Oath

फोटो: India TV News

आज नागालैंड, मेघालय में मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे नेफिउ रियो, कोनराड संगमा

नागालैंड और मेघालय में आज एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो और एनपीपी नेता कोनराड संगमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के माणिक साहा भी मार्च 8 को त्रिपुरा में भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस सप्ताह तीनों समारोहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। रियो अपने राज्य में बिना किसी विपक्ष के सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। 

मंगल, 07 मार्च 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: neiphiu rio, Conrad Sangma, take oath, as chief ministers, Nagaland, Meghalaya

Courtesy: Amar Ujala News

Amit Shah

फोटो: India TV

विधानसभा चुनाव 2023: कल मेघालय में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल अपने मेघालय दौरे के दौरान शिलांग में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अर्नेस्ट मावरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, "14 फरवरी को, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिलांग का दौरा किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शिलांग जाएंगे। वह पश्चिम शिलांग और पिनथोरुमखरा में दो चुनाव प्रचार रैलियों को संबोधित करेंगे।" बता दें कि, फरवरी 27 को मेघालय विधानसभा… read-more

सोम, 20 फ़रवरी 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: assembly elections 2023, Meghalaya, Amit Shah

Courtesy: Republic World

Earthquake

फोटो: News Nation

मेघालय में महसूस हुए 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया, पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में आज सुबह 9.26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स में भूकंप का केंद्र 46 किमी गहराई में था। मेघालय और गुवाहाटी सहित असम के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के… read-more

गुरु, 16 फ़रवरी 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Magnitude, Earthquake, Meghalaya

Courtesy: Hindusthan Post

Conrad Sangma

फोटो: India TV News

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने दाखिल किया होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन

मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कॉनराड के संगमा ने फरवरी 4 को वेस्ट गारो हिल्स जिले के दक्षिण तुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संगमा ने विश्वास जताते हुए कहा कि 60 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनावों में उनकी पार्टी के पास 'एकल-सबसे बड़ा बहुमत' हासिल करेगी। संगमा 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में दक्षिण तुरा विधानसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

रवि, 05 फ़रवरी 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Meghalaya, CM Conrad K Sangma, files, nomination

Courtesy: The Print

B d mishra

फ़ोटो: Zeenews.in

मेघालय के नए राज्यपाल बने बीडी मिश्रा, सत्यपाल मलिक को नहीं मिला कार्य विस्तार

भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय में अब नए राज्यपाल की नियुक्ति हो गई है, उन्होंने अक्टूबर 4 ने दिन शपथ भी ले ली है। भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर व अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को ही मेघालय के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि मिश्रा से पहले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने मोदी विरोध को लेकर बड़ी सुर्खियों में रहते थे, इसलिए ही सरकार ने उनको कार्य विस्तार नहीं दिया है।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Satyapal Malik, b d mishra, Meghalaya, Governer

Courtesy: Amar ujala

Earthquake

फोटो: India.com

मेघालय से 43 किमी पूर्व-पूर्वोत्तर तुरा में महसूस हुए भूकंप के झटके

आज सुबह 6:32 बजे मेघालय के 43 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व तुरा जिले में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। इससे पहले जून 12 की रात को भी चेरापूंजी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भारतीय समयानुसार भूकंप के झटके रात के 8 बजकर 37 मिनट पर महसूस किये गए और यह सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में… read-more

सोम, 13 जून 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, recorded, Meghalaya

Courtesy: Patrika News

TMC

फोटो: Scroll.in

टीएमसी में शामिल हुए कांग्रेस के 12 विधायक: मेघालय

मेघालय में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। मेघालय में कांग्रेस के 12 विधायक अपनी पार्टी का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। इन 12 विधायकों में मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगम का नाम भी शामिल है। मेघालय में कांग्रेस का पास अब सिर्फ छह विधायक ही बचे हैं। मेघालय में बड़े झटके के बाद कांग्रेस संगठन के महासचिव ने कहा कि इन तरह के प्रयासों से पार्टी कमजोर नहीं होगी। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TMC, Congress Party, Meghalaya, politics

Courtesy: India TV news

Mehbooba Mufti

फोटो: India Today

सत्यपाल मलिक माफी मांगे, नही तो मैं करूंगी कानूनी कार्रवाई: महबूबा मुफ्ती

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के मूड में हैं। दरअसल सत्यपाल मालिक ने रोशनी एक्ट के ज़रिये महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला पर कई एकड़ जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। इस बयान के बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि मेरी लीगल टीम उनके खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। उनके पास अपना बयान वापस लेने का विकल्प खुला है।

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Satyapal Malik, Mehbooba Mufti, Meghalaya, Jammu and Kashmir

Courtesy: Aaj Tak

Assam-Meghalaya border

फोटोः Dailynews

असम-मेघालय सीमा पर हाथापाई में मेघालय के पुलिस अधिकारी हुए घायल

असम-मेघालय के अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र पर अगस्त 25 को एक बार फिर वहां के नागरिकों में हाथापाई शुरू हो गयी। इस हाथापाई के दौरान मेघालय के एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिन असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के उमलापर में भी ऐसी स्थिति पैदा हो गयी थी। क्योंकि मेघालय के 2 लोगों के साथ असम पुलिस कर्मी ने दुर्व्यवहार किया था।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 12:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Assam, Meghalaya, Police, India

Courtesy: Dainik Jagran

Governor Meghalaya

फोटो: The Tribune India

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर हमला

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर शिलांग में अगस्त 17 की शाम बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में कुछ गाड़ियां छतिग्रस्त हुई हैं। मेघालय में एचएनएलसी नेता चेस्टरफील्ड थांगख्यू के एनकाउंटर के बाद से ही अशांति फैली हुई है। इससे कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने मुख्यमंत्री आवास पर भी पेट्रोल बम से हमला किया था। इन्ही हिंसक घटनाओं के चलते राज्य के गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

बुध, 18 अगस्त 2021 - 08:56 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Meghalaya, violence, National, politics

Courtesy: Aaj Tak News