फोटो: EnterHindi
पंजाब की कक्षाओं को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में मिला पहला स्थान
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 रिपोर्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मई 25 को जारी हुई है। इस रिपोर्ट में पंजाब ने कक्षा तीन, पांच और आठवीं के सभी विषयों में पहला स्थान हासिल किया है। बीते वर्ष नवंबर 12 को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 720 जिलों में मूल्यांकन किया गया है। इस लिस्ट में सर्वेक्षण में पंजाब से भी पीछे दिल्ली रही है।
Tags: Education, Indian Education, ministry of education, Education Ministry
Courtesy: ABP Live
फोटो: One India
गर्मी बढ़ने पर शिक्षा मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस
देश के कुछ हिस्सों में बढ़ती लू के बीच शिक्षा मंत्रालय ने मई 11 को स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। इसमे स्कूलों को वर्दी में ढील देने और अन्य नियमों के साथ स्कूल के समय को संशोधित करने के लिए कहा। इस समय देश के कई राज्यों में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे और सुबह आठ बजे से दो बजे तक है। इस समय गर्मी अपने चरम पर होती है और लू चलती है।
Tags: ministry of education, guidelines for schools, heatwave
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: DNA India
विनीत जोशी बनाए गए सीबीएसई के चेयरमैन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए चेयरमैन अब मणिपुर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत जोशी होंगे। शिक्षा मंत्रालय ने फरवरी 14 को इसकी घोषणा की है। वर्तमान में विनीत शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त है। विनीत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में निजी सचिव का पदभार भी संभाल चुके है। अब ये सीबीएसई चेयरमैन मनोज आहूजा का स्थान लेंगे, जो वर्ष 2020 में सीबीएसई के चेयरमैन बनाए गए थे।
Tags: CBSE, ministry of education, IAS Officer
Courtesy: Zee News
फोटो: Times Now
शिक्षा मंत्रालय ने 'पढ़े भारत' कैंपेन के लिए जारी की पुस्तकों की सूची
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 100 दिवसीय "पढ़े भारत" कैंपेन की शुरुआत के बाद अभियान की पहली पांच पुस्तकों की सूची जारी की है। इसमें एटॉमिक हैबिट्स बाय जेम्स क्लियर, लिटिल बुक ऑफ हैप्पीनेस बाय रस्किं बोंड, रिफ्लेक्शन बाय स्वामी विवेकानंद, चिलिका बाय कबीबरा राधानाथ रे, प्रायश्चित बाय फकीर मोहन सेनापति (ओडिया लेखक) की किताबों को शामिल किया गया है। इस अभियान का मकसद छात्रों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
Tags: Education, ministry of education, Education Minister, Dharmendra Pradhan
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: The Hindu
समिति ने की सिफारिश, वेदों और ग्रंथों को स्कूल सिलेबर में किया जाए शामिल
शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी स्थायी समिति ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसके जरिए स्कूलों में वेदों और प्राचीन ग्रंथों को शामिल करने की सिफारिश की है। समिति ने एनसीईआरटी और एससीईआरटी के सिलेबस में वेंदों और अन्य ग्रंथों में बताए गए जीवन और समाज संबंधित शिक्षा और ज्ञान को शामिल करने को कहा है। ये सुझाव भी दिया गया कि नालंदा, विक्रमशिला और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों से पठाने के तरीके सीखे जाएं।
Tags: Education, Education Ministry, ministry of education
Courtesy: ABP Live
फोटो: DNA
असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए अब PhD की अनिवार्यता खत्म: धर्मेंद्र प्रधान
उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए अब शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीएचडी की अनिवार्यता को अस्थाई रूप से खत्म किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे कुछ समय के लिए लगाई रोक बताते हुए, रद्द ना करने की बात कही है। इस आदेश के बाद रिक्त पदों को समय से भरकर शिक्षा को प्रभावित होने से बचाया जा सकेगा। हालांकि, प्रोफेसर बनने के लिए अभी भी NET क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
Tags: Dharmendra Pradhan, new rule, National Education Policy, ministry of education
Courtesy: AajTak News
फोटो: Wikipedia
दिल्ली विश्वविद्यालय में सितंबर 15 से खुलेंगे कॉलेज, करना होगा कोविड गाइडलाइन का पालन
दिल्ली विश्वविद्यालय में सितंबर 15 से ग्रेजुएट प्रथम और मास्टर्स कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के प्रैक्टिकल कॉलेज या विभाग स्थित लैब में हो सकेंगे। इसके अलावा लाइब्रेरी भी खुलेगी। लैब और लाइब्रेरी को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि छात्रों का विश्वविद्यालय या कॉलेज में आना वैकल्पिक है। विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों को कोरोना टीके की डोज लगवानी… read-more
Tags: Delhi university, COVID Guidelines, ministry of education, University Students
Courtesy: India.com
फोटो: Hindustan Times
देश में आज मनाया जा रहा है 'शिक्षक दिवस '
हर साल सितंबर पांच को देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। एक शिक्षक का किसी भी छात्र के जीवन में खास महत्व होता है। कहा जाता है कि किसी भी बच्चे के लिए सबसे पहले स्थान पर उसके माता-पिता और फिर दूसरे स्थान पर शिक्षक होता है। शिक्षक एक बच्चे के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है। एक शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा रहता है।कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान, शिक्षकों की कार्यशैली… read-more
Tags: Teacher's day, Sarvepalli Radhakrishnan, ministry of education
Courtesy: Brifly news
फोटो: Tribune India
एनसीईआरटी के स्थापना दिवस पर होगा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का संबोधान
एनसीईआरटी सितंबर एक को अपना 61वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समारोह को संबोधित करेंगे।कोरोना के दौरान भी एनसीईआरटी लगातार छात्रों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर बनाने में जुटा रहा, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो। कोरोना महामारी के कारण बच्चों की शिक्षा पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मद्देनजर भी संगठन ने अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है… read-more
Tags: ministry of education, NCERT, Dharmendra Pradhan, New Education Policy
Courtesy: News Nation
फोटो: Aajtak
कुवैत और दुबई में भी आयोजित होगी नीट (यूजी) की प्रवेश परीक्षा!
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा, नीट-2021, सितंबर 12 को आयोजित की जानी है। इसी संबंध में इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन कुवैत के बाद दुबई में भी किया जाएगा, कुवैत में पहले ही केंद्र निर्धारित कर दिया गया था। इस प्रकार मध्य एशिया में रह रहे एनआरआई अभिभावकों और विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कोविड महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अफरातफरी और दबाव से राहत मिलेगी।
Tags: NEET, ministry of education, Exam
Courtesy: Abp news