फोटो: Car&Bike
MG Motor India जल्द भारत में लॉन्च करेगी किफ़ायती इलेक्ट्रिक कार
MG Motor India ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वह 2023 के अंत तक देश में बैटरी से चलने वाली किफायती वाहन लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 12 से 16 लाख रुपये के बीच होगी। MG4 भारत में ब्रांड की अगली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। हालांकि, कार ब्रांड ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। MG4 एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किमी की रेंज का वादा करती है।
Tags: MG Motors India, EV, electric, MG4
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Firstpost
MG मोटर इंडिया ने भारत में लॉन्च की अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एस्टर
एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अक्टूबर 11 को अपनी नई 'कॉम्पैक्ट एसयूवी एस्टर' कार को लॉन्च किया है। कंपनी ने कार की शुरुआती एक्स–शोरूम कीमत 9.78 लाख रूपये तय की है, जिसे कंपनी भविष्य में बढ़ा सकती है। एमजी मोटर इंडिया की यह भारत में पांचवी और पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स वाली कार है। कंपनी की इस एस्टर कार में चार वेरिएंट्स और 49 सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध है। कार में इंसानी व्यवहार को समझने वाले फीचर्स भी शामिल हैं।
Tags: MG Motors India, Artificial Intelligence, MG Astor, new launch
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: The India Print
ऑटोसेक्टर में बढ़ रही है महिलाओं की हिस्सेदारी, शॉपफ्लोर पर मौजूद कुल कर्मियों में 33 % हैं महिलाएं
एमजी मोटर ने अपने ऑल वूमन क्रू के द्वारा गुजरात स्थित हलोल प्लांट में तैयार किया 50,000वीं हेक्टर के निर्माण की हाल ही में फोटो जारी की थी। एमजी मोटर के अनुसार उनके शॉपफ्लोर पर लगभग 380 महिलाएं हैं, जो शॉपफ्लोर पर मौजूद कुल कर्मियों का 33 फीसदी हैं जिसे जल्द ही कंपनी 50 फीसदी तक पहुंचाना चाहती है। एमजी मोटर के अलावा स्वारज ट्रैक्टर्स, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और टोयोटा जैसी कंपनियां भी लैंगिक विविधता को बढ़ावा दे रही हैं।
Tags: MG Motors India, womens day, WOMEN EMPLOYEES, Toyata, Mahindra&Mahindra Ltd.
Courtesy: Amarujala News
फोटो: Car And Bike
MG Motors ने भारत में लॉन्च किया इकलौती इलेक्ट्रिक कार ZS EV का फेसलिफ्ट वर्जन
ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने भारत देश में एपीआई की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार ZS EV का फेसलिफ्ट वर्जन फरवरी 8 को लॉन्च कर दिया है। 20,99,800 लाख रुपये की Excite वैरिएंट और दूसरी वैरिएंट Exclusive की कीमत 24,18,000 रुपये है। कंपनी ने दावा किया है कि'' यह सभी मौसम की स्थिति के लिए फिट है, और इस कार की ड्राइविंग रेंज को बढ़ाकर अब 419 किमी कर दिया है। इस कार की स्पीड 8.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है।
Tags: Electric Car, MG Motors India, MG ZS EV, Facelift version
Courtesy: Jagran News