Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Ndtv.com

ज्ञानवापी को लेकर भागवत के बयान पर भड़के ओवैसी

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में ज्ञानवापी मस्जिद के मामले बयान दिया था कि हर मस्जिद में शिवलिंग नहीं ढूंढना चाहिए। अब इस बयान पर एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए है और उन्होंने इस प्रवृत्ति को संघ का पुराना ढर्रा बताया है। ओवैसी ने कहा -"संघ प्रमुख के बयान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। संघ की यह पुरानी रणनीति है कि जब चीजें अलोकप्रिय हो जाती हैं तो वह उनसे पल्ला झाड़ लेता है।"

शनि, 04 जून 2022 - 05:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, RSS, Mohan Bhagwat, Gyanvapi masjid

Courtesy: Amar ujala

Mohan bhagwat

फ़ोटो: abpnews

देवबंद ने किया आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में बयान दिया था कि हर मस्जिद में शिवलिंग ढूंढने की जरूरत नहीं है और ना ही बात बात पर विवाद खड़ा करना अच्छी बात है। अब मुस्लिम धर्मस्थली देवबंद ने मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है, जिसमें देवबंद ने कहा कि सभी देशवासी यही चाहते हैं कि देश में अमन-शांति कैसे बहाल हो और अगर हम मंदिर-मस्जिद की राजनीति में उलझ गए तो देश बर्बाद हो जाएगा।

शनि, 04 जून 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohan Bhagwat, devband, RSS, Gyanvapi masjid

Courtesy: Amar ujala

Mohan bhagwat

फ़ोटो: Indian express

अब संघ नहीं करेगा कोई और मंदिर आंदोलन : मोहन भागवत

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हर दूसरे दिन मंदिर मस्जिद का विवाद खड़ा नहीं करना चाहिए। संघ के कोई और मंदिर आंदोलन ना करने का एलान करते हुए भागवत ने कहा -" इन मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान की जरूरत है। दोनों पक्षों को एक साथ बैठकर शांति से एक-दूसरे से बात करनी चाहिए। यदि आवश्यक हो तो अदालत के फैसले को स्वीकार करें।"

शुक्र, 03 जून 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohan Bhagwat, Gyanvapi masjid, mandir masjid, RSS

Courtesy: Live hindustan

Mohan bhagwat

फ़ोटो: The new Indian express

10-15 सालों में भारत बनेगा अखंड भारत: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बयान देते हुए कहा कि 10-15 सालों में भारत अखंड भारत बन जाएगा। उन्होंने कहा, "वैसे तो 20 से 25 साल में भारत अखंड भारत होगा। लेकिन अगर हम थोड़ा सा प्रयास करेंगे, तो स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 सालों में बन जाएगा और रास्ते में आने वाले सभी मिट जायेंगे।"

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 08:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, Mohan Bhagwat, akhand

Courtesy: Aajtak

mohan bhagwat

फोटो: TV9 Bharatvarsh

जल्द घाटी में अपने घरों में लौटेंगे कश्मीरी पंडित: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अप्रैल तीन को कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही घाटी स्थित अपने घरों में लौट सकेंगे। 'नवरेह' उत्सव के अंतिम दिन कश्मीरी पंडितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है ताकि उन्हें घर छोड़कर विस्थापित ना होना पड़े। अगर किसी ने इस समुदाय को दोबारा कश्मीर से बाहर निकालने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat

Courtesy: ABP Live

PM Modi

फोटो: Mint

इंडियन एक्सप्रेस ने जारी की 100 पॉवरफुल लोगों की लिस्ट, पीएम मोदी टॉप पर

इंडियन एक्सप्रेस की 100 पॉवरफुल लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे वर्ष भी टॉप पर है। कोविड 19 के दौरान पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों के कारण उनकी छवि में अधिक निखार आया है। मोदी के बाद दूसरे अमित शाह, तीसरे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, चौथा स्थान जेपी नड्डा, पांचवा स्थान मुकेश अंबानी, छठा स्थान योगी आदित्यनाथ, सातवां पद गौतम अडानी, आठवें स्थान पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल है।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, Amit Shah, Ajit Doval, Mohan Bhagwat, Yogi Adityanath

Courtesy: Jansatta

Mohan Bhagwat

फोटो: India TV News

विजयदशमी पर आरएसएस प्रमुख ने की शस्त्र पूजा, कहा विभाजन की टीस अबतक बरकरार

विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया। भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा, ये स्वतंत्रता का 75वां वर्ष है मगर विभाजन की टीस अबतक बनी हुई है। इतिहास के बारे में युवाओं को बताना चाहिए। अक्टूबर 15 को दशहरे के मौके पर वर्ष 1925 में स्थापित की गई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना 96वां स्थापना दिवस मना रही है।

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 07:05 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat, RSS Worker, Dussehra

Courtesy: Aajtak News

Asaduddin owaisi and Mohan Bhagwat

फोटो: Zee News

सावरकर पर फिर शुरू हुई सियासत, असदुद्दीन ओवैसी और मोहन भागवत आमने सामने

एक लंबे अर्से से सावरकर को लेकर सियासत होती आ रही है। अब इस सियासत ने तूल पकड़ ली है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस प्रमुख  मोहन भागवत ने अक्टूबर 12 को कहा था कि सावरकर को लेकर भारत मे जानकारी का अभाव है लोगो को उनके बारे में झूठ ही बताया जाता है। इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो यह एक दिन महात्मा गांधी की बजाय सावरकर को राष्ट्रपिता बना देंगे।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Savarkar, Asaduddin Owaisi, Mohan Bhagwat, Rajnath Singh

Courtesy: Dainik Bhaskar

Mohan Bhagwat

फोटो: The Economic Times

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज मुस्लिम बुद्धिजीवियों संग करेंगे बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत सितंबर 6 को मुंबई में मुस्लिम बुद्धिजीवियों और धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में अफगानिस्तान की मौजूद परिस्थितियों को लेकर चर्चा की जा सकती है। इससे पहले मुनव्वर राणा और जावेद अख्तर ने संघ की तुलना तालिबान स एकी थी, जिसे संघ ने गंभीरता से लिया है। संघ अफगानिस्तान के हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है। इस बैठक को यूपी विधानसभा चुनाव 2021 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 01:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: RSS, Mohan Bhagwat, politics

Courtesy: India TV News

No Muslim will be harmed from Caa and nrc

फोटो: The Economic Times

CAA और NRC किसी मुस्लिम के खिलाफ नहीं है: मोहन भागवत

दो दिन के असम दौरे पर गए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने CAA पर लिखी किताब का विमोचन करते हुए कहा कि CAA और NRC का हिंदू-मुसलमान विभाजन से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग राजनीतिक हितों को साधने के लिए इसे सांप्रदायिक रंग दे रहे है। स्वतंत्रता के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा जाएगा और अब तक ऐसा ही किया गया है। हम भी ऐसा करना जारी रखेंगे।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: CAA, NRC, Mohan Bhagwat, Assam, RSS

Courtesy: NDTV