Manish sisodiya and arvind kejriwal

फ़ोटो: Hindustan times

केजरीवाल ने लगाया बीजेपी पर आरोप -"दिल्ली सरकार गिराने के लिए बीजेपी ने छिपाकर रखे है 800 करोड़ रुपए"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा के ऑपरेशन लोटस में 5000 करोड़ रुपए खर्च होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अब तक देश के अलग अलग राज्यों में 277 विधायकों की खरीद फरोख्त की है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी सरकार गिराने के लिए बीजेपी ने 800 करोड़ रुपए छिपाकर रखे है जिससे भाजपा आम आदमी पार्टी के 40 विधायक तोड़ने वाली है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, BJP, Modi Government

Courtesy: Indiatv

Manish sisodiya

फ़ोटो: Hindustan times

विधानसभा में केंद्र सरकार पर बरसे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने विधानसभा के अपने संबोधन में केंद्र सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने इस दौरान अपने ऊपर लगे शराब घोटाले का भी ज़िक्र किया, जिसमें सीबीआई ने उनके घर छापा मारा था। सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई की एफआईआर पूरी तरह से फर्जी है और धूल में लट्ठ मारना है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी सीबीआई ने कार्यवाही की है। 

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Manish Sisodia, CBI, Modi Government, fake report

Courtesy: Tv9hindi

rss

फोटो: Odisha Bytes

पर्यावरण को बचाने के लिए स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग देगा संघ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर्यावरण के बचाव की दिशा में अहम कदम उठाने जा रहा है। संघ अपने सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण बचाने की ट्रेनिंग देगा। अखिल भारतीय स्तर पर वरिष्ठ प्रचारक गोपाल आर्य के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गई है। इस अभियान का नाम संघ की ओर से “सुमंगलम” रखा गया है। इस अभियान से केंद्रत सरकार के पांच मंत्रियों को भी जोड़ा जाएगा। इस अभियान से किसानों और आम आदमी को जोड़ने का प्रयास होगा।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Worker, environment, Modi Government

Courtesy: News 18 Hindi

Aims

फ़ोटो: the print

देश के एम्स अस्पतालों के बदले जाएंगे नाम, सरकार कर रही तैयारी

मोदी सरकार ने देश के सभी एम्स अस्पतालों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है जिसमें सभी एम्स अस्पतालों के नाम स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की ऐतिहासिक घटनाओं अथवा स्मारकों पर रखे जाने की बात है। जानकारी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस मामले में सुझाव मांगे जाने के बाद एम्स ने नामों की सूची सौंप दी है। बता दें कि मोदी सरकार द्वारा एम्स अस्पताल के कई प्रणालियों में लगातार बदलाव किए गए है।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 04:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Modi Government, aims, Name Change, Medical institutions

Courtesy: Live hindustan

Rahul gandhi

फ़ोटो: Indiatoday

टैक्स वसूलने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया मोदी सरकार पर वार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर कॉरपोरेट के मुकाबले जनता से अधिक टैक्स वसूलने का आरोप लगाया है। ट्वीटर पर एक ग्राफ ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा -"लोगों पर करों को बढ़ाया गया, ‘मित्रों' के लिए करों में कटौती की गई- सूट-बूट-लूट सरकार के कामकाज का ‘स्वाभाविक तरीका।" बता दें की इस ग्राफ में कांग्रेस और… read-more

सोम, 22 अगस्त 2022 - 04:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rahul Gandhi, Modi Government, tax collection, Tweets

Courtesy: Punjab kesari

working conditions office

फोटो: SwissInfo

सप्ताह में चार दिन जाना होगा ऑफिस, जुलाई से लागू होगा नियम

केंद्र सरकार चार नए लेबर कोड जुलाई से लागू करने की तैयारी में है, जिसके बाद ऑफिसों में बड़ा बदलाव होगा। लेबर कोड लागू होने से काम के घंटे, टेक होम सैलरी और पीएफ में भी बड़ा बदलाव होगा। माना जा रहा है कि सरकार इस कोल डो जुलाई एक से लागू कर सकती है। नए कोड में काम के अधिकम 12 घंटे करने का प्रस्ताव है। कर्मचारी को हर 5 घंटे में 30 मिनट का ब्रेक मिलेगा।

सोम, 13 जून 2022 - 01:31 PM / by रितिका

Tags: Central Government, Modi Government, labour codes, Working Condition

Courtesy: Zee News

Kharif Crops

फोटो: India TV News

मोदी सरकार ने धान का एमएसपी 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार ने फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। भारत सरकार बहुत जल्द व्यापारियों को लगभग 1.2 मिलियन टन गेहूं बाहर भेजने की अनुमति भी दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक मई महीने में गेहूं के निर्यात पर अचानक रोक लगने के बाद से बंदरगाहों पर फंसे… read-more

बुध, 08 जून 2022 - 05:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Modi Government, hikes, MSP, Kharif Crops

Courtesy: Live Hindustan

epfo

फोटो: Zee News

कर्मचारी भविष्य निधि फंड के इंटरेस्ट रेट को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि में जमा राशि पर 8.1 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दी है। बता दें कि मार्च में 2021-22 के लिए ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत किया गया था। माना जा रहा है कि ईपीएफ की राशि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में आएगी। बता दें कि वर्ष 1977-78 के बाद से ब्याज दर सबसे निचले स्तर पर है।

शनि, 04 जून 2022 - 09:01 AM / by रितिका

Tags: EPFO, interest rate, Central Government, Modi Government

Courtesy: NDTV News

Prahlad Patel

फ़ोटो: Indiatoday

केंद्र सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए विधेयक लाएगी - प्रह्लाद पटेल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिए गए अपने भाषण के दौरान केंद्रीय खाद्य-प्रसंस्करण मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा दावा किया है। केंद्र द्वारा जल्द ही विधेयक लाने की बात करते हुए पटेल ने कहा - "जनसंख्या नियंत्रण विधेयक जल्द आएगा। चिंता मत कीजिए। जब ऐसे बड़े और मजबूत फैसले लिए जा रहे हैं, तो बाकी भी जल्द ही आएंगे।" वही,पटेल ने राज्य नेतृत्व पर भी कई नीतियों को लागू करने में असफलता प्राप्ति का आरोप लगाया।

बुध, 01 जून 2022 - 10:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Prahlad Patel, POPULATION CONTROL BILL, Modi Government

Courtesy: Amar ujala

jp nadda

फोटो: The Indian Express

मोदी सरकार के कार्यकाल में हुअ 6.53 लाख प्राइमरी स्कूल का निर्माण : जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को मई 30 को आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजादी के बाद 70 वर्षों में देश में 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय खोले थे जबकि मोदी सरकार ने आठ वर्षों के कार्यकाल में 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय खोले हैं। देश यूनिवर्सल एजुकेशन की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

मंगल, 31 मई 2022 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: Modi Government, PM Narendra Modi, School, JP Nadda

Courtesy: ABP Live