Kids Malnutrition

फोटो: Science News

भारत में 33 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, आरटीआई में सामने आई जानकारी

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि भारत में 33 लाख बच्चे कुपोषित है। इनमें से आधे बच्चे अधिक गंभीर श्रेणी में आते हैं जो कि महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात से ताल्लुक रखते है। आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 14 तक 17.76 लाख बच्चे गंभीर तौर से कुपोषित थे जबकि मध्यम तौर पर कुपोषित बच्चों की संख्या 15.46 लाख थी। पिछले एक वर्ष में कुपोषित बच्चों की संख्या में 91% का इजाफा हुआ है।

सोम, 08 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: malnutrition, Women and Child Development, Ministry of Women and Child Development

Courtesy: AajTak News

Smriti Irani

फोटो: The Statesman

स्मृति ईरानी ने G-20 के 'पहले महिला शक्तिकरण मंत्रीस्तरीय सम्मेलन' को किया संबोधित

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले G-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन का आयोजन अगस्त 26 को इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में हाइब्रिड प्रारूप में किया गया था। इस दौरान सरकार द्वारा जेंडर इक्विलिटी को बढ़ावा देने, महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने वाली कई नितियां साझी की। जी20 सम्मेलन में यह स्वीकार किया कि एसटीईएम, फाइनेंशियल, डिजिटल साक्षरता जैसे अन्य मुद्दों… read-more

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 08:30 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ministry of Women and Child Development, G-20 Summit, Women Empowerment, smriti irani

Courtesy: Khas Khabar.com

Rekha sharma

फोटो: All Exam Guru

राष्ट्रिय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त हुई रेखा शर्मा

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने अगस्त 7 को अधिसूचना जारी कर कहा "केंद्र सरकार श्रीमती रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के रुप में अगस्त 7 से तीन वर्ष की अवधि तक, अथवा 65 वर्ष की आयु तक, अथवा आगामी आदेश तक, इनमे से जो भी पहले हो, के लिये पुनः मनोनित करती है।" रेखा शर्मा वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष हैं।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 12:30 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: President, Ministry of Women and Child Development

Courtesy: UNI News