अमेरिका में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लग सकेगा टीका
कोविड 19 वैक्सीन अब पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी लगाई जाएगी। अमेरिका के एफडीए के मेडिकल पैनल ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन लगाने की सिफारिश की है। बता दें कि दुनिया में अबतक छोटे बच्चों को टीका नहीं लगा है। एफडीए ने फाइजर और मॉडर्ना दोनों द्वारा बच्चों को दी जाने वाली डोज को प्रभावी और सुरक्षित पाया है। ऐसे में दोनों को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।
Tags: covid 19, COVID 19 VACCINE, Moderna, Pfizer
Courtesy: ABP Live
ब्रिटेन में 6 से 11 साल के बच्चों को लगेगी मोर्डना द्वारा विकसित "स्पाइकवैक्स" वैक्सीन
ब्रिटेन ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना द्वारा विकसित ‘स्पाइकवैक्स’ को 6 से 11 साल तक के बच्चों के लिए मंज़ूरी दे दी है। ब्रिटेन के दवा नियामक मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी के मुताबिक यह टीका सुरक्षा , गुणवत्ता और असर के सभी मायनों पर खरा उतरा है और 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। बता दें कि ब्रिटेन ने पहले 6 और टीकों को मंजूरी दी है।
Tags: Moderna, Britain, children, Coronavirus
Courtesy: News18hindi
मॉडर्ना की 75 लाख डोज़ को कोवेक्स कार्यक्रम के तहत भारत में देने की पेशकश
अमेरिकी वैक्सीन मॉडर्ना की भारत मे 75 लाख डोज़ की पेशकश कोवैक्स कार्यक्रम के तहत की गई है। यह जानकारी WHO ने दी है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने हाल ही में कहा था कि सरकार मॉडर्ना और फाइजर से कोविड-19 वैक्सीन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रही है। दोनों ही कंपनियां वैक्सीन दिए जाने पर किसी मरीज को होने वाली शारीरिक परेशानियों को लेकर कानूनी कार्रवाई से छूट मांग रही हैं।
Tags: Moderna, COVAX, WHO, Pfizer
Courtesy: NDTV News
फाइजर और मॉडर्ना से हटाया गया 'पोस्ट-लॉन्च ब्रिजिंग ट्रायल'
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने फाइजर और मॉडर्ना जैसी विदेशी वैक्सीन पर 'पोस्ट-लॉन्च ब्रिजिंग ट्रायल' करने की शर्तों को हटा दिया है। इसका मतलब यह है कि अब अमेरिकी एफडीए, ईएमए, यूके एमएचआरए, पीएमडीए जापान और WHO द्वारा सस्वीकृत वैक्सीन भारत में सीधा इस्तेमाल की जाएंगी। अमेरिका में मॉडर्ना की 12 करोड़ 40 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। भारत में कोरोना टीके की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Tags: Pfizer-BioNTech Vaccine, Moderna, Corona Vaccine, DCGI
Courtesy: Abp Live
भारत को इस साल मिलेंगी फाइजर वैक्सीन की पाँच करोड़ डोज
अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर भारत को इस साल वैक्सीन की पाँच करोड़ डोज देने को तैयार है, लेकिन इसके साथ कंपनी क्षतिपूर्ति के साथ ही कई महत्वपूर्ण नियामक छूट चाहती है। फाइजर द्वारा पाँच करोड़ वैक्सीन डोज में से एक करोड़ डोज जुलाई, एक करोड़ अगस्त, सितंबर में दो करोड़ और फिर अक्टूबर में एक करोड़ वैक्सीन दी जाएगी। वहीं भारत में अगले साल तक एक अन्य अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना अपनी सिंगल डोज वैक्सीन लॉन्च कर सकती है।
Tags: Pfizer, Vaccination, Coronavirus, Covid-19, Moderna
Courtesy: Aajtak News
फाइज़र और मॉडर्ना के आर्डर पहले से हुए बुक, भारत को करना होगा इंतजार
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर होने पर दो बड़ी फार्मा कंपनियों ने राज्यों को टीका देने से इनकार कर दिया है। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि फाइजर हो या मॉडर्ना, हम केंद्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। यह तो उनके सरप्लस पर निर्भर करेगा कि वो कब टीका दे सकते हैं। फाइजर और मॉडर्ना दोनों के पास पहले ही ज्यादा ऑर्डर हैं।
Tags: vaccine, Pfizer, Moderna, Health Ministry
Courtesy: News 18
गर्भवती महिला ने कोरोना टीकाकरण के बाद एंटीबॉडी वाली बच्ची को दिया जन्म
ऐसा पहला मामला है की पहले से कोरोना की प्रतिरक्षा लेकर एक बच्ची दुनिया में आई है। अमेरिका के न्यूयार्क में छत्तीस हफ्ते की एक गर्भवती महिला को कोरोना की प्रमाणित मॉडर्ना एमआरएनए टीका दिया गया था। टीकाकरण के तीन हफ्ते बाद ही महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ व तंदुरुस्त है। साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि गर्भवती महिला को टीका देने से नवजात शिशु में भी प्रतिरक्षण विकसित होता है।
Tags: Moderna, New born, anti body
Courtesy: Amar ujala
UN Chief ने लगवाई वैक्सीन, भारत की क्षमताओं को लेकर की प्रशंसा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने मॉडर्न वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है, जिसके बाद उन्होंने भारत देश की प्रशंसा की और लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा की ''मुझे लगता है कि भारत की वैक्सीन बनाने की क्षमता आज दुनियाभर के लिए एक सर्वश्रेष्ठ संपदा है।'' उन्होंने यह भी कहा की हमें यह… read-more
Tags: United Nations, Covid-19 Vaccine, Antonio Guterres, Moderna
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR