Cylinders

फोटो: Nai Dunia

मोदी सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में की 157 रुपए की कटौती, आज से लागू होंगी कीमतें

मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने के बाद अब कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 157 रुपये कम होकर अब 1522.50 रुपये हो गई है। यह दर आज यानी 1 सितंबर से लागू हो गई है। 

शुक्र, 01 सितंबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Modi Government, Reduction, Prices, LPG cylinders

Courtesy: India TV

PM Modi

फोटो: Getty Images

मोदी सरकार ने चिकित्सा उपचार चाहने वाले विदेशियों के लिए शुरू की आयुष वीज़ा श्रेणी

नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत में चिकित्सा उपचार चाहने वाले विदेशियों के लिए आयुष वीज़ा श्रेणी की शुरुआत की। आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इस वीज़ा श्रेणी की शुरूआत का उद्देश्य भारत में चिकित्सा मूल्य यात्रा को बढ़ावा देना और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा की वैश्विक मान्यता को मजबूत करना है। आयुष वीज़ा की शुरूआत हील इन इंडिया पहल के लिए भारत के रोडमैप का हिस्सा है।

बुध, 09 अगस्त 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Modi Government, introduces, ayush visa category, Foreigners

Courtesy: India TV News

Rajiv Gauba

फोटो: Lokmat News

मोदी सरकार ने फिर एक साल के लिए बढ़ाया कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का कार्यकाल

मोदी सरकार ने अगस्त तीन को कैबिनेट सचिव के रूप में आईएएस राजीव गौबा का कार्यकाल एक बार फिर एक साल के लिए बढ़ा दिया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राजीव गौबा, आईएएस - झारखंड 1982 बैच - को एआईएस (डीसीआरबी) नियम, 1958 और नियम 56 में छूट देते हुए एक वर्ष की अतिरिक्त अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी।

शुक्र, 04 अगस्त 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajiv gauba, Modi Government, extends, cabinet secretary

Courtesy: Aajtak News

Justice chandrachud

फ़ोटो: Indiatoday

देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस चंद्रचूड़

देश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी का नाम अक्टूबर 11 की सुबह केंद्र सरकार को भेज दिया है। जानकारी है कि, उन्होंने जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का नाम बतौर अपने उत्तराधिकारी भेजा है।यानी की जस्टिस चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। यूयू ललित ने सरकार को दिए पत्र की प्रतिलिपि भी चंद्रचूड़ को सौंपी है। जस्टिस चंद्रचूड़ नवंबर 9 को पदभार संभालेंगे क्योंकि… read-more

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Justice chandrachud, Justice U U Lalit, Successor, Modi Government

Courtesy: Amar ujala

U u lalit

फ़ोटो: Ndtv.com

अगले महीने रिटायर होंगे चीफ जस्टिस, केंद्र ने उत्तराधिकारी नामित करने के लिए लिखा पत्र

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश चीफ जस्टिस यूयू ललित आगामी नवंबर महीने में अपने पद से रिटायर होने वाले हैं। केंद्र सरकार ने अक्टूबर 7 की सुबह उन्हें पत्र लिखकर अपना उत्तराधिकारी नामित करने कहा है। सूत्रों की माने तो न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ चीफ जस्टिस ललित के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और वे इस पद के प्रमुख दावेदार हैं। बता दें कि भारत में चीफ जस्टिस द्वारा अपना उत्तराधिकारी नामित करने की परंपरा 50 साल पुरानी है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 07:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chief Justice of India, Justice U U Lalit, Modi Government, nominations

Courtesy: Indiatv

R venkataramani

फ़ोटो: Indian express

केंद्र सरकार ने आर वेंकटरमणि को नियुक्त किया भारत का नया अटॉर्नी जनरल

देश के जाने माने वकील आर वेंकटरमणि को केंद्र सरकार ने भारत का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है। वेंकटरमणि की यह नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। सितंबर 30 के बाद वे वर्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे। गौरतलब है कि वेंकटरमणि से पहले सरकार ने दिग्गज वकील मुकुल रोहतगी को अटॉर्नी जनरल बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Attorney General For India, Modi Government, r venkataramani, Advocate

Courtesy: Live hindustan

Kisan andolan

फ़ोटो: Aajtak

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब में रेल रोकने का किया एलान, अक्टूबर में होगा आंदोलन

पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन का एलान कर दिया है और अक्टूबर 3 के दिन पंजाब भर में किसान रेल रोकेंगे। कमेटी का कहना है की पंजाब व केंद्र की सरकारें किसानों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही हैं इसलिए मजबूरन किसानों को रेल रोको आंदोलन करना पड़ रहा है। बता दें कि यह आंदोलन केंद्र सरकार द्वारा बिजली वितरण निजी हाथों में देने के खिलाफ होने वाला है।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, train stoppage, Punjab, Modi Government

Courtesy: Amar ujala

Bhagwant maan

फ़ोटो: Indiatoday

विधानसभा विशेष सत्र को राज्यपाल ने किया रद्द, विश्वास मत करना चाहती थी आप: पंजाब

पंजाब में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा सितंबर 22 के दिन बुलाए गए विशेष सत्र को रद्द कर दिया है। दरअसल आप के अनुसार राज्य में भाजपा, सरकार गिराना चाहती है जिसके चलते भगवंत मान सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत हासिल करने करने का फैसला किया था। अब राज्यपाल के सत्र रद्द करने वाले फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल पर कई आरोप लगाए है और उन्हें केंद्र का आदमी बताया है।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Punjab, Vidhansabha, Governer, Modi Government

Courtesy: Live hindustan

Elephants

फोटो: Treehugger

अब हाथियों को बचाने की कवायद में जुटी मोदी सरकार

केंद्र सरकार अब देश में मौजूद हाथियों को सुरक्षित रखने में जुट गई है। इस दिशा में सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने 'एलिफेंट्स प्रोजेक्ट' को शुरू किया है। इस दिशा में पर्यावरण मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने भी बड़ा फैसला किया है। सरकार ने 1800 किमोलीटर रेलवे ट्रैक के संवेदनशील बिंदुओ की पहचान की है, जहां हाथियों के साथ अधिकतर घटनाएं होती है। यहां ऐसे उपाय किए जाएंगे ताकि हाथियों को नुकसान ना पहुंचे।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Elephants, RAILWAYS, Environment Ministry, Modi Government

Courtesy: Zee News

Raj Babbar

फोटो: ThePrint

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने की मोदी सरकार की तारीफ

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने अब मोदी सरकार की 'प्रधानमंत्री जन धन योजना' की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने मोदी सरकार की मनमोहन सरकार से तुलना करते हुए कहा की इस योजना ने आठ वर्ष पूरे किए है। लोगों तक बिना दखल के पैसा पहुंचा जो एक क्रांति है। इस योजना में आधी से अधिक खाताधारक महिलाएं है। बता दें कि मनमोहन सरकार में भी 'आपका पैसा आपके हाथ' योजना शुरू… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Modi Government, Congress, Raj Babbar, Jan Dhan Yojana

Courtesy: ABP Live