Microsoft

फोटो: Latestly

माइक्रोसॉफ्ट ने की 559 कर्मचारियों की छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में वाशिंगटन राज्य में अपने बेलेव्यू और रेडमंड से 559 कर्मचारियों की छंटनी की है। इस छंटनी के बाद कंपनी के क्षेत्र में कुल 2,700 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। वाशिंगटन राज्य के रोजगार सुरक्षा विभाग द्वारा घोषित छंटनी ने माइक्रोसॉफ्ट के सुरक्षा संचालन पर असर पड़ा है। कंपनी ने फरवरी में छंटनी के पूर्व दौर की घोषणा की जिसमें रेडमंड, बेलेव्यू और इसाक्वा में… read-more

मंगल, 28 मार्च 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Microsoft, Laid Off, employees

Courtesy: India.Com

Windows

फोटो: TOI

माइक्रोसॉफ्ट 2024 में विंडोज 12 कर सकता है जारी, विंडो 11 वर्जन का कार्य पूरा

टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट 2024 में विंडोज 12 जारी कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए तीन साल के रिलीज चक्र में वापस जा रहा है, जिसका मतलब है कि विंडोज का अगला प्रमुख संस्करण अब 2024 में है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज को कैसे विकसित करता है, यह एक और बड़ा बदलाव है।  कंपनी ने कथित तौर पर विंडोज 11 के 2023 वर्जन का काम पूरा कर लिया है, जिसका कोडनेम 'सन वैली 3' है।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 04:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: tech, Microsoft, Windows 12, Sun Valley

Courtesy: Amar ujala

Microsoft

फोटो: Vishvatimes

माइक्रोसॉफ्ट ने ग्लोबल मंदी की आहट के बीच नौकरी से लोगों को निकाला

दुनिया में वैश्विक मंदी की आहट के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों को निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया है। सत्या नडेला द्वारा संचालित माइक्रोसॉफ्ट रीस्ट्रक्चरिंग के तौर पर कर्मचारियों की छटनी कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने कंपनी से कुल एक प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। कंपनी ने कहा कि व्यावसायिक प्राथमिकताओं का मूल्यांकन करते हुए ये फैसला हुआ है। वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट ने हायरिंग को भी कम कर दिया है।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Microsoft, workforce reduced, global recession, Jobs

Courtesy: ABP Live

Internet Explorer

फ़ोटो: BBC

Microsoft ने Internet Explorer को किया रिटायर, सोशल मीडिया पर भावुक कमेंट्स की आयी बाढ़

Microsoft ने Internet Explorer का रिटायरमेंट अनाउन्स कर दिया है। यह इंटरनेट ब्राउजर 27 सालों की सर्विस के बाद बंद हो रहा है। इसकी सर्विस 15 जून 2022 से निष्क्रिय हो गयी है। 2003 तक यह टॉप ब्राउजर हुआ करता था, जबकि अब सिर्फ 2 फीसदी लोग ही इसे इस्तेमाल करते थे। इंटरनेट एक्सप्लोरर के बंद होने की घोषणा हुई तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भावुक कमेंट किये। कईयों ने अपनी पुरानी यादें साझा की तो कईयों ने मीम्स बनाए।

गुरु, 16 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Microsoft, internet explorer, Retire, Social Media

Courtesy: Amar ujala

Microsoft CEO Satya Nadella

फोटो: Bloomberg

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बेटे का 26 साल की उम्र में निधन

अमेरिका की मशहूर टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कार्प के सीईओ सत्या नडेला के बेटे जैन नडेला का निधन मात्र 26 साल की उम्र में हो गया। उन्हें सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी थी। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसाआर्डर है जिससे बच्चों की शारीरिक गति, चलने - फिरने की क्षमता प्रभावित  होती है। कंपनी ने शोक संदेश में एग्जीक्यूटिव्स से नडेला के परिवार के लिए प्रार्थना करने को कहा है। नडेला वर्ष 2014 से कंपनी के सीईओ है।… read-more

