रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम की मेंटर नियुक्त हुई सानिया मिर्जा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम ने आगे बढ़ते हुए सानिया मिर्जा को टीम का मेंटर घोषित किया है। आरसीबी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जबकि हमारा कोचिंग स्टाफ चीजों के क्रिकेट पक्ष को संभालता है, हम अपनी महिला क्रिकेटरों को दबाव में उत्कृष्टता के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए किसी से बेहतर नहीं सोच सकते। हमारी महिला टीम के संरक्षक, एक चैंपियन एथलीट और एक ट्रेलब्लेज़र का स्वागत करने के लिए… read-more
Tags: RCB, appoints, Sania Mirza, mentor, women team, wpl 2023
Courtesy: Jagran News
टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए मेंटर नियुक्त हुए मैथ्यू हेडन
इस वर्ष होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन को मेंटर नियुक्त किया है। वहीं, यह दूसरी बार है जब हेडन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मेंटरशिप करेंगे क्योंकि इससे पहले 2021 टी 20 वर्ल्ड कप में भी वे पाकिस्तानी टीम के लिए मेंटर थे।
Tags: Mathew Hayden, Pakistan Cricket, mentor, t 20 world cup
Courtesy: Amar ujala
टी20 वर्ल्ड कप में मेंटरशिप के लिए कोई फीस नही लेंगे महेंद्र सिंह धोनी
हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया था। अब महेंद्र सिंह धोनी ने यह एलान किया है कि वो इस काम के लिए कोई भी फीस नही लेंगे। इसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी। इसके साथ जय शाह ने बीसीसीआई की ओर से एमएस धोनी का शुक्रिया भी किया है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अक्टूबर 17 से ओमान में होगी।
Tags: T20 World Cup, MS DHONI, mentor, TEAM INDIA
Courtesy: Aaj Tak