kyiv attack

फोटोः Al Jazeera

राजधानी कीव पर मिसाइल गिरा सकता है रूस, अलर्ट जारी कर लोगो की दी गयी चेतावनी

यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास मार्च नौ की सुबह एक हवाई अलर्ट घोषित किया गया, जिसमें कीव क्षेत्र निवासियों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है। कीव के क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम पर कहा "कीव क्षेत्र - एयर अलर्ट। मिसाइल हमले का खतरा है। सभी को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिए।" रूस कभी भी कीव शहर पर मिसाइल से हमला कर सकता है। 

बुध, 09 मार्च 2022 - 03:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Kyiv, Missile, Attack

Courtesy: India Tv

brahmos missile

फोटो: Zee News

फिलीपींस ने भारत से खरीदी ब्रह्मोस मिसाइल

फिलीपींस ने भारत से जनवरी 28 को ब्रह्मोस मिलाइस खरीदी है। जनवरी 28 को फिलीपींस के रक्षा मंत्रालय और फिलीपींस नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत के राजदूत और ब्रह्मोस लिमिटेड की उपस्थिति में करार किया है। दोनों देशों के बीच ये सौदा लगभग 37.50 करोड़ रुपये में हुआ है। बता दें कि ब्रह्मोस के समंदर से लॉन्च होने वाली एंटी शिप क्रूज मिलाइल के वर्जन को फिलीपींस ने खरीदा है।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: India, Philippines, Missile, BrahMos Missiles

Courtesy: ABP Live

DRDO Missile

फोटो: Firstpost

भारत की सैन्य शक्ति में हुआ इजाफा, बैलिस्टिक मिसाइल "प्रलय" का सफल परीक्षण

भारत ने सतह से सतह पर वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल "प्रलय" का दिसंबर 22 को सफल परीक्षण किया है। ओडिशा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड पर डीआरडीओ द्वारा निर्मित इस मिलाइल का परीक्षण किया गया। इस मिसाइल की क्षमता 150 से 500 किलोमीटर तक वार करने की है। यह मिसाइल एक टन तक वॉरहेड लेने में सक्षम है। इस परीक्षण के साथ भारत की सैन्य ताकत में बढ़ोतरी हुई है।

बुध, 22 दिसम्बर 2021 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Missile, missile testing, DRDO

Courtesy: ABP News

Ballistic Missile

फोटो: Lokmat

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का हुआ सफल परीक्षण

भारतीय सेना की ताकत में इजाफा करते हुए अक्टूबर 27 को बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल की कुल रेंज 5000 किलोमीटर है। इसे शाम 7.50 पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया, जिसके बाद भारतीय सेना की शक्ति में इजाफा हुआ है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ ही सरकार ने साफ किया कि उनकी नीति पहले किसी हथियार को इस्तेमाल न करने वाली ही रहेगी। 

गुरु, 28 अक्टूबर 2021 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Missile, missile testing, भारतीय सेना, National

Courtesy: Aajtak news

US Conducts Successful Flight Test

फोटो: Shortpedia

अमेरिका ने किया रेथियॉन हाइपरसोनिक हथियार का सफल उड़ान परीक्षण

पेंटागन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने रेथियॉन नामक एक वायु-श्वास हाइपरसोनिक हथियार का परीक्षण किया है। यह हथियार ध्वनि की गति से पांच गुना तेज गति से यात्रा करने में सक्षम है। इसे रूस की त्सिरकोन के प्रति वाशिंगटन की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा सकता है, एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ हाइपरसोनिक मिसाइल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। उन्नत मिसाइल का निर्माण रेथियॉन टेक्नोलॉजीज द्वारा… read-more

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 12:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: us conducts successful flight test, raytheon hypersonic weapon, Missile

Courtesy: Global Prabhat

agni-5

फोटोः TV9 Bharat

पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण करने के लिए भारत है तैयार

भारत अपनी पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण करने के लिए तैयार है। इसका परीक्षण सितंबर 23 को होने वाला था लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अब यह अक्टूबर महीने में होगा। यह मिसाइल 5000 किलोमीटर तक के क्षेत्र में हमला कर सकता है। इससे एशियाई देशों सहित अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों का नाश हो सकता है। इस परीक्षण से चीन नाखुश है और उसने शांति, सुरक्षा बरतने की भी बात कही है।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 12:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: first trial, agni-v, Missile

Airstrike

फोटो: The Indian Express

सीरिया ने इजराइल पर लगाया हवाई हमले का आरोप

सीरिया ने बृहस्पतिवार को इजराइल पर मध्य प्रांत में एक हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। पहचान ना बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि एयर डिफेंस ने गुरुवार तड़के हुए हमले में अधिकांश मिसाइलों को मार गिराया। इजराइल कई साल से ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार सीरिया ने इजराइल पर हमले का आरोप लगाया है वहीं,इजराइल ऐसे किसी हमले से इनकार करता रहा है।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Israel, syria, Missile, Airstrike

Courtesy: Republic bharat

Bramhos long range version

फोटो: Stuff Unknown

परीक्षण में फेल हुआ ब्रह्मोस का लॉन्ग रेंज वर्जन

दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और भारत के सबसे विश्वसनीय मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस टेस्ट फायरिंग के दौरान फेल हो गया।  जुलाई 13 की सुबह ओडिशा के तट पर ब्रह्मोस के अपडेटेड वर्ज़न का परीक्षण किया जा रहा था। ये 450 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता रखता है। माना जा रहा है कि मिसाइल के प्रोपल्सन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण मिसाइल लॉन्च होते ही जमीन पर गिर पड़ा।

मंगल, 13 जुलाई 2021 - 01:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bramhos, Missile, National, DRDO

Courtesy: Dainik Bhaskar

Agni Prime Missile

फोटो: India TV

डीआरडीओ ने किया अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण

मोबाइल लॉन्चर से भी फायर किए जाने की क्षमता वाली अग्नि प्राइम का डीआरडीओ द्वारा सफल परीक्षण किया गया है। यह परीक्षण 28 जून सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर ओडिशा के तट पर किया गया। अग्नि वर्ज़न की सबसे अत्याधुनिक मिसाइल अग्नि प्राइम को अग्नि 4 और अग्नि 5 दोनों की तकनीकी को मिलकर तैयार किया गया है। अग्नि प्राइम की मारक क्षमता 1500 किलोमीटर तक है। 

सोम, 28 जून 2021 - 01:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Agni Prime, Missile, DRDO, भारतीय सेना

Courtesy: Amar Ujala

Indian Missile

फोटो: Ajai Shukla

डीआरडीओ द्वारा किया गया आकाश न्यू जनरेशन मिसाइल का सफल परीक्षण

डीआरडीओ ने इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से आकाश एनजी (न्यू जेनरेशन) मिसाइल का जनवरी 25 को ओडिशा के तट से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। एनजी एक सरफेस-टू-एयर मिसाइल है जिसका उपयोग भारतीय वायुसेना द्वारा किया जा सकेगा। यह मिसाइल 4321 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है, और इसका प्रयोग हवाई खतरों को रोकने के लिए किया जा सकेगा। यही नहीं इस मिसाइल को एक एंटी मिसाइल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

सोम, 25 जनवरी 2021 - 06:01 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: DRDO, Akash Ng Missile, Missile, missile testing

Courtesy: Jagran News