Xiaomi

फोटो: Gizchina

इस साल के अंत तक रिलीज हो सकता है Xiaomi का अपडेटेड वर्जन

Xiaomi इस वर्ष के अंत तक MIUI का लेटेस्ट वर्जन MIUI 13 रिलीज कर सकती है। नए अपडेट के साथ यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसके तहत MI 11, MI11 Pro, MI 11 Ultra, MI 11 Lite, MI 10S, Redmi K40, K40Pro और K40+ को अपडेट किया जा सकेगा। इसमें सबसे बड़ा अपडेट Xiaomi के किसी भी फोन में 3GB तक वर्चुअल रैम बढ़ जाएगी। यूजर्स जल्द ही अपडेटेड वर्जन के इंतजार में है।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 06:30 PM / by अमित व्यास

Tags: Xiaomi India, xiaomi software update, Mi India, Technology

Courtesy: Amar Ujala News

Xiaomi brand

फोटो: The Economic Times

Xiaomi बंद करने वाला है अपना MI सब-ब्रांड

Xiaomi जल्द ही अपने MI सब ब्रांड को बंद करने की तैयारी में है। XIAOMI के भारत में भी कई सब-ब्रांड्स हैं, जैसे- Redmi, Poco, Mi और खुद Xiaomi नाम से भी वह कई प्रोडक्ट बाजार में लाती रहती है। Xiaomi ने Mi सब-ब्रांड के तहत 10 साल पहले अपना पहला फोन लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi अपने Mi के प्रोडक्ट्स को भी Xiaomi के टैग के साथ ही बाजार में लाएगी।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 04:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Xiaomi India, Xiaomi, Mi India, Redmi, Smartphones

Courtesy: NBT news

RedmiBook

फोटो: Mi.com

देश में Redmi सब-ब्रांड के तहत लांच हुआ Xiaomi का पहला लैपटॉप

Xiaomi ने भारत में RedmiBook Pro और RedmiBook ई-लर्निंग एडिशन लॉन्च किया है। RedmiBook सीरीज के दोनों लैपटॉप में 15.6 इंच डिस्प्ले है। Xiaomi ने इनमें 11वीं जेनरेशन के इंटेल प्रोसेसर,10 घंटे की बैटरी लाइफ, विंडोज 10 होम, एमएस ऑफिस 2019 और फाइल स्थानांतरित करने के लिए एमआई शेयर के साथ लॉन्च किया है। भारत में RedmiBook Pro की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। ई-लर्निंग एडिशन की कीमत 41,999 रुपये और 44,999 रुपये रखी है।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 08:01 PM / by देवजीत सिंह

Tags: redmibook, Xiaomi, Xiaomi India, Mi India, Redmi, manu kumar jain, Laptop, Laptops Demand

Courtesy: India.com