Milkha Singh

फोटो: OUTLOOK INDIA

मिल्खा सिंह का कोरोना के चलते निधन

दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का 91 की उम्र में कोरोना के चलते जून 18 को रात 11 बजे निधन हो गया। उनकी पत्नी का 5 दिन पहले निधन हुआ था। मिल्खा सिंह का पिजाइमर अस्पताल में 15 दिन से इलाज चल रहा था। उन्हें जून 3 को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिल्खा सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने  श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने एक शानदार खिलाड़ी को खोया है। 

शनि, 19 जून 2021 - 09:20 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: milkha singh, Demise, flying sikh, runner

Courtesy: Dainik Bhaskar

Nirmla Kaur

फोटो: Outlook India

पूर्व महिला वॉलीबॉल कप्तान निर्मला कौर का COVID के कारण निधन

85 वर्षीय भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का जून 13 को कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया। जून 10 को उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, कौर का ऑक्सीजन स्तर गिर गया था, जिसके बाद उन्हें एचएफएनसी (उच्च प्रवाह नाक प्रवेशनी) और एनआईवी (गैर-इनवेसिव वेंटिलेटर) में स्थानांतरित कर दिया गया था। बाद में शाम को, उनके परिवार ने उनके निधन के बारे में एक बयान जारी किया।

सोम, 14 जून 2021 - 04:02 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nirmal Kaur, milkha singh, Covid-19

Milkha Singh

फोटो: Oneindia

ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए मिल्खा सिंह

भारत के 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह को जून 3 को "ऑक्सीजन का स्तर कम होने" के कारण चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मिल्खा सिंह हाल ही में कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौटे थे। इससे पहले मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर को भी कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

शुक्र, 04 जून 2021 - 01:02 PM / by सपना सिन्हा

Tags: milkha singh, Covid-19, Hospitals

Courtesy: TV9 Hindi News

Milkha Singh

फोटो: SportzCraazy

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मई 19 की देर रात उन्हें 101 डिग्री बुखार था, जिसके बाद जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके दो नौकर भी संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि घर के बाकि सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल अभी वे अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं। पिछले ही साल मिल्खा सिंह ने अपना 91वां जन्मदिन मनाया था। 

गुरु, 20 मई 2021 - 03:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: milkha singh, flying sikh, Coronavirus, covid positive

Courtesy: Amarujala News