फोटो: Zee News
मंकीपॉक्स से बचाव के लिए सरकार ने नए दिशा निर्देश किए जारी
केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स से बचाव को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए है। इनके अनुसार मंकीपॉक्स संक्रमित को शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। भरपूर मात्रा में रोगी को पानी का उपयोग करना चाहिए। रोगी को इम्यूनिटी बढ़ने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जानवरों के संपर्क में नहीं आना चाहिए। मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चहिए। इसे नजरंदाज करने से बचना चाहिए।
Tags: Monkey Pox, monkeypox guidelines, Monkeypox virus, health care
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: Mint
मंकीपॉक्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी, कोरोना से अधिक दिन का क्वारंटाइन
बेंगलुरु में मंकीपॉक्स वायरस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को अब 21 दिनों तक क्वारंटीन में रहना जरुरी होगा। वहीं कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होता है। बता दें कि अगस्त दो को भी केरल में मंकीपॉक्स का मरीज मिला है। युवक हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से वापस लौटा है। यहां कुल तीन मरीज सामने आए है।
Tags: Monkey Pox, Quarantine, Health, Covid-19
Courtesy: Zee News
फोटो: CIDRAP
मंकीपॉक्स से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड
दिल्ली में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में बेड़ की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ आइसोलेशन रूमों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से सावधानी बरतने की जरुरत है। सरकार ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को चिन्हित कर यहां आईसोलेशन रूप तैयार करने के निर्देश दिए है।
Tags: Manish Sisodia, Monkey Pox, Monkeypox virus, Hospitals
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: Mint
दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का एक और संक्रमित मरीज
दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। नाइजीरिया मूल के इस व्यक्ति ने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है। देश में मंकीपॉक्स के अबतक पांच मरीज सामने आ चुके है। राजस्थान में भी इसके दो संदिग्ध मरीज मिले है, जिन्हें राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। मरीज का सैंपल लेकर पुणे में जांच के लिए भेजा गया है।
Tags: Delhi, Monkey Pox, Monkeypox virus, Nigerian
Courtesy: AajTak News
फोटो: CNN
यूएई से लौटे शख्स की हुई केरल में मौत, मंकीपॉक्स का निकला मरीज
केरल में जुलाई 30 को एक 22 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जो कि भारत पहुंचने से पूर्व यूएई में मंकीपॉक्स संक्रमित पाया गया था। अबतक ये साफ नहीं हुआ है कि युवक की मौत मंकीपॉक्स वायरस के कारण ही हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि युवक जुलाई 20 को यूएई में संक्रमित पाया गया था, जबकि वो भारत जुलाई 21 को पहुंचा। वो अस्पताल में जुलाई 27 को भर्ती हुआ था।
Tags: Monkey Pox, Monkeypox virus, UAE, Death
Courtesy: AajTak News
फोटो: TV9 Hindi
मंकीपॉक्स का नतीजा 50 मिनट में होगा सामने, RT-PCR जैसा होगा टेस्ट
भारत में मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आने के बाद यहां जांच के लिए नया टेस्ट आया है। भारतीय कंपनी Genes2Me द्वारा निर्मित इस टेस्ट को RT-PCR की तरह डिजायन किया गया है। इस टेस्ट से 50 मिनट में किसी भी व्यक्ति की टेस्ट रिपोर्ट सामने आ जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस टेस्ट का उपयोग एयरपोर्ट, अस्पताल, स्वास्थ्य शिविरों आदि में किया जा सकता है। टेस्टिंग के लिए किट में सूखे स्वैब और स्वैब का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Tags: Monkey Pox, Examkit, RT PCR, Covid-19 cases
Courtesy: AajTak
फोटो: Mahanagar Times
तेलंगाना में भी मिला मंकी पॉक्स का पहला मरीज
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में कुवैत से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण दिखे है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध को सरकारी ज्वर अस्पताल में भर्ती कराया है। व्यक्ति जुलाई 6 को कुवैत से लौटा था। उसे बुखार की शिकायत जुलाई 20 को हुई। जुलाई 23 को व्यक्ति के शरीर पर चक्त्ते पड़ने लगे। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए गए मरीज में मंकी पॉक्स के लक्षण दिखने पर उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया।
Tags: Telangana, Monkey Pox, virus, Monkey Pox update
Courtesy: ABP Live
फोटो: Time
मंकी पॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी बड़ी चेतावनी, कहा बढ़ रहा खतरा
मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जून 25 को बैठक की, जिसके बाद कहा गया कि ये अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय नहीं है। संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनाम घेब्येयियस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बीमारी को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरुरत है। पश्चिम और मध्य अफ्रीकी देशों में आए इस बीमारी के मामले बढ़ने लगे है। इसके प्रसार पर काबू पाने के लिए प्रयासों पर जोर देना जरुरी है।
Tags: Monkey Pox, WHO, World Health Organization
Courtesy: NDTV News
फोटो: SciTech Daily
विश्व स्वस्थ संगठन मंकी पॉक्स को महामारी कर सकती है घोषित
मंकी पॉक्स दुनिया भर में घटक बीमार बन के उभार रही है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बीमारी को महामारी घोषित कर सकता है। दुनिया के अलग अलग देशों में इसके 1600 से अधिक मामले दर्ज हो चुके है। मंकी पॉक्स को लेकर संगठन अगले सप्ताह आपात बैठक का आयोजन कर रहा है। किसी नए प्रभावित देश में इस बीमारी से किसी की मौत अबतक नहीं हुई है।
Tags: WHO, health care, Monkey Pox
Courtesy: AajTak News
फोटो: Guld Today
मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्ट की नई वॉर्निंग हुई जारी
मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नई चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसे छोटी बीमारी समझना दुनिया के लिए खतरनाक होगा। इस बीमारी को लेकर संगठन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अबतक ये साफ नहीं हुआ है कि ये महामारी बन सकती है या नहीं। इसपर हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम की टेक्निकल हेड रोसमंड लुईस ने कहा कि अभी ऐसा नहीं लगता है। अबतक इसके असिम्टोमैटिक ट्रांसमिशन की जानकारी नहीं मिली है।
Tags: Monkey Pox, Monkeypox virus, WHO, World Health Organisation
Courtesy: Zee News