मंगल, 01 मार्च 2022 - 03:40 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Microsoft, Satya Nadella, children

Courtesy: lokmatnews

Windows 11

फोटो: Windows Central

2015 के बाद आज लॉन्च होगी नई Windows 11

माइक्रोसॉफ्ट अपनी नई विंडोज लॉन्च करने वाली है। जून 24 को शाम 5 बजे Windows 11 का लॉन्च इवेंट किया जाएगा। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा। नई विंडोज में एप्स के नए आइकन, एनिमेशन, नया स्टार्ट मेन्यू, टास्कबार लेआउट देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह कि windows 10 के यूजर्स के साथ-साथ विंडोज 7 और 8.1 वालों को भी इसका अपडेट मिलेगा। बता दें, windows 10 दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है।

गुरु, 24 जून 2021 - 01:32 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Windows 11, Microsoft, Microsoft Corp, Next generation of Windows

Courtesy: Amarujala

Windows 11

फोटो: FileIntoPC

माइक्रोसॉफ्ट जून 24 को लॉन्च करेगा Windows 11

माइक्रोसॉफ्ट 24 जून को एक प्रेस इवेंट के जरिए Windows 11 को लॉन्च करेगा। इसके साथ Windows का नया लोगो भी पेश किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट के नए ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 11  में कई बेहतरीन अपडेट्स मिल सकते हैं। फिलहाल इसका कोड नेम सन वैली रखा गया है। Windows 11 में क्विक शट डाउन और रिस्टार्ट का विकल्प दिया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट Windows 11 को फ्री अपग्रेड के विकल्प में भी उपलब्ध कर सकता है। 

सोम, 21 जून 2021 - 12:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Microsoft, Windows 11, new launch, Technology

Courtesy: News 18 Hindi

microsoft & yahoo

फोटो: The Fifth Person

माइक्रोसॉफ्ट ने याहू को खरीदने के लिए दिया 3.3 लाख करोड़ का ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट ने याहू को खरीदने के लिए 44.6 बिलियन डॉलर (करीब 3.3 लाख करोड़ रुपये) का ऑफर दिया है। याहू ने कहा कि उसका बोर्ड माइक्रोसॉफ्ट के इस ऑफर पर अभी विचार कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट याहू को खरीदने की पेशकश इससे पहले भी कई बार कर चुका है। कंपनी 2008 से लगातार इसके लिए कोशिश कर रही है। इस समय याहू के शेयर की कीमत 48% बढ़कर 28.33 डॉलर (करीब 2090 रुपए) हो गई है।

बुध, 05 मई 2021 - 10:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Microsoft, Yahoo, Google, Search Engine

Courtesy: Dainik Bhaskar

bill & melinda gates

फोटो: BBC News

शादी के 27 साल बाद बिल गेट्स और मिलिंडा ने की तलाक की घोषणा

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स ने एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय ले लिया है। दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जारी जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि, "हम अपने वैवाहिक संबंध को खत्म कर रहे हैं। हालांकि हम अपने फाउंडेशन में साथ काम करते रहेंगे"। पहली बार दोनों 1987 में मिले थे और दोनों ने 1994 में एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना था।

मंगल, 04 मई 2021 - 10:01 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Bill Gates, Bill & Melinda Gates Foundation, Microsoft, Divorce

Courtesy: Dainik Bhaskar

Tim Cook

फोटो: English Speechs

कोरोना से लड़ाई में भारत के साथ है 'एप्पल'

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एप्पल के सीईओ टिम कुक ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि "हमारी सहानुभूति कोरोना से मुकाबला कर रहे हर व्यक्ति के साथ है। हम भारत को सहायता और राहत मुहैया करवाएंगे।" इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई भी भारत की मदद के लिए सामने आ चुके हैं। 

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 08:11 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Apple, Google, Microsoft

Courtesy: Jagran News