फोटो: India TV
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए करें इन आहारों का सेवन
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोज़ाना अपने खाने में दूध, दही और पनीर को शामिल करें। सोयाबीन में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं। सोयाबीन का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। रोज़ाना तिल का सेवन करने से भी कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है। 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है।
Tags: calcium deficiency, Diet, Milk
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Medical News Today
सिर्फ दूध नहीं, उसमें मिलाकर पिएं ये ड्रायफ्रूट्स, होंगे कई फायदे
दूध पीने से सेहत बनती है, लेकिन अगर इसमें काजू, किशमिश और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स मिला कर पिया जाए तो इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है। इन ड्रायफ्रूट्स युक्त दूध पीने से त्वचा में निखार आता है। ये चेहरे के दाग धब्बे भी दूर करता है। ये दूध इम्यूनिटी बूस्टर का काम भी करता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। ड्रायफ्रूट्स वाला दूध कई पोषक तत्वों से युक्त माना जाता है।
Tags: Milk, dryfruits, immunity booster, health benefits
Courtesy: Zee News
फोटो: Food Navigator Asia
पंजाब में मिल रहा मिलावट वाला दूध, 278 सैंपल हुए फेल
पंजाब में त्योहारों की शुरूआत होते ही मिलावटखोरों ने मिलावट करना शुरू कर दिया है। फूड सेफ्टी विंग की टीमों ने कई जगहों पर अगस्त 2022 में खाद्य पदार्थों के कुल 1016 सैंपल लिए थे। इनमें से 676 सैंपल दूध के थे, जिनमें से 278 सैंपल खरे नहीं उतरे है। राज्य में मिलावट खोरों पर नकेल कसने के उद्देश्य से खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए सात मोबाइल फूड सेफ्टी वैनों की तैनाती की गई है।
Tags: Punjab, Milk, samples, Sample Tests
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: India.com
40 की उम्र के बाद महिलाओं को करना चाहिए इन फलों का सेवन
महिलाओं को 40 वर्ष की उम्र के बाद कुछ खास फलों का सेवन करना चाहिए, जिससे उनके शरीर में कैल्शियम की कमी न हो। महिलाओं को डाइट में बदलाव करते हुए चिया सीड्स, अंजीर, दूध, सोयाबीन, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। इनके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इस उम्र के बाद सेहत का अधिक खयाल रखने की जरूरत होती है।
Tags: Health, Chia seeds, calcium, Milk
Courtesy: ndtv
फोटो: Indian Express
सावन के महीने में इन चीजों से करें परहेज, दूर रहेगी बीमारियां
सावन महीने में खानपान को लेकर भी खास सावधानी बरती जाती है। सावन महीने में इन चीजों से परहेज करना चाहिए। सावन में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए क्योकि इन पर मौजूद बैक्टीरिया से बीमारी का खतरा रहता है। सावन में दूध के सेवन से भी बचना चाहिए। सावन के महीने में मांसाहार जैसे चिकन, मांस और मछली आदि के सेवन से परहेज की सलाह दी जाती है।
Tags: Saavan, Eat, food, Milk, Non Veg
Courtesy: Amar ujala
फोटो: jantaserishta
सावन के महीने में डाइट में करें ये बदलाव
सावन के महीने में सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी है की कुछ चीजों का सेवन ना किया जाए। सावन के महीने में कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए। इस दौरान कढ़ी भी नहीं खानी चाहिए। इसके सेवन से पेट में एसिडिटी, कब्ज और लूज मोशन की समस्या हो सकती है। सावन में दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये भी दूषित दूध से बना होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
Tags: Saavan, Health Tips, Milk, milk products
Courtesy: news 18
फोटो: Inkhabar
सेहत के लिए वरदान है ठंडा दूध, जानें इसके फायदे
गर्म की जगह ठंडा दूध पीने के भी कई फायदे होते है। ये वजन कम करने में सहायक है क्योंकि इसे पीने से कैलोरी बर्न होती है। इसे पीने से पेट भरा रहता है और ओवर ईटिंग से बचाव होता है। ठंडा दूध पेट को ठंडा रखने के साथ एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाता है। ठंडे दूध को एनर्जी ड्रिंक के तौर पर पी सकती है, जो इंस्टेंट एनर्जी देते है।
Tags: cold milk, Milk, Weight Loss, calories
Courtesy: Zee News
फोटो: Patrika
बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए दूध में मिलाकर करें इन चीजों का सेवन
अगर आप दूध में लौंग डालकर पीते हैं तो इसके गुण दोगुने हो जाते हैं। दूध लौंग के मिलने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, सोडियम आयोडीन, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व मिलते है, जिससे शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ती है। हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है। साथ ही आपका शरीर मौसमी संक्रमण से बचा रहता है। दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।
Tags: Milk, cloves, Immunity, blood sugar
Courtesy: Newstrack
फ़ोटो: HealthShots
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए खाएं ये चीजें, डाइट में रोजना करें शामिल
हड्डियां हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग होती हैं। यह हमारे शरीर के दिल और फेफड़ों और बाकि हिस्सो की रक्षा करती हैं। इसलिए हमें ऐसा खाना खाना चाहिए जिसमे भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स हो ताकि हम मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को मेंटेन करके रख सकें। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए मखाना, खजूर, दूध और दही को अपने खान पान में अवश्य शामिल करना चाहिए
Tags: Bone, Health, Makhana, Milk, Curd
Courtesy: Zee News
फोटो: Beautiful Hamesha Blog
गोरी त्वचा पाने के लिए एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाए ये चीज
त्वचा को गोरा और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ ताजा गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब इन्हे पीसकर इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो ले। गुलाब की पंखुड़ियों को कच्चे दूध के साथ पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा गोरी और खूबसूरत हो जाती है।
Tags: alovera gel, rose, beautiful skin, Milk
Courtesy: Newstrack