहीं देती: मायावती

डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कई राजनैतिक दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,"जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं। यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल-बाहर कर दिया जाता है।" मायावती ने यह बात ट्विटर पर बाबा साहेब की जयंती की शुभकामनाएं देने के बाद लिखी हैं।

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, B R Ambedkar, castism, uttarpradesh

Courtesy: Live hindustan

Rahul Gandhi and Mayawati

फोटो: newzbulletin

राहुल गांधी के दावे को मायावती ने बताया झूठ, कहा, कांग्रेस खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी स्थिति में

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे को झूठा बताया है। दरअसल राहुल ने बयान दिया था कि कांग्रेस ने मायावती को गठबंधन के तौर पर सीएम पद का उम्मीदवार बनने का ऑफर किया था। वहीं, मायावती ने इस बयान को गलत बताते हुए कांग्रेस को जमकर लताड़ते हुए कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों के बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए। चुनावी परिणामों के बाद कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, Rahul Gandhi, Chief Minister, uttarpradesh

Courtesy: Amar ujala

Mayawati

फोटो: Times Now News

समाजवादी पार्टी से खुश नहीं मुसलमान, अखिलेश यादव की पार्टी को वोट नहीं देंगे: मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने फरवरी 23 को कहा कि, मुस्लिम समाजवादी पार्टी से खुश नहीं हैं, उन्होंने कहा, समुदाय से कोई भी अखिलेश यादव की पार्टी को वोट नहीं देगा। मायावती ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद यह टिप्पणी की। बसपा अध्यक्ष ने कहा, यूपी के लोगों ने सपा को खारिज कर दिया है क्योंकि पार्टी को वोट देने का मतलब गुंडा राज और माफिया राज… read-more

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Samajwadi Party, Mayawati, Muslims

Courtesy: Asianet News

BSP Supremo Mayawati Election Rally In Agra Today

फोटो: The Indian Express

यूपी चुनाव 2022: मायावती आज आगरा में एक रैली के साथ करेंगी बसपा के चुनाव अभियान की शुरुआत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज बहुजन समाज पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। कोरोना महामारी के मद्देनज़र रैली में सिर्फ 1000 लोग ही शामिल होंगे। मायावती रैली की शुरुआत आगरा शहर के कोठी मीना बाजार में एक जनसभा द्वारा करेंगी। जनसभा में मंडल स्तरीय आगरा मंडल के सभी जिलों के पार्टी के उम्मीदवार और समर्थक हिस्सा… read-more

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up elections 2022, Mayawati, election rally in agra

Courtesy: Aajtak News

BSP Supremo Mayawati Announces 51 Candidates For 2nd List

फोटो: Deccan Herald

बसपा ने जारी की 51 विधायक उम्मीदवारों की दूसरी सूची: यूपी विधानसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने जनवरी 22 को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, बसपा प्रमुख ने चुनाव के लिए पार्टी का नारा भी दिया “हर पोलिंग बूथ को जीतना है, बसपा को सत्ता में… read-more

शनि, 22 जनवरी 2022 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mayawati, BSP, second list of candidates

Courtesy: Patrika News

Mayawati

फोटो: National Herald

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का हार्ट अटैक से निधन

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का नवंबर 13 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थीं। मां के निधन की जानकारी मिलते ही मायावती दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं, जहां परिवार के एकत्रित होने के बाद नवंबर14 को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी हैै।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 08:35 PM / by अमित व्यास

Tags: Mayawati, BSP, National

Courtesy: Aaj Tak News

Mayawati and Akhilesh Yadav

फोटो: DNA India

सपा की साइकिल पर कल सवार होंगे बसपा के आधा दर्जन विधायक

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों का पार्टी बदलने का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बसपा के छह विधायक अक्टूबर 29 को सपा में शामिल होंगे। अक्टूबर 29 को सुबह 11 बजे यह सभी विधायक सपा दफ्तर में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे। सपा इन सभी विधायकों को  यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों का पार्टी छोड़ना बसपा के लिए एक जोरदार झटका है। 

शुक्र, 29 अक्टूबर 2021 - 01:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mayawati, Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh, politics

Courtesy: ABP News