Mercedes AMG EQs 53

फ़ोटो: The Economic Times

भारत में लॉन्च हुई 2.45 करोड़ की कीमत वाली Mercedes AMG EQS 53 इलेक्ट्रिक कार

कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज़ ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Mercedes AMG EQS 53 भारत में लॉन्च कर दी है। यह मर्सिडीज़ की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है व कंपनी ने इसे 2.45 करोड़ की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, कार की खासियत की बात करें तो यह 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकती है और फुल चार्जिंग में लगभग 600 किमी तक का सफर तय कर सकती है।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mercedes, Mercedes AMG EQs 53, new launch, Electric Car

Courtesy: Punjab kesari

Amg

फोटो: Inside EV

मर्सिडीज अपनी नई एएमजी ईक्यूएस 53 को अगले महीने करेगी लॉन्च

मर्सिडीज अपनी नई एएमजी ईक्यूएस 53 4मैटिक प्लस कार को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे अगस्त 24 को लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग मॉडल एक बार चार्ज करने पर 570 किलोमीटर तक की रेंज पकड़ सकता है। वहीं, मॉडल को 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में केवल 3.8 सेकंड का समय लगता है। AMG EQS 53 4Matic+ को भारत में 2 करोड़ रुपये में भारत में उतारा जा सकता है।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 05:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mercedes, auto, EQS, Launch, India

Courtesy: News18

Car

फोटो: Cartoq

मर्सिडीज-बेंज इंडिया भारत में अपनी SUV EQB ऑल इलेक्ट्रिक करेगी लॉन्च

मर्सिडीज-बेंज इंडिया भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मर्सिडीज इस साल के आखिर में अपनी ऑल इलेक्ट्रिक EQB SUV को लॉन्च करने वाली है। यह भारत में दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च की जा सकती है। EQB ऑल इलेक्ट्रिक SUV के दोनों वेरिएंट्स को 66.5kWh बैटरी पैक और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 423km तक की रेंज दे सकती है। इसकी कीमत 60 लाख से 70 लाख रुपये होगी।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 04:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mercedes, Benz, EQB, SUV, India

Courtesy: Jagran

Mercedes Benz

फ़ोटो: Carwale

मर्सिडीज-बेंज दस लाख पुराने वाहनों को ले रही है वापस

जर्मन कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ब्रेकिंग सिस्टम के साथ संभावित समस्या के कारण दुनिया भर में लगभग दस लाख पुराने वाहनों को वापस ले रही है। KBA के एक बयान में कहा गया है कि SUV सीरीज़ ML और GL और R-क्लास लक्ज़री मिनीवैन की 2004 और 2015 के बीच निर्मित कारों को वापस लिया जा रहा है। KBA ने बताया कि दुनिया भर में 993,407 वाहनों को वापस लिया जा रहा है, जिसमें लगभग 70,000 जर्मनी से हैं।

सोम, 13 जून 2022 - 04:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jermany, Car, Mercedes, SUV

Courtesy: Amar ujala

Mercedes

फ़ोटो: Autocar India

Mercedes ने AMG GT Black Series को भारत में किया लांच, केवल 2 यूनिट को करेगी डिलीवर

जर्मन कंपनी Mercedes ने AMG GT Black Series को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सुपरकार की कीमत 5.50 करोड़ रुपये (एक्सशोरूम) रखी गई है। कंपनी भारत में इस कार के केवल 2 ही यूनिट डिलीवर करेगी। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है। ये इंजन 720bhp का पावर और 800Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के लिए दिया गया है। 

शनि, 11 जून 2022 - 05:34 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jermany, Mercedes, AMG, Twin Turbo

Courtesy: Navbharat Times

Mercedes

फ़ोटो: Autocar India

मर्सिडीज ने लॉन्च से पहले ही सी क्लास कार की बताई खूबियां, 5.7 सेकेंड में 100 किमी की पकड़ती है रफ्तार

मर्सिडीज-बेंज ने नई 2022 सी-क्लास लक्ज़री सेडान को जल्द बाजार में उतार सकती है। मर्सिडीज का कहना है कि नई सी-क्लास अपने पहले के मॉडल की तुलना में साइज में बढ़ी है। मर्सिडीज का दावा है कि नई सी-क्लास 7.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। टॉप मॉडल सिल्फ 5.7 सेकेंड में ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इसकी कीमत कंपनी मई 10 को उजागर करेगी।

गुरु, 05 मई 2022 - 10:02 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Mercedes, Launch, Luxury cars

Courtesy: News18

Mercedes

फोटो: Electric Motor Engineering

मर्सिडीज ब्रैंड की नई इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में चलेगी 1,000 किलोमीटर से ज्यादा

मर्सिडीज विजन EQXX को एक इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के रूप मे पेश किया गया है, जिसे मुख्य रूप से रेंज और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत मर्सिडीज-बेंज वर्तमान में विजन EQXX इलेक्ट्रिक कार विकसित कर रही है, जो सामान्य स्थिति में 1,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी और हाइवे ड्राइविंग स्पीड पर 6 मील प्रति किलोवाट से अधिक यानि प्रति 100 किलोमीटर के लिए सिंगल-डिजिट टारगेट रखती है। 

शनि, 24 जुलाई 2021 - 06:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mercedes, electronic technology, Electric Car, Mercedes Benz

Courtesy: Live Hindustan

Mercedes eqs

फ़ोटो: Carzone

कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने पेश की अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान "ईक्यूएस"

प्रख्यात कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान "ईक्यूएस" बाजार में पेश कर दी है। हालांकि यह मर्सिडीज की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है ,लेकिन कंपनी ने दावा किया है कि वे सिंगल चार्ज में 770 किमी का सफर तय कर सकती है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वो वर्ष 2021 के अंत तक इसे सबसे पहले अमेरिका में बिक्री के लिए बाजार में उतारेगी।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 12:11 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Automobile, Mercedes, Electric Vehicles

Courtesy: Punjab kesari