Kcr - Nitish Kumar

फ़ोटो: The hindu

नीतीश-केसीआर की मुलाकात से नहीं निकला कोई हल, विपक्ष एकजुटता में साथ नहीं आयेंगे दोनो दल

आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुटता को लेकर जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और टीआरएस प्रमुख केसीआर के बीच हुई मुलाकात से कोई हल नहीं निकला है। दरअसल जानकारी है कि केसीआर और नीतीश के कांग्रेस पार्टी को गठबंधन में शामिल करने को लेकर मतभेद है। इसी बीच जेडीयू नेता के सी त्यागी ने भी बयान दिया है कि केसीआर कांग्रेस के बिना मोर्चा बनाना चाहते थे लेकिन हम लोग कांग्रेस को साथ रखना चाहते हैं।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, KCR, Indian National Congress, meeting

Courtesy: Indiatv

Manish Sisodia

फोटो: Outlook Hindi

मनीष सिसोदिया ने स्कूल प्रमुखों के साथ संडे ब्रेकफास्ट पर की बच्चों और शिक्षकों की बेहतरी पर चर्चा

शिक्षक दिवस से पहले, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कुछ प्रमुखों के साथ 'संडे ब्रेकफास्ट' पर स्कूलों, बच्चों और शिक्षकों की बेहतरी पर चर्चा की। बैठक में उन्होंने स्कूलों में नए अनूठे प्रयोग अपनाने, अन्य स्कूलों के साथ साझा करने और स्कूल और समुदाय के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने लाखों बच्चों के जीवन को अपने काम से… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Manish Sisodia, Sunday breakfast, school heads, students, meeting

Manoj Pandey

फोटो: Punjab Kesari

चार दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सितंबर चार को नेपाल पहुंचे। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे नेपाली सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा के निमंत्रण पर चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे। 5 से 8 सितंबर तक जनरल पांडे की आधिकारिक यात्रा मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ाने और दोनों देशों के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: indian army chief general, Manoj Pande, Visit, Nepal, meeting

Courtesy: ABP Live

Nitish Kumar

फोटो: Desh Bandhu

विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस नेताओं से मिलने 5-7 सितंबर को दिल्ली जा सकते हैं बिहार के सीएम नीतीश

जद (यू) के वरिष्ठ नेताओं ने सितंबर तीन को बताया कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सितंबर 5 को दिल्ली में होंगे और विपक्षी एकता बनाने के लिए विभिन्न संबद्धता के नेताओं से मुलाकात करेंगे। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री 7 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे और उनके वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मिलने की उम्मीद है। इन सब घटनाओ के बाद नितीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitish Kumar, Delhi Visit, unite the opposition, meeting, Bihar

Courtesy: News 18

Nitish kumar and giriraj singh

फ़ोटो: the hans india

केसीआर - नीतीश की मुलाकात पर गिरिराज का तंज

टीआरएस प्रमुख केसीआर व जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार की हालिया मुलाकात को लेकर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा -"केसीआर नीतीश जी को यह सिखाने के लिए बिहार आए थे कि बिहार को पीएफआई युक्त और हिंदू मुक्त कैसे बनाया जाए, जैसे तेलंगाना और हैदराबाद में 'सर तन से जुदा' का कार्यक्रम चल रहा है।" बता दें कि केसीआर व नीतीश आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने की रणनीति बना रहे हैं।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 09:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Giriraj Singh, Nitish Kumar, KCR, meeting

Courtesy: Amar ujala

Kcr - Nitish Kumar

फ़ोटो: Timesofindia

केसीआर की नीतीश से मुलाकात, विपक्ष को एकजुट करेंगे दोनों नेता

टीआरएस प्रमुख केसीआर ने बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद केसीआर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नीतीश कुमार से 2024 लोकसभा चुनावों में विपक्ष को एकजुट करने के मुद्दे पर सहमति बनी है। वहीं, इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार से देश का हर आदमी परेशान है क्योंकि लोगों के ऊपर सरकार अलग अलग टैक्स के नाम पर अत्याचार कर रही है।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, KCR, meeting, Opposition

Courtesy: Live hindustan

Amit Shah

फ़ोटो: Global green news

बस एक्सीडेंट में घायल हुए आईटीबीपी जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम बस दुर्घटना में घायल हुए आईटीबीपी जवानों का एम्स अस्पताल पहुंचकर हाल चाल जाना है। अस्पताल में भर्ती लोगों में कांस्टेबल बलवंत सिंह, त्सेवांग दोर्जे और कांस्टेबल बबलू कुमार शामिल है जिन्हें श्रीनगर से विशेष एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। मुलाकात के दौरान शाह ने डॉक्टरों से घायल जवानों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 07:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, ITBP Officer, bus accident, meeting

Courtesy: Punjab kesari

Lalu Yadav and nitish kumar

फ़ोटो: ABP News

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार जे पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अगस्त 17 को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निवास पर राजद सुप्रीमो से मुलाकात की। गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। इस मुलाकात के दौरान लालू यादव के बेटे व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे है।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Lalu Prasad, meeting, rabdi Devi

Courtesy: Indiatv

Monkeypox

फोटो: Tribune India

मंकीपॉक्स पर एक टास्क फोर्स का किया गया गठन, उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय

मंकीपॉक्स पर एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जो केंद्र सरकार को इस बीमारी के नैदानिक एवं उपचार संबंधी सुविधाओं को बढ़ाने तथा इसके टीकाकरण से संबंधित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करेगा। मंकीपॉक्स को लेकर जुलाई 26 को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 09:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Monkeypox, Taskforce, meeting, Health

Courtesy: Jagran

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Amar Ujala

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एनएच- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 07:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: CM, Pushkar Singh Dhami, Nitin Gadkari, meeting

Courtesy: Amar ujala