फोटोः Amrit Vichar
नासा ने बढ़ाई चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अभियान की अवधि
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने अभियान का समय वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया है जिसमें वह अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने वाली थी। यह अभियान 2024 में होना था। इस बात की जानकारी नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने नवंबर 9 को दी। उन्होंने बताया है कि अभियान में लैंडिग सिस्टम विकसित करने के लिए पर्याप्त धन नहीं देने एवं ‘ब्ल्यू ओरिजिन’ की ओर से कानूनी चुनौतियों के कारण काम में रुकावट आई है।
Tags: NASA, mission, BLUE ORIGIN, science news
Courtesy: Navbharat Times
फोटोः Mint
नितिन गडकरी: भारत भविष्य में दूसरे देशों को बेच सकेगी इलेक्ट्रिक बैटरी
भारत में अक्टूबर 8 को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 19वें संस्करण की शुरुआत हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पॉल्यूशन और अर्थव्यस्था के कारण हमारे देश में परेशानियां आ रही है। किन्तु भारत में पिछले वर्ष के तुलना में वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 140% बढ़ गई है। इसके साथ ही भारत खुद ही लीथियम आयन बैटरी का निर्माण कर रहा है और भारत भविष्य में दूसरे देशों को भी इलेक्ट्रिक बैटरी बेच सकेगी।
Tags: india today conclave, mission, electric green economy, Nitin Gadkari
Courtesy: Aajtak News