Mint

फोटो: Ugaoo.Com

सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है पुदीना

जिन लोगों को गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या है उन्हें पुदीनेका सेवन नहीं लरना चाहिए। इससे पेट को नुक्सान हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी पुदीना हानिकारक होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पुदीने की चाय पीने से गर्भपात का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। अधिक मात्रा में पुदीने का इस्तेमाल गला भी बंद कर सकता है। अधिक मात्रा में पुदीने का प्रयोग किडनी और आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

शनि, 13 मई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mint leaves, side effects, Kidney

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Mint Leaves For Beauty

फोटो: Wisdom Be Live

पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए करें पुदीने का इस्तेमाल

चेहरे से पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने के पत्तों को पीसकर इसमें हल्दी और गुलाब जल मिलाएं। अब इसे अपने पर लगा लें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को सुखाकर पीस लें। अब इसमें गुलाबजल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। 

गुरु, 03 मार्च 2022 - 08:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mint leaves, pimples, rose water

Courtesy: Newstrack

Benefits Of Eating Leaves

फोटो: Vizaggrocers

सुबह खाली पेट इन पत्तियों का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ढेरों फायदे

नीम में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी व पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है। खाली पेट इनका सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम रहता है। इसके अलावा इससे स्किन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर पुदीने का सेवन सुबह खाली पेट करने से पेट व मुंह संबंधी समस्याएं दूर होती है। इनके अलावा करी पत्ता, अजवाइन और जामुन की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। … read-more

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: benefits of eating leaves, mint leaves, EMPTY STOMACH

Courtesy: Panjab Kesari

Mint leaves

फोटो: Ugaoo.com

गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं पुदीने की पत्तियां

आयुर्वेद के अनुसार पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। नियमित रूप से पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से गर्मियों में लू से बचाव होता है। पुदीने की पत्तियां त्वचा से जुड़े रोगों को ठीक करने में भी बेहद लाभकारी होती है। अगर आप साँसों से आने वाली बदबू की समस्या से परेशान हैं तो पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी एवं हैजा जैसी बीमारी के प्रभाव को रोकने में भी पुदीना मददगार है।

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 09:31 PM / by Shruti

Tags: mint leaves, Health Tips, summer, Ayurveda, Nature Medicine

Courtesy: Sports Keeda News

morning sickness

फोटो: stocksy

सुबह की थकान को दूर करता है ये होममेड ड्रिंक

अगर आपको सुबह उठने के बाद थकान महसूस होती है तो 1 चुकंदर, 1 गाजर, 1 अनार, 7 से 8 करी पत्ते, 1 टुकड़ा अदरक, आधा नींबू, धनिया के पत्ते, और पुदीने के पत्ते लेकर मिक्सी में डालकर आधे गिलास पानी के साथ पीस लें। अब इसे छलनी से गिलास में छान लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पियें। नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीने से आपकी सुबह की थकान दूर हो जाएगी और आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे ।

शनि, 10 अक्टूबर 2020 - 06:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: morning sickness, beatroot, mint leaves, blood sugar

Courtesy: panjab kesari