Mulayam Singh

फोटो: Aajtak

यूपी के पूर्व सीएम और सपा नेता मुलायम सिंह की स्थिति अभी भी 'काफी गंभीर': मेदांता अस्पताल

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने आज बताया कि, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। नेता वर्तमान में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, "मुलायम सिंह यादव जी की हालत आज काफी गंभीर है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में विशेषज्ञों की एक… read-more

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 08:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mulayam singh yadav, critical, Medanta hospital, Admitted

Courtesy: India Ahead News

Mulayam Singh Yadav

फोटो: Latestly

मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य अपडेट: एसपी संस्थापक की हालत अभी भी नाजुक, मेदांता अस्पताल

मेदांता अस्पताल ने अक्टूबर 7 को एक हेल्थ बुलेटिन में कहा, मुलायम सिंह यादव की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। मेदांता अस्पताल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यादव का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। 

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: mulayam singh yadav, health update, Medanta hospital

Courtesy: Times Now Hindi

Mulayam Singh Yadav

फोटो: One India

जीवन रक्षक दवाओं पर भी गंभीर बनी हुई है मुलायम सिंह यादव की स्थिति: मेदांता अस्पताल

मेदांता अस्पताल ने आज एक बुलेटिन में कहा कि मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर बनी हुई है और समाजवादी पार्टी के संस्थापक को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं। अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, "मुलायम सिंह यादव जी की हालत गंभीर है और वह अभी भी जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में… read-more

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mulayam singh yadav, critical, life support system, ICU, Medanta hospital

Courtesy: Aajtak News

Mulayam Singh Yadav

फोटो: ABP live

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट हुए मुलायम सिंह यादव, स्थिति स्थिर

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पिता की मदद के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक,"उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: mulayam singh yadav, Admitted, ICU, Medanta hospital, Akhilesh Yadav

Courtesy: Money Control

azam khan

फोटो: The Times of India

सपा नेता के हार्ट की परेशानी के बाद लगाए गए दो स्टेंट

समाजवादी पार्टी (सपा) के सीनियर नेता आजम खान को सितंबर 13 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हार्ट में दिक्कत है, जिसके कारण दो स्टंट लगाए है। अस्पताल के सीपीयू में वो एडमिट हैं जहां उनका इलाज जारी है। इससे पहले भी उन्हें अगस्त 3 को मेदांता अस्पताल में सांस की तकलीफ और निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Samajwadi Party, Medanta hospital, Azam Khan

Courtesy: AajTak News

Mulayam Singh Yadav

फोटो: AmarUjala

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मुलायम सिंह को यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता अस्पताल में चलता है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी बेचैनी और घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। 

शनि, 25 जून 2022 - 09:43 AM / by रितिका

Tags: mulayam singh yadav, Samajwadi Party, Hospitals, Medanta hospital

Courtesy: AajTak News

Haryana Fake News Of Bomb At Medanta Hospital

फोटो: Latestly

फर्जी बम की धमकी से मेदांता अस्पताल में अफरा-तफरी: गुरुग्राम

गुरुग्राम के सेक्टर 38 में मेदांता अस्पताल को बम की धमकी देने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे सुविधा का संचालन बाधित हो गया। पुलिस के अनुसार, मार्च 24 को दोपहर 12.15 बजे अस्पताल के कॉल सेंटर के लैंडलाइन पर एक गुमनाम कॉल आयी, जिसमें परिसर के अंदर बम होने की चेतावनी दी गई। अस्पताल प्रशासन को सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। अस्पताल का निरीक्षण करने पर अधिकारियों को किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Medanta hospital, Gurugram, Bomb

Courtesy: ABP Live