India helps Afghanistan

फोटो: Twitter

भारत ने अफगानिस्तान भेजा 2000 टन गेहूं, अबतक की कुल 8000 टन गेहूं की मदद

भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को 2000 टन गेहूं की चौथी खेप भेजी है। भारत चार बार में कुल 8000 टन गेहूं भेज चुका है। ये जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मार्च 15 को ट्वीट कर दी है। इससे पूर्व भारत ने फरवरी 12 को अफगानिस्तान में गेंहू भेजने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ एक एमओयू पर भी साइन किए थे।

बुध, 16 मार्च 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Afghanistan, India, arindam bagchi, Ministry of External Affairs

Courtesy: NDTV News

Arindam Bagchi

फोटोः saffronfactor.com

भारतीय विदेश मंत्रालय ने उपराष्ट्रपति के अरुणाचल दौरे पर चीन की आपत्ति को किया खारिज

चीन द्वारा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर आपत्ति व्यक्त करने को भारत ने अक्टूबर 13 को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का ‘अटूट और अभिन्न' हिस्सा बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत का कोई भी नेता किसी भी भारतीय राज्य की यात्रा कर सकता है। बागची ने चीन द्वारा दिए गए ऐसे बयानों को खारिज कर दिया है। 

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 04:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: China, Ministry of External Affairs, National, Arunachal Pradesh

Courtesy: NDTV NEWS

Saudi Foreign Minister

फोटो: Hindustan Times

भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे सऊदी अरब के विदेश मंत्री

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद सितंबर 19 को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। प्रिंस फैसल सितंबर 19 को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरे में सऊदी अरब द्विपक्षीय मुद्दों व अफगानिस्तान व ईरान जैसे मुद्दों पर बातचीत करेगा। सऊदी अरब ने अभी तक अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है। 

रवि, 19 सितंबर 2021 - 04:30 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Saudi Arabia, foreign Minister, Ministry of External Affairs, Bilateral Talk

Courtesy: Patrika

Arindam Bagchi

फोटो: Twitter

काबुल में भारतीय का अपहरण के बाद संबंधित पक्ष से संपर्क में है विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने सितंबर 14 को काबुुल में किडनैप हुए भारतीय मूल के नागरिक बंसरीलाल आरंदेह के विषय सितंबर 16 को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम संबंधित पक्षों से संपर्क में हैं।स्थानीय प्रशासन इस विषय पर कार्रवाई कर रहा है। बंसरीलाल आरंदेह का परिवार हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। वो एक व्यवसयी हैं जो कि पिछले 20 वर्षोंं से काबुल में व्यापार कर रहे हैंं।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 08:35 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ministry of External Affairs, Kabul, Kidnapped, Afgainsthan

Courtesy: India.Com

Denmark PM

फोटो: Twitter

एकमात्र ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के तहत डेनमार्क भारत का बेहद खास सहयोगी: जयशंकर

भारत डेनमार्क संयुक्त आयोग की बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के एक मात्र हरित रणनीति सहयोगी के रूप में डेनमार्क को भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया है। सितंबर दो से सितंबर पांच तक चली इस तीन दिवसीय यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों का विकास करना था, जिसमें भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन से मुलाकात के दौरान अफगानिस्तान, वैश्विक मुद्दे तथा अन्य द्विपक्षीय मामलों सहित पर्यावरण की सुरक्षा के विषय पर… read-more

सोम, 06 सितंबर 2021 - 07:25 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ministry of External Affairs, S Jaishankar, Denmark, National

Courtesy: Jagran

India Taliban bilateral meet

फोटो: India Today

भारत और तालिबान के बीच हुई आधिकारिक बातचीत

भारत सरकार ने अगस्त 31 को पहली बार आधिकारिक रुप से तालिबान से दोहा में बातचीत की। तालिबान के अनुरोध पर आयोजित इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल और तालिबान की ओर से उनके नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने किया। बैठक में कुछ विषयों पर चर्चा हुई जिसमें अफगानिस्तान में फसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और वापसी पर चर्चा हुई। तालिबान ने इन मुद्दों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है। 

बुध, 01 सितंबर 2021 - 12:35 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ministry of External Affairs, India, Taliban, National

Courtesy: India.com

UN FORCES

फोटो: EconomicTimes.com

भारत ने यूएन के सहयोग से लॉन्च किया यूनाइट अवेयर मंच

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा और सुरक्षा में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से अगस्त 18 को 'यूनाइट अवेयर' नामक एक तकनीकी मंच लॉन्च किया है। मंच को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। यूनाइट अवेयर प्लेटफॉर्म संयुक्त राष्ट्र के सैन्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान इलाके से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। यूएनएससी की  वर्तमान अध्यक्षता भारत के पास है।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: UNO, Ministry of External Affairs, Unpeacekeeping forces, Technology

Courtesy: Punjab Kesari

Cabinet committee on security meeting

फोटो: ANI

पीएम मोदी ने दिए अफगान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 17 को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की मीटिंग में सभी भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाने के निर्देश दिए हैं। अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों के साथ अफगानिस्तान के हिंदू और सिख नागरिक भी भारत आ सकेंगे। अगस्त 17 को भारतीय वायुसेना द्वारा 120 लोगों को अफगान से वापस लाया गया है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने उड़ानों की बहाली होते ही अन्य भारतीयों को स्वदेश लाने की बात कही है।

बुध, 18 अगस्त 2021 - 01:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: PM Narendra Modi, Cabinet Committee on Security, Afganistan crisis, Ministry of External Affairs

Courtesy: India TV

Manpreet Vohra

फोटो: Twitter

ऑस्ट्रेलिया में मनप्रीत वोहरा होंगे भारत के नए उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को ऑस्ट्रेलिया में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। मनप्रीत वोहरा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी वर्तमान में मैक्सिको में भारत के राजदूत है। विदेश मंत्रालय ने इस खबर की जानकारी दी। वोहरा की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई जब भारत और ऑस्ट्रेलिया  के रिश्ते काफी बेहतरी की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशो के प्रधानमंत्री एक दूसरे के काफी अच्छे मित्र भी हैं और सोशल मीडिया पर एक दूसरे की प्रशंसा भी कर चुके हैं… read-more

सोम, 01 मार्च 2021 - 07:31 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: India - Australia Relations, manpreet vohra, Australia, Ministry of External Affairs

Courtesy: NEWS 18