फोटो: Jansatta
गृह मंत्रालय ने 'फीडबैक यूनिट' स्नूपिंग मामले में दी मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी
गृह मंत्रालय ने 'कथित फीडबैक यूनिट' जासूसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। फरवरी 17 को दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय को एक पत्र में, गृह मंत्रालय ने सीबीआई को कथित जासूसी मामले में सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अभियोजन स्वीकृति के लिए सीबीआई के अनुरोध को… read-more
Tags: snooping case, MHA, Sanctions, Manish Sisodia, corruption-act
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: DD News
धारा 370 के हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा पर 9,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च
अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 28 महीनों में, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 9,120.69 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। विशेष रूप से इसे सुरक्षा पर खर्च किए गए। एमएचए की हाल ही में प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट 2020-2021 में इन तथ्यों का उल्लेख है कि "सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार को सुरक्षा संबंधी व्यय योजना के तहत 9,120.69 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।
Tags: MHA, Security, Article 370, 35A
Courtesy: Jagran
फोटो: The Indian Express
केंद्रीय सशस्त्र बलों में घट रही अफसरों की भर्ती
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में खाली पदों और उनकी भर्ती के बीच अंतर बढ़ रहा है। भर्ती में आई गिरावट के कारण आने वाले समय में केंद्रीय सशस्त्र बलों में लीडरशिप संकट पैदा होने की आशंका हो सकती है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018 के बाद से केंद्रीय सशस्त्र बलों की भर्ती में 70% तक गिरावट देखने को मिली है। वर्ष 2018 में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 834 गजेटड अधिकारियों की भर्ती हुई थी जो हर साल के साथ कम हुई है।
Tags: Security Forces, MHA, Home Ministry
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Free Press Journal
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का योगदान पुरस्कार से ऊपर: गृह मंत्रालय
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव किसी भी पुरस्कार या उपाधि के दर्जे से ऊपर है। ये जानकारी गृह मंत्रालय ने मार्च 15 को दी है। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि तीनों स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और उनकी शहादत हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। सरकार और देश स्वतंत्रता संग्राम में उनके… read-more
Tags: Bhagat Singh, Sukhdev Singh, rajguru, MHA, Union Home Ministry
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: DNA India
गृह मंत्रालय जल्द शुरु करने जा रहा जनगणना की प्रक्रिया
जनगणना की प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मार्च 11 को उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में जनगणना संचालन निदेशक नियुक्ति कर दी है। हालांकि जनगणना की प्रक्रिया कब शुरु होगी ये सरकार ने नहीं बताया है। ये प्रक्रिया वर्ष 2020 में होनी थी मगर कोविड 19 महामारी के कारण जनगणना की शुरुआत अबतक नहीं हो सकी है। मंत्रालय ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन किया ताकि इलेक्ट्रॉनिक रूप में डेटा इकट्ठा हो सके।
Tags: MHA, Home Ministry, Union Home Ministry, population
Courtesy: ABP Live
फोटो: Jansatta
कुमार विश्वास को दी गई Y श्रेणी की सुरक्षा, केंद्र सरकार ने लिया फैसला
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास को अब Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने फरवरी 19 को ये फैसला किया है। बता दें कि कुमार विश्वास ने हाल ही में खुलासा किया था कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो खालिस्तान के पहले पीएम या पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। ये जानकारी मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने कुमार विश्वास को सशस्त्र सुरक्षा मुहैया कराई है।
Tags: Kumar Vishwas, MHA, Home Ministry, security personnel
Courtesy: AajTak News
फोटो: BUSINESS STANDARD
अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश शरणार्थियों की भारतीय नागरिकता प्रक्रिया हुई शुरु
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों से भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरु हुई है। केंद्र सरकार ने मई 28 को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, जैन व बौद्ध और गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब के 13 जिलों में रहने वाले गैर- मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देने का आमंत्रण दिया है। गृह मंत्रालय ने… read-more
Tags: Pakistan, Afghanistan, Citizenship, Bangladesh, MHA
Courtesy: Aaj Tak