G20

फोटो: Latestly

G20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली में आज से यातायात प्रतिबंध लागू, यात्रियों को मेट्रो का उपयोग करने की सलाह

नई दिल्ली में आज से जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनज़र यातायात प्रतिबंध लागू हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में कड़े यातायात नियम लागू किए गए। शिखर सम्मेलन के कारण, नई दिल्ली जिला शुक्रवार सुबह 5 बजे से रविवार रात 11:59 बजे तक नियंत्रित क्षेत्र-I रहेगा। पुलिस ने लोगों को कर्तव्य पथ और इंडिया गेट पर पिकनिक मनाने, बाइक चलाने या पैदल चलने के खिलाफ चेतावनी… read-more

शुक्र, 08 सितंबर 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: G20 Summit, traffic curbs, Delhi, controlled zone, advised, Metro

Courtesy: Amrit Vichar

Eknath Shinde

फोटो: BBC News

महाराष्ट्र सरकार ने की मेट्रो ट्रेनों में 25% किराए में रियायत की घोषणा: मुंबई

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 29 अप्रैल को मुंबई मेट्रो ट्रेनों के किराए में 25 प्रतिशत रियायत की घोषणा की। 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, शारीरिक रूप से विकलांग और 12 वीं कक्षा तक के छात्र 1 मई से मेट्रो लाइन 2ए और 7 पर रियायत पर यात्रा कर सकते हैं। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिंदे ने इस कदम को महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड से मुंबईकरों के लिए एक उपहार बताया… read-more

रवि, 30 अप्रैल 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, fare concession, Metro, senior citizens, Maharashtra

Courtesy: India TV News

Taj mahal

फ़ोटो: wikipedia

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए मिले 597 करोड़ रुपये, सेफ सिटी बनाने की हुई घोषणा

उत्तर प्रदेश के बजट 2022-23 में आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 597 करोड़ रुपये आवंटन किये गए हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में ताजनगरी को सेफ सिटी बनाने की घोषणा की है। आगरा मेट्रो के लिए पिछले साल 478 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। 384 करोड़ रुपये के काम आगरा मेट्रो में चल रहे हैं। नए बजट से भूमिगत मेट्रो स्टेशन कार्य को रफ्तार मिलेगी। सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगरा में इसे लागू करने की घोषणा की है।

गुरु, 26 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yogi, Budget, 2022, Agra, Metro

Courtesy: Amar ujala

delhi metro smart card

फोटो: Deccan Herald

दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों की संख्या में जनवरी 2022 में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक कोविड 19 से पूर्व स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल 70% तक होता था वो जनवरी 2022 में बढ़कर 78% हो गया है। वर्ष 2020 में भी यात्रियों ने तीन से चार महीनों तक 100 प्रतिशत स्मार्ट कार्ड से यात्रा की थी। वर्तमान में 2.5 करोड़ यात्री स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर यात्रा करते हैं।

रवि, 15 मई 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: Metro, Delhi Metro, metro smart cards

Courtesy: ABP Live

Coal Crisis In Delhi

फोटो: News 18

दिल्ली में बिजली आपूर्ति, मेट्रो, अस्पताल सेवा पर पड़ सकता है कोयला संकट: बिजली मंत्री

दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने राष्ट्रीय राजधानी में संभावित कोयले की कमी पर चिंता व्यक्त की है। कोयले की कमी राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो ट्रेन सेवाओं, अस्पतालों सहित आवश्यक संस्थानों को भी प्रभावित कर सकती है। दिल्ली सरकार ने कहा कि दादरी-राष्ट्रीय राजधानी पावर स्टेशन और फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर प्लांट से बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली मेट्रो, अस्पतालों समेत कई जरूरी संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो सकती… read-more

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi coal crisis, Power supply, Metro, hospital service

Courtesy: Royal Bulletin

Pune metro

फोटोः Hindustan Times

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च छह को महाराष्ट्र के पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मेट्रो रेल में सवार हो गए, इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की। इससे पहले PM मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में 1850 किलोग्राम गनमेटल से बनी 9.5 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

रवि, 06 मार्च 2022 - 06:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: inaugration, Metro, Pune, mumbai metro

Courtesy: Amar Ujala News

Metro

फोटो: Dreamstime.com

अब दिल्ली और आगरा हाईवे तक होगा जयपुर मेट्रो का विस्तार: सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ़रवरी 23 को राज्य के बजट का ऐलान किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि, जयपुर मेट्रो का बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रासंपोर्ट नगर और मानसरोवर से 200-फीट बाईपास पर अजमेर रोड तक विस्तार किया जाएगा। सीएम गहलोत ने बताया कि, इस विस्तार पर ₹1,185 करोड़ खर्च होंगे। वर्तमान में मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालित है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 09:20 AM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Rajasthan, Budget, Metro

Courtesy: Today News Hindi

Modi Metro

फोटो: DNA India

पीएम मोदी ने की कानपुर मेट्रो ट्रेन की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 28 को कानपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया और मेट्रो का सफर भी किया। वो पीएम मोदी के पहले यात्री बने। उन्होंने आईआईटी कानपुर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो की सवारी की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। कानपुर मेट्रो की लंबाई 32.5 किलोमीटर है। मेट्रो की सेवाएं दिसंबर 29 से सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रहेंगी।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Kanpur Metro, Metro

Courtesy: Zee News

agra metro

फोटो: The Financial Express

आगरा मेट्रो का काम 2024 तक होगा पुरा, छब स्टेशनों पर होगा ट्रायल

आगरा में अप्रैल 2024 तक मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा। यहां ट्रायल के लिए छह स्टेशन बनाए गए है। छह में से तीन स्टेशनों का निर्माण हुआ है। यहां छह किलोमीटर का कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है, जिसपर मेट्रो का ट्रायल होगा। मेट्रो का कलर भी फाइनल हो चुका है। अप्रैल 2024 तक आगरा में तीन एलिवेटेड और तीन भूमिगत स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा शुरु होगी। आगरा मेट्रो का शिलान्यास पीएम मोदी ने 2020 में किया था।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Agra, Uttar Pradesh, Metro

Courtesy: News 18 Hindi

E buses DMRC

फोटो: PSU Watch

मेट्रो फीडर रूट पर शुरू होंगी 25 नई इलेक्ट्रिक बसें: दिल्ली

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)  अगस्त 12 से मेट्रो फीडर रूट पर 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करेगा। यह लो फ्लोर ई-बसें वातानुकूलित होंगी। इन्हें ट्रायल रूप में अभी 2 रूटों पर चलाया जाएगा, इनमें कांटेक्टलेस और कैशलेस टिकट की सुविधा होगी। इन बसों में सिर्फ स्मार्ट कार्ड वाले यात्री सफर कर सकेंगे अभी मेट्रो फीडर बसों में सामान्य यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। डीएमआरसी अक्टूबर के अंत तक दिल्ली के दस रूटों पर इसका संचालन शुरू… read-more

बुध, 11 अगस्त 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: DMRC, Metro, Electric Vehicles, Electric buses

Courtesy: Jagran News